भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए आयरलैंड की टीम घोषित, 6 खिलाड़ी बाहर, कप्तान भी नया बनाया, देखिए पूरा स्क्वॉड
ॉभारत और आयरलैंड के बीच होने वाली दो टी-20 मैचों की शृंखला की शुरुआत 26 जून से हो रही है। इसके लिए भारतीय टीम का पहले ही ऐलान हो चुका था। अब आयरलैंड ने अपने स्क्वॉड का ऐलान किया है। 6 खिलाड़ी चोट के कारण अनुपलब्ध रहे हैं। कप्तान भी बदलना पड़ा है। दखिए पूरा स्क्वॉ़ड कैसा है।

What is Ireland Squad For IRE vs IND T20I Series 2026: भारत और आयरलैंड के बीच 26 जून से होने वाले 2 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। 22 जून, सोमवार को आयरिश बोर्ड ने अपनी टीम के स्क्वॉड का ऐलान किया। इस टीम में पॉल स्टर्लिन सहित 6 दिग्गज खिलाड़ी टीम से बाहर रहेंगे। स्टर्लिंन की जगह टीम में नया कप्तान लोर्कन टकर को बनाया है।
आयरलैंड ने बनाया नया कप्तान, स्टर्लिंन चोट के कारण बाहर
स्क्वॉड का ऐलान करते वक्त आयरिश बोर्ड ने जानकारी दी कि लोर्कन टकर को आयरलैंड का नया स्थाई टी20 कप्तान बनाया गया है। लोर्कन आयरलैंड टीम के लिए तीनों फॉर्मेट खेलने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने साल 2016 में इंटरनेशनल क्रिकेट में पदार्पण किया था। इस सीरीज से पहले टकर ने दो टी-20 मैचों में आयरलैंड की कप्तानी की है।
तीन अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली है जगह
आयरलैंड की टीम में भारत के खिलाफ तीन अनकैप्ड खिलाड़ियों को चुना गया है, जिसमें से इनके डेब्यू होने की संभावना भी नजर आ रही है। टीम में तीन अनकैप्ड खिलाड़ियों को जगह दी गई है, जिनके नाम मैथ्यू होलार्ड, जय मूंदड़ा और रूबेन विल्सन हैं। मैथ्यू होलार्ड और जय मूंदड़ा को पहली बार टीम में शामिल किया है, जबकि विल्सन ने पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। हालांकि, वह टी-20 क्रिकेट में अनकैप्ड खिलाड़ी ही हैं और भारत के खिलाफ अगर मौका मिलता है तो वे इस फॉर्मेट में अपना डेब्यू करेंगे।
ये 6 खिलाड़ी चोट के कारण सिलेक्शन के लिए उपबल्ध नहीं हो सके
जोश लिटिल को स्ट्रेस फ्रैक्चर है, पॉल स्टर्लिंग रेक्टस मांसपेशी के फटने से टीम से बाहर हैं, मार्क अडायर की पिंडली की मांसपेशी फेटी है, कर्टिस कैम्फर का हाथ फ्रैक्चर है, बैरी मैकार्थी का ACL पूरी तरह से फट गया और जॉर्डन नील के कंधे और पैर की चोट है, जिसके कारण ये सभी 6 खिलाड़ी भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड का स्क्वॉड
लोर्कन टकर (कप्तान), रॉस एडायर, बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, मैथ्यू हम्फ्रीज, गेविन होए, मैथ्यू हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी, जय मूंदरा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, रूबेन विल्सन।
भारत बनाम आयरलैंड टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल क्या है?
पहला मैच, 26 जून (शुक्रवार)- स्टोरमॉन्ट
दूसरा मैच, 28 जून (रविवार)- स्टोरमॉन्ट
ये दोनों मैच भारतीय समय अनुसार शाम 6 बजे से खेले जाएंगे।
लेखक के बारे में
Vimlesh Kumar Bhurtiyaविमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार
संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।
खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।



