वैभव सूर्यवंशी की वजह से टीम इंडिया के इस स्टार प्लेयर को मिली IPL टीम बदलने की सलाह! मुंबई इंडियंस रहेगी सही

Lokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

2020 से RR टीम का अहम हिस्सा रहे जायसवाल को अंबाति रायडू ने राजस्थान रॉयल्स छोड़ने की सलाह दी है, ताकि वह सूर्यवंशी की छाया से बाहर निकल सकें और दूसरी टीम के साथ अपने लिए जगह बना सकें।

वैभव सूर्यवंशी की वजह से टीम इंडिया के इस स्टार प्लेयर को मिली IPL टीम बदलने की सलाह! मुंबई इंडियंस रहेगी सही

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में जिस अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं, वह हर किसी को ओवरशैडो कर रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स में उनके अलावा नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने वाले ध्रुव जुरेल ने इस सीजन 500 रन का आंकड़ा पार किया है, मगर जिस तरह सूर्यवंशी रन बना रहे हैं उसके सामने जुरेल के यह रन फीके पड़ गाए। जुरेल के अलावा एक और खिलाड़ी हैं जो इस सीजन वैभव सूर्यवंशी की चमक के आगे फीका पड़ गया। यह खिलाड़ी और कोई नहीं भारतीय टेस्ट ओपनर यशस्वी जायसवाल हैं। जायसवाल ने पिछले कुछ सीजन में कमाल की बल्लेबाजी कर हर किसी को प्रबावित किया था, मगर वैभव सूर्यवंशी के आने से उनकी चमक फीकी पड़ गई। ऐसे में पूर्व भारतीय बल्लेबाज अंबाति रायडू ने यशस्वी जायसवाल को आईपीएल टीम बदलने की सलाह दी है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

2020 से RR टीम का अहम हिस्सा रहे जायसवाल को अंबाति रायडू ने राजस्थान रॉयल्स छोड़ने की सलाह दी है, ताकि वह सूर्यवंशी की छाया से बाहर निकल सकें और दूसरी टीम के साथ अपने लिए जगह बना सकें।

उन्होंने ESPNCricinfo पर कहा, “उसे अपनी टीम बदलने की जरूरत है। क्योंकि वह सिर्फ किसी खिलाड़ी के साथ बैटिंग करके हर बार पीछे नहीं रह सकता। वह अपने आप में एक स्टार है। अगर वह किसी दूसरी टीम में जाता है, तो वह अपने दम पर मैच जीतेगा। उसे उस जगह और उस प्लेटफॉर्म की जरूरत है। क्योंकि यह खिलाड़ी लोगों पर हावी होता रहेगा, इसलिए उसके साथ एक सीनियर पार्टनर होना चाहिए जो इससे निपट सके और उसके लिए खुश हो। जो हो रहा है उसके लिए खुश रहें और नॉन-स्ट्राइकर के साथ मुकाबला न करें।”

अब सवाल यह है कि यशस्वी जायसवाल जाए तो जाए किस टीम में? कौन सी जायसवाल का अगला घर हो सकती है? रायडू के अनुसार, इसका लॉजिकल जवाब मुंबई इंडियंस है। रोहित शर्मा का MI के साथ लंबा करियर नहीं बचा है, और जायसवाल के साथ भारतीय ODI टीम में भी उनका सीधा कॉम्पिटिशन होने के कारण, उनके लिए उसी फ्रेंचाइजी में जाना ही सही है जहां वह क्रिकेट खेलते हुए बड़े हुए हैं।

जायसवाल ने अपना सारा डोमेस्टिक क्रिकेट मुंबई के लिए खेला है – रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी – जिससे रायुडू के लिए जवाब बिल्कुल साफ हो जाता है।

उन्होंने कहा, "मुंबई इंडियंस जायसवाल के लिए एक अच्छी टीम है।"

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।