पंजाब किंग्स के लिए IPL 2026 में भी कमाल करेंगे श्रेयस अय्यर, इरफान पठान को है पूरा भरोसा
पंजाब किंग्स के लिए IPL 2026 में भी श्रेयस अय्यर कमाल करेंगे। इरफान पठान को इस बात का पूरा भरोसा है। आईपीएल 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स को पहुंचाने वाले श्रेयस अय्यर इस बार खुद भी ट्रॉफी उठाने के बारे में सोच रहे हैं।

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने पंजाब किंग्स यानी पीबीकेएस के कप्तान श्रेयस अय्यर को लेकर बयान दिया है। इरफान पठान ने श्रेयस अय्यर के पिछले सीजन के फॉर्म और लीडरशिप को दोहराने की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि भारतीय T20I सेटअप में उनके लिए जगह है। इरफान पठान ने माना है कि दाएं हाथ का यह खिलाड़ी एक "प्रूवन क्रिकेटर" है, जिसे T20I टीम में वापसी के लिए इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है।
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 के फाइनल में पहुंची थी। इस बार के सीजन की शुरुआत पंजाब की टीम गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 21 मार्च को करेगी। पिछले साल, अय्यर अपनी टीम के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले और कुल मिलाकर छठे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी सीजन में रहे थे। उन्होंने 17 पारियों में 50.33 के औसत और 175.07 के स्ट्राइक रेट से 604 रन बनाए थे, जिसमें छह अर्द्धशतक शामिल थे। केकेआर को वे कप्तान के तौर पर आईपीएल की ट्रॉफी 2024 में दिला चुके हैं।
जियोहॉटस्टार पर इरफान पठान ने कहा, "मुझे पक्का नहीं है कि श्रेयस अय्यर T20I टीम में वापसी के लिए खुद को साबित करने के लिए IPL को एक स्टेज की तरह इस्तेमाल करने के बारे में सोच रहे होंगे। श्रेयस अय्यर एक प्रूवन क्रिकेटर हैं। उन्होंने पंजाब किंग्स के लिए T20 क्रिकेट में बहुत अच्छा किया है। उन्होंने टीम इंडिया के लिए भी बहुत अच्छा किया है। जहां तक इंडियन टीम की बात है, वह वनडे क्रिकेट में बहुत जरूरी खिलाड़ी हैं। मुझे लगता है कि टीम इंडिया के T20 सेटअप में उनके लिए जगह है और वह इस बात को जानते हैं।"
उन्होंने आगे कहा, "मुंबई इंडियंस के खिलाफ वह क्वालीफायर्स की पारी (204 रन का पीछा करते हुए 41 गेंदों में 87* रन, जिसमें पाँच चौके और आठ छक्के शामिल थे), मुझे अभी भी (जसप्रीत) बुमराह के खिलाफ वह शॉट याद है, जिसमें उन्होंने उस यॉर्कर को थर्ड मैन की तरफ बहुत समय लेकर ग्लाइड किया था। उन्होंने बहुत सुधार किया है। मैं यह देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं कि क्या वह इस सीजन में भी वही परफॉर्मेंस दोहरा पाते हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि वह ऐसा करेंगे।"
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट



