Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Is everything not well between Gautam Gambhir and Virat Rohit India s batting coach sitanshu kotak gave this response
क्या गौतम गंभीर और विराट-रोहित के बीच सब ठीक नहीं है? भारत के बैटिंग कोच ने दिया ऐसा जवाब कि..

क्या गौतम गंभीर और विराट-रोहित के बीच सब ठीक नहीं है? भारत के बैटिंग कोच ने दिया ऐसा जवाब कि..

संक्षेप:

राजकोट में होने वाले दूसरे वनडे से पहले मीडिया से बात करते हुए कोटक ने कहा, रोहित शर्मा और विराट कोहली के गौतम गंभीर से मतभेद की खबरें पूरी तरह गलत हैं। दोनों सीनियर खिलाड़ी टीम मैनेजमेंट के संपर्क में हैं और भविष्य की योजनाओं में शामिल रहते हैं।

Jan 13, 2026 10:08 pm ISTVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय क्रिकेट टीम में पिछले कुछ समय से दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा, विराट कोहली और हेड कोच गौतम गंभीर के बीच मतभेदों की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई थीं। विशेष रूप से टेस्ट क्रिकेट से इन दोनों दिग्गजों के अचानक संन्यास लेने के बाद यह कयास लगाए जाने लगे कि टीम मैनेजमेंट और सीनियर खिलाड़ियों के बीच 'कम्युनिकेशन गैप' यानी संवाद की कमी है। सोशल मीडिया पर कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि हेड कोच और इन दो बड़े खिलाड़ियों के बीच रिश्ते सामान्य नहीं हैं, जिसने आगामी सीरीज से पहले फैंस के बीच चिंता पैदा कर दी थी।

हालांकि, टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने इन सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए स्थिति स्पष्ट कर दी है। राजकोट में होने वाले दूसरे वनडे से पहले मीडिया से बात करते हुए कोटक ने कहा, "रोहित शर्मा और विराट कोहली के गौतम गंभीर से मतभेद की खबरें पूरी तरह गलत हैं। दोनों सीनियर खिलाड़ी टीम मैनेजमेंट के संपर्क में हैं और भविष्य की योजनाओं में शामिल रहते हैं।" कोटक ने साफ तौर पर फैंस को सोशल मीडिया की अफवाहों को नजरअंदाज करने की सलाह दी है।

कोच कोटक ने इन खिलाड़ियों के प्रोफेशनलिज्म पर जोर देते हुए बताया कि रोहित और विराट न केवल गौतम गंभीर बल्कि पूरे सपोर्ट स्टाफ के साथ लगातार बातचीत करते हैं और आने वाले दौरों की रणनीति बनाने में योगदान देते हैं। उन्होंने कहा, "वे जानते हैं कि उन्हें अपने शरीर, फिटनेस और बल्लेबाजी के लिए क्या चाहिए। वे पूरी तरह प्रोफेशनल हैं और उन्हें यह बताने की जरूरत नहीं पड़ती कि क्या करना है।"

बता दें कि संन्यास के कारणों पर चुप्पी होने की वजह से अटकलें तेज हुई थीं, लेकिन कोच के अनुसार, ये दोनों अब पूरी तरह वनडे फॉर्मेट पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और 22 महीने बाद होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की प्लानिंग का सक्रिय हिस्सा हैं।

मौजूदा समय में विराट कोहली शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। वे पिछली 5 वनडे पारियों में लगातार फिफ्टी प्लस का स्कोर बनाकर राजकोट के मैदान पर उतर रहे हैं। वहीं पहले मैच में अच्छे दिख रहे रोहित शर्मा का शॉट मिसटाइम होने से विकेट गिरा था। इस मैच में दोंनों खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
;;;