‘6 छक्के मरवाने के चक्कर में मेरे 70 रन कम करवा दिए...’ ईशान किशन ने शुभमन गिल पर लगाया 'आरोप'
ईशान किशन ने अपने कप्तान शुभमन गिल पर एक आरोप लगाया है कि 6 छक्के मरवाने के चक्कर में, उन्होंने मेरे 70 रन कम कर दिए। ईशान किशन ने ये बात मजे-मजे में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के बाद कही।

ईशान किशन ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे इंटरनेशनल मैच में लखनऊ के मैदान पर तूफानी शतक जड़ा। वे 79 गेंदों में 125 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। वे दोहरा शतक फिर से वनडे क्रिकेट में जड़ सकते थे, लेकिन शुभमन गिल की वजह से ऐसा नहीं कर पाए। मजे-मजे में ही सही यह आरोप ईशान किशन ने अपने कप्तान गिल पर लगा दिया है। शुभमन गिल ने ईशान को एक ओवर में 6 छक्के लगाने के लिए उकसाया था। यह बात बीसीसीआई के एक वीडियो में खुद विकेटकीपर ईशान किशन ने कही है।
ईशान-गिल के पास था दोहरा शतक बनाने का मौका
दरअसल, बाएं हाथ के बल्लेबाज ईशान किशन ने 14 चौके और 7 छक्कों की मदद से 79 गेंदों में 125 रन बनाए, जबकि शुभमन गिल 110 गेंदों में 154 रन बनाकर आउट हुए। वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में दोनों के पास एक-एक दोहरा शतक है। हालांकि, इस मैच में दोनों के पास फिर से दोहरे शतक तक पहुंचने का मौका था। ईशान जब आउट हुए तब 37वां ओवर प्रगति पर था। बाकी बचे 13 ओवरों में वे 200 तक पहुंच सकते थे। 37वें ओवर की पहली दो गेंदों पर दो छक्के ईशान ने लगाए थे और दूसरी गेंद को बाउंड्री के पार भेजने के चक्कर में आउट हो गए। इस पर ईशान ने बताया है कि गिल उनसे 6 छक्के चाहते थे।
बीसीसीआई ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें ईशान किशन मैच के बाद बता रहे हैं कि गिल ने 6 छक्के मरवाने के चक्कर में मेरे 70 रन कम करवा दिए। इस पर गिल ने कहा कि वह गेंद तो तुझे वैसे भी मारनी ही थी, जिस पर आउट हुआ। गिल ने यह भी बताया कि ईशान का प्लान था कि बीच में 5-6 ओवर स्ट्राइक नहीं देनी। 5 बॉल मारूंगा और छठी पर सिंगल लेकर फिर से खेलूंगा। इस पर ईशान ने बताया कि 2-3 ओवर ऐसा हुआ, लेकिन वह इसलिए था कि स्पिनर्स पर मैं चांस लेना चाहता था।
ईशान ने बताया मैच का पूरा प्लान
ईशान किशन ने अपनी पारी को लेकर कहा, "मुझे लगता है, सच कहूं तो, मैं इसे सिंपल रख रहा था और आप जानते हैं, प्लान यह था कि जब गिल बैटिंग कर रहे हों तो एक अच्छी पार्टनरशिप हो जाए। वह चाहते थे कि मैं बस बैटिंग करता रहूं, क्योंकि मुझे लगता है कि विकेट बल्लेबाजों के लिए काफी अच्छा था और हम जानते थे कि जब हमें गेंदबाजों पर अटैक करना होगा तो कर लेंगे। इसलिए प्लान यह था कि इसे सिंपल रखा जाए और जरूरत पड़ने पर अच्छे शॉट खेले जाएं।"
ईशान ने कप्तान गिल की तारीफ की और कहा, "सबसे अच्छी बात यह थी कि आपको अपने लीडर पर भरोसा करना होता है। कुछ मौकों पर मैं जल्दबाजी कर रहा था और बाउंड्री लगाने को देख रहा था, लेकिन उसी समय मुझे उन्होंने शांत रहने के लिए कहा। साथ में कहा कि अभी बहुत समय है। मुझे लगता है कि वह वही शख्स है, जो इंडिया के लिए पहले मैच से रिदम में है। वह जानता है कि रन कैसे बनाने हैं। कैसे बड़े स्कोर बनाने हैं।"
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट



