Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Irfan Pathan announces IND vs AUS 1st ODI Predicted playing XI Harshit Rana Virat Kohli Shubman Gill
इरफान पठान ने किया IND vs AUS 1st ODI की प्लेइंग XI का ऐलान; हर्षित राणा को लेकर कह गए ये बात

इरफान पठान ने किया IND vs AUS 1st ODI की प्लेइंग XI का ऐलान; हर्षित राणा को लेकर कह गए ये बात

संक्षेप:

IND vs AUS 1st ODI Playing XI- इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे पर्थ में खेला जाना है। इरफान पठान ने इस मैच के लिए अपनी भारतीय XI का ऐलान कर दिया है। उन्होंने दो तेज गेंदबाज, दो ऑलराउंडर्स और एक स्पिनर को जगह दी है।

Sat, 18 Oct 2025 11:40 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

IND vs AUS 1st ODI Playing XI- इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया तीन मैच की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रविवार, 19 अक्टूबर को पर्थ स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच से पहले क्रिकेट पंडितों का एनालिसिस जारी है। इस कड़ी में टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज और मौजूदा एक्सपर्ट इरफान पठान ने India vs Australia पहले वनडे के लिए अपनी भारतीय प्लेइंग XI का चयन किया है। बैटिंग ऑर्डर में तो किसी तरह का कोई बदलाव नहीं है, टॉप-5 बल्लेबाज चैंपियंस ट्रॉफी वाले ही हैं। उन्होंने अपनी टीम में कुल दो तेज गेंदबाज, दो ऑलराउंडर्स और एक स्पिनर को जगह दी है। आईए एक नजर इरफान पठान की प्लेइंग XI पर डालते हैं-

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:बदल गई है IND vs AUS मैच देखने की जगह और टाइमिंग, यहां देखें अब लाइव स्ट्रीमिंग

अपने यूट्यूब चैनल पर IND vs AUS प्लेइंग XI का चयन करते हुए इरफान पठान ने रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल के रूप में दो सलामी बल्लेबाजों को चुना। नंबर-3 पर विराट कोहली को जगह दी। वहीं मिडिल ऑर्डर में उन्होंने उप-कप्तान श्रेयस अय्यर और विकेट कीपर केएल राहुल को रखा। यहां तो किसी तरह के कोई बदलाव की उम्मीद थी भी नहीं। नजरें तो हर किसी की ऑलराउंडर्स और बॉलर्स पर टिकी है।

इरफान पठान ने नीतिश कुमार रेड्डी और अक्षर पटेल के रूप में दो हरफनमौलाओं को चुना, जो गेंदबाजी और बल्लबाजी दोनों डिपार्टमेंट में अपना योगदान दे सकते हैं। वहीं तेज गेंदबाजों में उन्होंने अर्शदीप सिंह के साथ मोहम्मद सिराज को जगह दी है, वहीं स्पिनर के रूप में उन्होंने कुलदीप यादव को चुना है।

ये भी पढ़ें:कोहली छीनेंगे सचिन के सिर का ताज! 148 साल के क्रिकेट इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ

हर्षित राणा को लेकर उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हर्षित खेलेंगे। इस टीम में वह एकमात्र गेंदबाज हैं जो बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। मुझे लगता है कि उन्हें आठवें नंबर पर भेजा जाएगा। मैं उन्हें तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में उस स्थान पर देखता हूं। यह उनके लिए भी अच्छा प्रदर्शन करने का मौका होगा।"

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |