मैं हैरान हूं क्योंकि...15 साल के वैभव सूर्यवंशी से घबराए यशस्वी जायसवाल, आर अश्विन का दावा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पूर्व दिग्गज भारतीय स्पिनर आर अश्विन ने वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल को लेकर बड़ी बात कही है। दोनों बल्लेबाज आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) का हिस्सा हैं।

वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल

15 साल के वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में गरदा उड़ा रहे हैं। वह तूफानी अंदाज में बैटिंग करके महफिल लूट रहे हैं। सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स (आरआ) के लिए ओपनिंग करते हैं। हालांकि, भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने एक चौंकाने वाला दावा किया है। अश्विन का मानना है कि सूर्यवंशी के प्रदर्शन से आरआर में उनके सलामी जोड़ीदार यशस्वी जायसवाल घबरा गए हैं। यशस्वी भी आक्रामक बैटिंग करते हैं लेकिन सूर्यवंशी का लेवल अलग है। सूर्यवंशी ने अब तक 14 मैचों में 583 रन रन बनाए हैं, जिसमें 41.64 का औसत और 232.27 का स्ट्राइक रेट रहा। उन्होंने एक शतक और तीन पचास प्लस पारियां खेलीं। वह लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ तो सिर्फ सात रन से शतक से चूके। 24 वर्षीय यशस्वी ने 14 मुकाबलों में 33.08 के औसत और 159.43 के स्ट्राइक रेट से 397 रन बटोरे हैं। राजस्थान ने रविवार को मुंबई इंडियंस को 30 रनों से रौंदकर प्लेऑफ में जगह बनाई। आरआर को 27 मई को एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) से भिड़ना है।

'मैं हैरान हूं क्योंकि मुझे बहुत उम्मीदें थीं'

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ''मैं राजस्थान रॉयल्स में यशस्वी जायसवाल की परफॉर्मेंस से थोड़ा हैरान हूं। मैं हैरान हूं क्योंकि मुझे उनसे बहुत उम्मीदें थीं। लेकिन मुझे लग रहा है कि वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन ने शायद जायसवाल को थोड़ा हिला दिया है। इससे वह घबरा गए हैं।''सूर्यवंशी और जायसवाल की स्थिति अश्विन को 2000 के दशक की शुरुआत की याद दिलाती है जब टीम इंडिया की ओर से टेस्ट में वीरेंद्र सहवाग और आकाश चोपड़ा की ओपनिंग जोड़ी ने डेब्यू किया था। चोपड़ा ने भारत के लिए कुल 10 टेस्ट मैच खेले। उन्होंने अपना पहला टेस्ट 2003 में न्यूजीलैंड के विरुद्ध खेला था। हालांकि, भारतीय टीम जब बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया गई तो चोपड़ा का एक छोर पर क्रीज संभालने का तरीका लगभग नजरअंदाज कर दिया गया क्योंकि सहवाग गेंदबाजों की बखिया उधेड़ रहे थे। सहवाग ने अपने करियर में कुल 110 टेस्ट मैच खेले।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

'सूर्यवंशी की बैटिंग की वजह से परेशान हैं'

पूर्व स्पिनर ने कहा, ''आपको टेस्ट में वीरेंद्र सहवाग और आकाश चोपड़ा की ओपनिंग जोड़ी याद है। आकाश चोपड़ा बहुत अच्छा खेलते थे, 30 या 40 रन की अच्छी शुरुआत देते थे। लेकिन जिस स्टाइल और तरीके से वीरेंद्र सहवाग बैटिंग करते थे, उससे आकाश चोपड़ा लगभग गायब से लगते थे। आकाश चोपड़ा ने उस ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर भी बहुत अच्छा काम किया था। लेकिन मुझे ऐसा लग रहा है कि वैभव सूर्यवंशी की जबर्दस्त बैटिंग की वजह से जायसवाल थोड़ा परेशान हो गए हैं। जायसवाल कई मैचों में गेंद को बहुत जोर से मारने की कोशिश में अपना विकेट गंवा बैठे।'' अश्विन ने आगे कहा, ''मैं यशस्वी जायसवाल को अच्छी बैटिंग करते देखना चाहता हूं क्योंकि उनमें काबिलियत है। लेकिन इस बार राजस्थान रॉयल्स की कहानी वैभव सूर्यवंशी के बारे में रही है। वहीं, जिस दिन आरआर को पेसर जोफ्रा आर्चर की जरूरत थी तो उन्होंने भी आगे बढ़कर प्रदर्शन किया।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।