इरफान पठान भारतीय टीम में चाहते हैं दो बदलाव, वैभव सूर्यवंशी के सपोर्ट में उतरे

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इरफान पठान ने सलाह दी है कि भारतीय टीम में रजत पाटीदार और रियान पराग को शामिल करना चाहिए। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी जैसे नए खिलाड़ियों को और अधिक मौके देने के लिए भी कहा।

रियान पराग, रजत पाटीदार

भारतीय टी20 टीम ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में लगातार 6 मुकाबले गंवाए हैं और टीम के खराब प्रदर्शन की जमकर आलोचना हो रही है। टीम की सबसे बड़ी परेशानी जरूरत से ज्यादा बाएं हाथ के बल्लेबाजों से है। भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों में 7 बाएं हाथ के बैटर के साथ खेलने उतरी थी, जिससे विपक्षी खेमे को ज्यादा मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ा। इस दौरान अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन टॉप -3 में मौजूद रहे, जबकि चौथे नंबर पर श्रेयस अय्यर दाएं हाथ के बल्लेबाज के रूप में खेलने उतरे थे। इस समस्या को सुलझाने के लिए पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने रजत पाटीदार और रियान पराग को टीम में शामिल करने की सलाह दी है।

रजत पाटीदार और रियान पराग को मौका मिले

इरफान पठान ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ''भारत को और अधिक दाएं हाथ के बल्लेबाजों को लाने और उन्हें तैयार करने की आवश्यकता है। हमारे पास वैसे भी बहुत सारे बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। मुझे उम्मीद है कि राजत पटिदार को आगे मौका मिलेगा। साथ ही रियान पराग को भी ट्राई करना चाहिए। वह दायें हाथ का बल्लेबाज है और गेंदबाजी भी कर लेता है। यदि वह घरेलू क्रिकेट और 'ए' मैचों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो आपको उन्हें जरूर टीम में लाना चाहिए। वह छठे गेंदबाज के रूप में आपको दो ओवर दे सकते हैं।"

वैभव सूर्यवंशी को और मैच देना चाहिए

पठान ने ये भी कहा कि अगर बदलाव होता है और नया खिलाड़ी लाया जाता है, तो उसे 5 या 6 मैचों में खेलने का मौका देने की जरूरत है। ना कि जैसा वैभव सूर्यवंशी के साथ हुआ है। उन्होंने आगे कहा, ''मुझे लगता है कि टीम में 5-6 नए खिलाड़ी होने पर उन्हें पर्याप्त समय देना चाहिए। उदाहरण के लिए, वैभव सूर्यवंशी। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आगे चलकर अच्छा प्रदर्शन करेंगे, और मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है। वह सिर्फ 15 साल का है और सीखने की प्रक्रिया में है। भारतीय क्रिकेट को उसके साथ धैर्य बनाए रखना चाहिए और लगातार सपोर्ट करना चाहिए।''

भारतीय टीम में हुआ बदलाव

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की पुरुष चयन समिति ने इंंग्लैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली एकदिवसीय और टी-20 टीमों में चोटिल हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती की जगह क्रमशः प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को शामिल किया है।

ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच के दौरान राणा को अपनी दाहिनी हैमस्ट्रिंग में अचानक तकलीफ महसूस हुई। बाद में हुए स्कैन से पता चला कि उन्हें ग्रेड 1 हैमस्ट्रिंग चोट लगी है। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया है और वे आगे की जांच और इलाज के लिए बीसीसीआई सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस (सीओई) में रिपोर्ट करेंगे। चक्रवर्ती को भी इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच के दौरान अपनी बाईं हैमस्ट्रिंग में अचानक तकलीफ महसूस हुई। बाद में एमआरआई स्कैन से पता चला कि उन्हें ग्रेड 2 हैमस्ट्रिंग चोट लगी है।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।