IRE vs ZIM Highlights: जिम्बाब्वे ने सुपर-8 राउंड में बनाई जगह, आयरलैंड मैच बारिश में धुला
IRE vs ZIM Highlights: जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में सीट कंफर्म कर ली है। पल्लेकेले में जिम्बाब्वे बनाम आयरलैंड मैच बारिश में धुल गया। टॉस तक नहीं हो सका।

IRE vs ZIM Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मंगलवार को जिम्बाब्वे बनाम आयरलैंड मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। पल्लेकेले में लगातार मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा और टॉस तक नहीं हो पाया। दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। ग्रुप बी का हिस्सा जिम्बाब्वे ने पहली बार सुपर-8 में एंट्री की है।मैच रद्द होते ही ऑस्ट्रेलियाई टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। जिम्बाब्वे ने अपने पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हराकर उलटफेर किया था। सह-मेजबान श्रीलंका ग्रुप बी से पहले ही सुपर-8 में जगह बना चुका है। श्रीलंका के खाते में तीन मैचों में 6 अंक हैं। सिकंदर रजा की कप्तानी वाली जिम्बाब्वे टीम के तीन मैचों में पांच अंक हो गए हैं।
IRE vs ZIM Live Score: कुछ कवर हटा दिए गए हैं, जो अच्छी खबर है। हालांकि, बूंदाबांदी पूरी तरह से बंद नहीं हुई है। मैच अधिकारियों को लग रहा कि बूंदाबांदी इतनी हल्की है कि मैच खेला जा सकता है। वहीं, चौथे अंपायर ने छाता पकड़ा हुआ है।
IRE vs ZIM Live Score: पल्लेकेले से अभी तक अच्छी खबर नहीं आई है। ग्राउंड पूरी तरह से ढका हुआ है। ग्राउंडस्टाफ पानी हटाने की कोशिश कर रहा है। मैदान पर मौजूद दो अंपायर ग्राउंड स्टाफ के एक सदस्य से बात कर रहे हैं। चौथे अंपायर छाता पकड़े हुए है। अंपायरों उन जगहों की ओर इशारा कर रहे हैं, जहां उन्हें लगता है कि शायद काम करने की जरूरत है।
IRE vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के क्वालिफाई करने के चांस के बारे में हर कोई बात कर रहा है। हालांकि, आयरलैंड के आगे बढ़ने के चांस की उतनी चर्चा नहीं। अगर आज का मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया तो आयरलैंड की सुपर-8 की धुंधली से उम्मीदें भी खत्म हो जाएंगे। आयरलैंड को क्वालिफाई करने के लिए ना सिर्फ मंगलवार को बड़े अंतर से जीतना है बल्कि यह भी उम्मीद करनी होगी कि ऑस्ट्रेलिया अपने आखिरी ग्रुप मैच में ओमान के खिलाफ या तो हार जाए या मामूली अंतर से जीते।
IRE vs ZIM Live Score: पल्लेकेले में बारिश हो रही है। बारिश के कारण आयरलैंड बनाम जिम्बाब्वे मैच का टॉस निर्धारित समय (भारतीय समयानुसार दोपहर ढाई बजे) पर नहीं हो सका। फिलहाल, पूरा ग्राउंड कवर से ढका हुआ है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ मौसम के बेहतर होने का अनुमान है और उम्मीद है कि कुछ खेल होगा।
IRE vs ZIM Live Score: टूर्नामेंट में अब तक जिम्बाब्वे का प्रदर्शन शानदार रहा है। उसके तीन तेज गेंदबाजों रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी और ब्रैड इवांस ने कोलंबो में खेले गए अपने पहले मैच में तीन तीन विकेट लेकर ओमान को केवल 103 रन पर आउट कर दिया था। ब्रायन बेनेट (48 नाबाद) की अगुवाई में उसके बल्लेबाजों को आठ विकेट से जीत हासिल करने के लिए केवल 13.3 ओवरों की जरूरत पड़ी। इसके बाद जिम्बाब्वे टूर्नामेंट में दिग्गज टीमों को हराने वाली टीम के रूप में उभरी। उसने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो विकेट पर 169 रन बनाए और फिर विपक्षी टीम को सिर्फ 146 रन पर आउट कर 23 रन से जीत हासिल की। ओपनर बेनेट ने एक बार फिर बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए नाबाद 64 रन बनाए, जबकि मुजरबानी और इवांस ने क्रमशः चार और तीन विकेट लेकर बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया।
IRE vs ZIM Live Score: आयरलैंड ओमान पर आसान जीत के बाद इस मैच में उतरेगा। मेजबान श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने शुरुआती दो मैच हारने के बाद वह टूर्नामेंट का अंत जीत के साथ करना चाहेगा। जिम्बाब्वे की तुलना में आयरलैंड के लिए दांव पर कुछ खास नहीं लगा है लेकिन वह जीत हासिल करके जिम्बाब्वे के सुपर आठ में जगह बनाने की संभावनाओं को जटिल बना सकता है। आयरलैंड को शुक्रवार को एक बड़ा झटका लगा क्योंकि उसके कप्तान पॉल स्टर्लिंग दाहिने घुटने में चोट के कारण टी20 विश्व कप के शेष मैचों से बाहर हो गए। हालांकि, कार्यवाहक कप्तान लोरकान टकर ने 51 गेंदों में 94 रन बनाकर आयरलैंड को ओमान के खिलाफ पांच विकेट पर 235 रन तक पहुंचाया। इस मैच में आयरलैंड ने 96 रन से जीत हासिल की।
आयरलैंड का स्क्वॉड: लोरकान टकर, रॉस एडायर, बेन कैलिट्ज, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, मैथ्यू हम्फ्रीज, जोश लिटिल, बैरी मैकार्थी, सैम टॉपिंग, मार्क एडायर, कर्टिस कैम्फर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, बेन व्हाइट, क्रेग यंग।
जिम्बाब्वे का स्क्वॉड: सिकंदर रजा, बेन कुरेन, क्लाइव मदांडे, तादिवानाशे मारुमानी, डायोन मायर्स, ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगारवा, ब्रैड इवांस, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ग्रीम क्रेमर, टिनोटेन्डा मापोसा।

लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय





