पूर्व क्रिकेटर सदागोपान रमेश शर्मनाक हार पर भड़के, कहा- उन्हें लगा कि आयरलैंड सीरीज पिकनिक टूर है

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भारतीय टीम की शर्मनाक हार पर पूर्व क्रिकेटर सदागोपान रमेश ने जमकर आलोचना की है। उन्होंने कहा कि भारत को लगा कि आयरलैंड दौरा पिकनिक की तरह है लेकिन यह एक चौंकाने वाली और बहुत बुरी हार है।

indian Cricket Team

आयरलैंड ने बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 मैच में भारतीय टीम को हराकर इतिहास रच दिया। क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में आयरलैंड की टीम ने टीम इंडिया के खिलाफ पहली जीत हासिल की। श्रेयस अय्यर की टीम के खिलाफ आयरिश खिलाड़ियों ने बल्ले और गेंद से दमदार प्रदर्शन किया। हालांकि टीम तीनों विभागों में कमजोर नजर आई, जहां मैच के शुरुआती ओवरों में भारत आगे था, तो वहीं आयरलैंड ने वापसी करते हुए मैच के बाकी समय अपना दबदबा बनाए रखा। करारी हार के बाद भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज सदागोपान रमेश ने टीम के प्रदर्शन की कड़ी आलोचना की है और कहा कि भारतीय टीम इस दौरे को पिकनिक समझकर आई थी। उन्होंने मेजबान टीम की भी प्रशंसा की।

आयरलैंड सीरीज एक पिकनिक टूर

रमेश ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ''आयरलैंड की सराहना करनी चाहिए कि उन्होंने बड़े बाउंड्री इस्तेमाल किए और शॉर्ट गेंदों से भारतीय बल्लेबाजों को खूब टेस्ट किया। यह साफ था कि भारत ने इस मैच को बहुत हल्के में लिया। उन्हें लगा कि आयरलैंड सीरीज एक पिकनिक टूर है, जिसे वे आसानी से जीत लेंगे। उनकी पूरी गंभीरता सिर्फ इंग्लैंड सीरीज के लिए थी। लेकिन आयरलैंड ने भारत को सख्त सबक सिखाया कि यह कोई पिकनिक जगह नहीं है।"

बहुत बुरी हार है

उन्होंने आगे कहा, ''आयरलैंड सीरीज शुरू में प्लान ही नहीं थी। ये मेन कोर्स के साथ आचार जैसा था, जोकि इंग्लैंड था। लेकिन यह बेहद शर्मनाक है कि भारत इस अचार, यानी आयरलैंड के तीखेपन को बर्दाश्त नहीं कर सका। भले ही इसके लिए कोई भी बहाने गढ़े जाएं, लेकिन टीम इंडिया के लिए यह एक चौंकाने वाली और बहुत बुरी हार है। ओवरकॉन्फिडेंस कभी भी अच्छा नहीं होता और उसी की वजह से भारत की कहानी कल रात ही खत्म हो गई। भारत को आत्मविश्वासी होना चाहिए, अति-आत्मविश्वासी नहीं।''

पूर्व क्रिकेटर ने कहा, ''हां, कभी-कभी हाथी भी फिसल जाता है। लेकिन यह आयरलैंड के खिलाफ कैसे हो सकता है? यह चौंकाने वाली बात है, खासकर उस टीम के लिए जिसका आखिरी टी20 मैच विश्व कप का फाइनल था। विश्व कप में एक महीने के टी20 क्रिकेट के बाद, सभी भारतीय खिलाड़ियों ने 3 महीने तक आईपीएल खेला। लगातार चार महीने टी20 क्रिकेट खेलने के बाद आयरलैंड से हारना बिल्कुल समझ से बाहर है।"

इस हार ने कप्तान श्रेयस अय्यर और उनकी टीम पर दबाव बढ़ा दिया है, जिनकी बैटिंग अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ा गई। 183 रनों का पीछा करते हुए अभिषेक शर्मा के सिर्फ 20 गेंदों पर 49 रनों की तेज पारी के बावजूद इंडिया 18.5 ओवर में 148 रन पर आउट हो गई। संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा जैसे आक्रामक लेफ्ट-हैंडर अच्छा योगदान देने में विफल रहे।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़पूर्व क्रिकेटर रमेश शर्मनाक हार पर भड़के, कहा- उन्हें लगा आयरलैंड दौरा पिकनिक है