'हम भाग्यशाली हैं कि भारत के लिए ऐसा गेंदबाज... इरफान पठान ने जसप्रीत बुमराह की तारीफों के बांधे पुल

Mar 06, 2026 04:01 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

इरफान पठान का मानना है कि बुमराह जैसे गेंदबाज दशकों में एक बार आते हैं। जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 4 ओवर में सिर्फ 33 रन देकर 1 विकेट लिया।

'हम भाग्यशाली हैं कि भारत के लिए ऐसा गेंदबाज... इरफान पठान ने जसप्रीत बुमराह की तारीफों के बांधे पुल

भारतीय टीम ने गुरुवार को इंग्लैंड को टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में 7 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। हालांकि गेंदबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। जसप्रीत बुमराह के अलावा अन्य गेंदबाजों को इंग्लिश बल्लेबाजों ने काफी पिटाई की। पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की मैच जिताऊ गेंदबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि भारत भाग्यशाली है कि देश के लिए ऐसा गेंदबाज खेलता है। उन्होंने कहा कि वह एक पीढ़ी में एक बार आने वाला गेंदबाज है।

पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान के अनुसार, बुमराह के पास न केवल असाधारण कौशल है, बल्कि उनमें दबाव की स्थिति में शानदार प्रदर्शन करने की अद्भुत क्षमता भी है। इरफान पठान ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ''मैंने बुमराह के बारे में पहले भी कई बार बात की है और मैं इसे फिर से दोहराऊंगा। हम भाग्यशाली हैं कि जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाज भारत के लिए खेलते हैं। भारत ने पहले कभी ऐसा गेंदबाज नहीं देखा। शायद दुनिया में भी बहुत कम ही ऐसे गेंदबाज देखने को मिले हैं। उनके पास यॉर्कर, स्लोअर बॉल, आउटस्विंग, इनस्विंग और बाउंसर सहित सब कुछ है। वे दबाव में गेंदबाजी करना भी बहुत अच्छी तरह जानते हैं।"

इरफान पठान ने यह भी कहा कि बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच के हकदार थे क्योंकि उन्होंने फ्लैट पिच पर सबसे मुश्किल ओवर फेंके, रन पर कंट्रोल रखा, जबकि दूसरे बॉलर हाई इकॉनमी रेट के साथ संघर्ष कर रहे थे। मेरे मुताबिक जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच मिलना चाहिए था। अगर आपने खेल देखा हो, तो आपने गौर किया होगा कि बाकी हर गेंदबाज की इकॉनमी रेट 10 के आसपास थी। कुछ तो 10 के ऊपर या 15 के करीब भी थे। इतने फ्लैट पिच पर 500 रन बन गए। ऐसे हालात में जो सबसे मुश्किल काम करता है, वही असली प्लेयर ऑफ द मैच होता है। जसप्रीत बुमराह जिस तरह का काम करते हैं, वह मुश्किल ओवरों में गेंदबाजी करना है।"

भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और 'प्लेयर ऑफ द मैच' संजू सैमसन ने जसप्रीत बुमराह के किफायती स्पैल की सराहना की। सूर्यकुमार यादव ने कहा कि जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और अन्य गेंदबाजों ने अविश्वसनीय प्रदर्शन करते हुए मैच में हमारी वापसी कराई। अक्षर के कैच पकड़ते समय मेरी हृदय गति 160 के करीब थी।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।