इरफान पठान ने भी लिए पाकिस्तान के मजे, कहा- वह कभी भी यूटर्न ले सकते हैं

Feb 06, 2026 04:32 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

इरफान पठान का मानना है कि पाकिस्तान आगामी टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले को बॉयकॉट करने के फैसले पर कभी भी यूटर्न ले सकता है।

इरफान पठान ने भी लिए पाकिस्तान के मजे, कहा- वह कभी भी यूटर्न ले सकते हैं

Hiपाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने एक बार फिर पाकिस्तान के रुख को बरकरार रखते हुए कहा है कि टी20 विश्व कप मैच का बहिष्कार करने का फैसला उनकी सरकार ने लिया था और यह उनके नियंत्रण में नहीं था। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ 15 फरवरी को यहां होने वाले अपने बहुप्रतीक्षित पुरुषों के टी20 विश्व कप ग्रुप लीग मैच का रविवार को बहिष्कार करने की घोषणा की। हालांकि टीम टूर्नामेंट के अन्य मुकाबले खेलेगी। पाकिस्तान के बॉयकॉट के फैसले को लेकर भारत में अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आई है। भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने कहा है कि पाकिस्तान कभी भी अपने फैसले पर यू-टर्न ले सकता है।

पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच बॉयकॉट करने के अपने फैसले को उलट सकता है, लेकिन उन्होंने उनकी भारत को चुनौती देने की क्षमता पर सवाल उठाया। इरफान पठान ने कहा, ''ग्रुप स्टेज में, आपको कोई चैलेंज नहीं दिखेगा। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ बॉयकॉट का फैसला किया है लेकिन वह कभी भी यूटर्न ले सकते हैं। अगर वह यूटर्न लेते भी हैं तो क्या वे हमें चैलेंज दे पाएंगे? अगर आप पिछले विश्व कप को देखे या पिछले भारत और पाकिस्तान मैच को देखें, ऐसा नहीं लग रहा कि पाकिस्तान भारत को चुनौती दे पाएगा। एक या दो नहीं भारत ने पाकिस्तान को एशिया कप 2025 में तीन बार हराया। भारत ने उनपर दबदबा बनाया है।''

पाकिस्तान सरकार ने अपनी टीम को आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम के खिलाफ ग्रुप मैच में भाग लेने की परमिशन नहीं दी है। यह हाईवोल्टेज मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में निर्धारित है। टी20 वर्ल्ड कप से पहले इस विवाद ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है।

चेतन शर्मा का मानना है कि मौजूदा हालात लंबे समय तक नहीं टिकेंगे और पाकिस्तान जल्द ही अपने फैसले से यूटर्न ले सकता है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में होने वाले चुनावों के बाद माहौल बदल सकता है और तब एक आधिकारिक बयान सामने आ सकता है कि जनता की भावना को देखते हुए क्रिकेट जारी रहना चाहिए। चेतन ने अपने राजनीतिक अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि जब आप राजनीति में होते हैं तो फैसले अक्सर राजनीतिक परिस्थितियों से प्रभावित होते हैं, लेकिन क्रिकेट अंततः खिलाड़ियों और फैन्स के लिए होता है।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।