Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Irfan Pathan on India squad If I were selector I would have given chance To young fast bowler instead of Jasprit Bumrah
मैं सिलेक्टर होता तो बुमराह की जगह इसे मौका देता... इरफान पठान को भारतीय स्क्वॉड में खटकी एक बात

मैं सिलेक्टर होता तो बुमराह की जगह इसे मौका देता... इरफान पठान को भारतीय स्क्वॉड में खटकी एक बात

संक्षेप:

इरफान पठान को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड में एक बात खटकी है। उनका मानना है कि जसप्रीत बुमराह को घरेलू सीरीज में आराम देना चाहिए था, जो फिलहाल टी20 एशिया कप 2025 में खेल रहे हैं।

Thu, 25 Sep 2025 07:45 PMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बीसीसीआई ने गुरुवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए भारत के 15 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान किया। टीम में कई फेरबदल हुए। हालांकि, पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान को स्क्वॉड में एक बात काफी खटकी। उनका मानना है कि भारतीय सिलेक्टर्स को धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को वेस्टइंडीज सीरीज में आराम देना चाहिए था। इरफान ने कहा कि अगर मैं सिलेक्टर होता तो बुमराह की जगह एक यंग फास्ट बॉलर को मौका देता ताकि वह भविष्य के लिए तैयार हो सके। 31 वर्षीय बुमराह फिलहाल टी20 एशिया कप 2025 में खेल रहे हैं, जिसके फाइनल में भारत एंट्री कर चुका है। फाइनल के चार दिन बाद वेस्टइंडीज सीरीज (2 अक्टूबर से) शुरू होगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

40 वर्षीय इरफान ने भारतीय टीम की घोषणा के बाद अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ''जसप्रीत बुमराह का इंग्लैंड में वर्कलोड मैनेज किया गया। वह सारे मैच नहीं खेले। जाहिर सी बात है कि इसमें मैनेजमेंट, सिलेक्टर्स और टीम फीजियो की भूमिका थी। वह एक मैच खेले और ब्रेक मिला और फिर मैदान पर उतरे। यहां (वेस्टइंडीज सीरीज में) पर तो उनका प्रॉपर तरीके से वर्कलोड मैनेज करने का बड़ा मौका था। भारत में आप वैसे ही ज्यादा गेंदबाजी नहीं करते। अगर बुमराह यह सीरीज नहीं खेलते तो क्या होता? खैर, उनको खेलना है जो भारतीय टीम के लिए अच्छी बात है। बुमराह टेस्ट क्रिकेट को प्राथमिकता दे रहे हैं। यह शानदार चीज है।

ये भी पढ़ें:वेस्टइंडीज के खिलाफ बुमराह एक मैच खेलेंगे या दो? अगरकर ने कर दिया क्लियर

पूर्व ऑलराउंडर ने आगे कहा, ''हालांकि, सिलेक्टर्स के पास बुमराह को आराम देने और यंग फास्ट बॉलर को तैयार करने का बड़ा मौका था। हमें अच्छे तेज गेंदबाज तैयार करने ही पड़ेंगे। तीन-चार से काम नहीं चलेगा, भविष्य को ध्यान में रखते हुए कम से कम आठ लड़कों का फास्ट बॉलिंग ग्रुप चाहिए होगा। वेस्टइंडीज सीरीज में एक यंग लड़के, एक यंग फास्ट बॉलर को खिलाने का अवसर था, जिससे भारतीय सिलेक्टर्स चूक गए। यह सही-गलत सोच की बात नहीं है। अगर मैं सिलेक्टर होता या मैनेजमेंट में होता तो जरूर एक यंग फास्ट बॉलर को खिलाता, उसे मौका देता। मैं उसे तैयार करने की कोशिश करता, परफॉर्म करना या ना करना अलग बात होती।''

ये भी पढ़ें:हम चाहते हैं कि…ईशान किशन ये 'शर्त' पूरी करेंगे तो टीम इंडिया में होगी एंट्री

वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, एन जगदीशन, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |