Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Ireland Cricket Board Respond As Bangladesh Ask ICC To Swap T20 World Cup 2026 Group With Them
क्या बांग्लादेश के साथ अपना ग्रुप बदलने के लिए तैयार है आयरलैंड? जानिए बोर्ड ने क्या कहा

क्या बांग्लादेश के साथ अपना ग्रुप बदलने के लिए तैयार है आयरलैंड? जानिए बोर्ड ने क्या कहा

संक्षेप:

बांग्लादेश चाहता है कि उसे ग्रुप बी में आयरलैंड से स्वैप कर दिया जाएगा। आयरलैंड की टीम ग्रुप सी में आए और इंडिया में खेले, जबकि आयरलैंड के लीग फेज के सभी मैच श्रीलंका में शेड्यूल हैं। इस पर क्रिकेट आयरलैंड का भी बयान आ गया है।

Jan 18, 2026 11:36 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

T20 World Cup 2026 में बांग्लादेश की भागेदारी को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है। बांग्लादेश भारत में अपने मुकाबले खेलना नहीं चाहता है। इसके लिए पहले तो आईसीसी के पास अपने मैच श्रीलंका में शिफ्ट कराने के लिए पहुंचता है, जिसे आईसीसी स्वीकार नहीं करती। इसके बाद बांग्लादेश फिर से आईसीसी का दरवाजा खटखटाता है और अपना ग्रुप स्वैप करने का अनुरोध करता है। बांग्लादेश चाहता है कि उसे ग्रुप बी में आयरलैंड से स्वैप कर दिया जाएगा। आयरलैंड की टीम ग्रुप सी में आए और इंडिया में खेले, जबकि आयरलैंड के लीग फेज के सभी मैच श्रीलंका में शेड्यूल हैं। इस पर आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड का भी बयान आ गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जैसे ही आईसीसी के पास बांग्लादेश की ओर से अनुरोध पहुंचा है कि वे उसके ग्रुप सी को ग्रुप बी से रिप्लेस कर दें और उनको आयरलैंड की जगह प्लेस कर दें, जिससे कि बांग्लादेश अपने ग्रुप फेज के सभी मैच श्रीलंका में खेल ले, जो कि इस टूर्नामेंट का को-होस्ट है। शनिवार को ये मीटिंग हुई है, जिसमें बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपने ग्रुप को स्वैप करने की बात कही थी। हालांकि, क्रिकेट आयरलैंड ने कहा कि उन्हें 'पक्का भरोसा' मिला है कि उनके वर्ल्ड कप के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं होगा। क्रिकेट आयरलैंड ने यह भी कहा कि वे अपने सभी वर्ल्ड कप मैच श्रीलंका में खेलेंगे।

क्रिकेट आयरलैंड के एक अधिकारी ने क्रिकबज को दिए एक बयान में कहा, "हमें पक्का भरोसा मिला है कि हम ओरिजिनल शेड्यूल से आगे नहीं बढ़ेंगे। हम पक्का श्रीलंका में ग्रुप स्टेज खेलेंगे।" आयरलैंड की टीम ग्रुप बी में है, जिसमें श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे और ओमान की टीम है। वहीं, ग्रुप सी में बांग्लादेश के साथ वेस्टइंडीज, इटली, इंग्लैंड और नेपाल की टीम है। बांग्लादेश को अपने तीन मुकाबले कोलकाता में एक और मैच मुंबई में खेलना है। शुरुआत में बीसीबी ने आईसीसी को साफ बोल दिया था कि वे वर्ल्ड कप के मैच भारत में नहीं खेलेंगे।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपनी प्रेस रिलीज में बताया, "बातचीत के दौरान, BCB ने ICC से बांग्लादेश के मैच श्रीलंका में कराने की अपनी फॉर्मल रिक्वेस्ट दोहराई। बोर्ड ने टीम, बांग्लादेशी फैंस, मीडिया और दूसरे स्टेकहोल्डर्स की सेफ्टी और सिक्योरिटी पर बांग्लादेश सरकार के विचार और चिंताएं भी शेयर कीं। बातचीत कंस्ट्रक्टिव, अच्छे और प्रोफेशनल तरीके से हुई, जिसमें सभी पार्टियों ने जरूरी मुद्दों पर खुलकर बात की। दूसरी बातों के अलावा, कम से कम लॉजिस्टिकल एडजस्टमेंट के साथ मामले को आसान बनाने के लिए बांग्लादेश को एक अलग ग्रुप में भेजने की संभावना पर भी चर्चा हुई।"

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट


ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।