श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की इस रणनीति से खुश नहीं इरफान पठान, एक्सपेरिमेंट के लिए इसे दो मौका

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

टीम इंडिया में लेफ्टी बल्लेबाजों की भरमार देख पूर्व हरफनमौला इरफान पठान खुश नहीं हैं। उन्होंने गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर को मैसेज भेजा है कि वह टी20 वर्ल्ड कप से पहले एक्सपेरिमेंट कर रजत पाटीदार को मौका दे सकते हैं।

Gautam Gambhir And Shreyas Iyer

पूर्व हरफनमौला और मौजूदा एक्सपर्ट इरफान पठान ने मौजूदा भारतीय टीम में लेफ्टी बल्लेबाजों की भरमार पर सवाल उठाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में भारत ने टॉप-7 में 6 लेफ्टी बल्लेबाज खिलाए थे। वैभव सूर्यवंशी के आने से एक और लेफ्टी टीम में जुड़ा। मिडिल ऑर्डर में श्रेयस अय्यर ही एकमात्र दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, उनके बाद अगला राइटी बैट्समैन हर्षित राणा हैं। हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर की यह रणनीति पठान को समझ नहीं आई। उन्होंने इन दोनों को मैसेज भेजा है कि अगले टी20 वर्ल्ड कप में अभी काफी समय हैं, ऐसे में वह रजत पाटीदार को मौका देकर एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं।

इरफान पठान ने X पर लिखा, ‘अभी इंडियन T20 टीम में लेफ्ट-हैंड बैट्समैन की संख्या को देखते हुए, टीम इंडिया के लिए रजत पाटीदार को आगे बढ़ाने का यह और भी बड़ा कारण है।

मुझे सच में उम्मीद है कि उन्हें मौका मिलेगा, खासकर इसलिए क्योंकि अगले T20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के पास एक्सपेरिमेंट करने के लिए अभी भी काफी समय है।’

रवि बिश्नोई की वजह से भारत हारा मैच

रवि बिश्नोई का एक महंगा ओवर 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के बहुप्रतीक्षित अंतरराष्ट्रीय पदार्पण पर भारी पड़ा जहां इंग्लैंड ने शनिवार को दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत को चार विकेट से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली।

इंग्लैंड ने 191 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक ओवर शेष रहते छह विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

मैच का निर्णायक मोड़ 17वां ओवर साबित हुआ, जिसमें रवि बिश्नोई ने 29 रन लुटा दिए। ओवर की शुरुआत उन्होंने लगातार दो नो-बॉल से की और इसके बाद जैकब बेथल ने तीन शानदार छक्के जड़कर मैच पूरी तरह इंग्लैंड की झोली में डाल दिया। बेथल ने 46 गेंदों पर नाबाद 76 रन की मैच जिताऊ पारी खेली।

दिन की शुरुआत 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के पदार्पण को लेकर उत्साह के साथ हुई थी, लेकिन अंत 22 वर्षीय जैकब बेथल की विस्फोटक बल्लेबाजी के नाम रहा।

इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। अर्शदीप सिंह (40 रन पर तीन विकेट) ने फिल सॉल्ट और जोस बटलर को खाता खोले बिना आउट कर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई।

कप्तान हैरी ब्रूक ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंदों में 39 रन बनाए। उन्होंने अर्शदीप के एक ओवर में तीन छक्कों और दो चौकों की मदद से 27 रन बटोरे और दबाव को काफी हद तक कम कर दिया।

अक्षर पटेल (20 रन पर एक विकेट) ने हैरी ब्रूक को विकेटकीपर इशान किशन के हाथों कैच कराकर भारत को राहत दिलाई, लेकिन तब तक इंग्लैंड मजबूत स्थिति में पहुंच चुका था।

इसके बाद बेथल और टॉम बैंटन ने चौथे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी कर भारतीय स्पिन आक्रमण को प्रभावी नहीं होने दिया। बैंटन ने 32 गेंदों में 39 रन बनाए।

भारतीय स्पिनरों में केवल अक्षर ही प्रभाव छोड़ सके। इसके विपरीत बिश्नोई ने चार ओवर में 60 रन खर्च किए, जबकि वरुण चक्रवर्ती ने चार ओवर में 37 रन देकर एक विकेट लिया। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने दोनों स्पिनरों की अपेक्षाकृत तेज गेंदबाजी का भरपूर फायदा उठाया।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़अय्यर-गंभीर की इस रणनीति से खुश नहीं इरफान पठान, एक्सपेरिमेंट के लिए इसे दो मौका