भारत को पहली बार टी-20 सीरीज हराने के लिए तैयार है आयरलैंड, कप्तान ने कहा- इंडिया को अपने घर पर पटखनी देना खास होगा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आयरलैंड के कप्तान ने पहले टी-20 मैच में भारत को हराने के बाद कहा है कि हम बहुत अच्छा फील कर रहे हैं। हमारे प्लेयर्स ने अच्छा प्रदर्शन किया है। निश्चित तौर पर हम भारत को अपने घर हराने के लिए तैयार हैं और विश्व चैंपियन टीम को अपने होम ग्राउंड में हराना खास होगा।

ire captain Lorcan Tucker

आयरलैंड ने भारत को पहले टी-20 मैच में करारी शिकस्त देकर इतिहास रच दिया है। इस टीम ने पहली बार भारत को हराया है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद आयरलैंड के कप्तान लोर्कन टकर बहुत खुश नजर आए। भारत पर आयरलैंड की जीत और टी20 कप्तान के रूप में अपनी पहली जीत पर बोलते हुए आयरिश कप्तान ने कहा कि "यह बहुत खास था। लेकिन इसका पूरा श्रेय लड़कों को जाता है। मुझे लगता है कि हमने किसी तरह मैच जीता। बीच में कुछ मुश्किल दौर आए, लेकिन हम डटे रहे। हमने लगन से खेला और कड़ी मेहनत की। और अंत में हमें इसका फल मिला, यह हमारी किस्मत थी।"

कप्तान के रूप में एक और अर्धशतक बनाने पर उन्होंने कहा "मुझे नहीं पता क्यों, मुझे यकीन है कि अगले दिन यह रिकॉर्ड टूट जाएगा। लेकिन हां, मेरे लिए शुरुआत अच्छी रही है।" 36 रन पर 3 विकेट गिरने के बाद वापसी और गैरेथ डेलानी के साथ साझेदारी पर बात करते हुए उन्होंने कहा "हां, मुझे लगता है कि भारत ने शुरुआत में बहुत अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने बहुत अच्छी लेंथ पर गेंदबाजी की। वे अपनी लेंथ से बिल्कुल नहीं भटके। वे अपनी लेंथ पर डटे रहे, अच्छे शॉट लगाना उनके लिए मुश्किल हो रहा था। एक समय तो ऐसा लग रहा था जैसे यह टेस्ट मैच हो। हालांकि, हमने मैच में बने रहने की कोशिश की, साझेदारी बनाई और फिर जब मौके मिले तो उनका फायदा उठाया।"

विश्व चैंपियन को हराना बहुत खास

आयरलैंड की सबसे बड़ी जीतों में इस जीत का स्थान है या नहीं इस सवाल का जवाब देते हुए कप्तान टकर ने कहा "मुझे लगता है कि यह बहुत खास है, खासकर विश्व चैंपियन को अपने घर पर सीजन के पहले मैच में टी20 क्रिकेट में हराना। लेकिन इसका श्रेय लड़कों को जाता है। मुझे लगता है कि हमारे दो नए खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस जीत का क्रेडिट पर्दे के पीछे की सारी मेहनत, क्रिकेट आयरलैंड, सभी की लगन और शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जाता है।

दोनों नए खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर बात करते हुए कप्तान ने कहा "मुझे लगता है कि वे वाकई दृढ़ थे। हमने पहली पारी में भारत की गेंदबाजी से बहुत कुछ सीखा। वे अपनी लेंथ से बिल्कुल नहीं भटके। हमने लड़कों को भी ऐसा ही करने के लिए कहा था और उन्होंने अपना कौशल, अपनी सटीकता और अपनी जगह पर टिके रहने की क्षमता दिखाई, जिससे उनके बल्लेबाजों के लिए मुश्किल खड़ी हो गई। इसलिए उन्हें पूरा श्रेय जाता है। श्रेय उनकी अपनी मेहनत को भी जाता है। उन्होंने बहुत मेहनत की, और वे अपनी रणनीति को लागू करने में सक्षम रहे, जो हमने उनसे करने को कहा था।

सीरीज जीतने के लिए तैयार है आयरलैंड

अगले मैच में भारत के खिलाफ सीरीज जीतने के मौके पर आयरलैंड के कप्तान ने कहा "बिल्कुल, हां। भारत के खिलाफ घर पर सीरीज जीतना बहुत खास होगा। मुझे लगता है कि लड़के यहां वापसी करने के लिए बेहद उत्सुक हैं। मुझे लगता है कि आज का माहौल शानदार था, दर्शक बहुत बढ़िया थे, सबकुछ बहुत खास रहा।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।