पंजाब किंग्स तो यूं ही बदनाम है, यह टीम टपका रही है IPL 2026 में सबसे ज्यादा कैच; देखें पूरी लिस्ट

May 07, 2026 12:37 pm ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

पंजाब किंग्स तो यूं ही बदनाम है, क्योंकि एक टीम है, जो IPL 2026 में उनसे भी ज्यादा कैच टपका रही है। यह टीम कोई और नहीं, बल्कि दिल्ली कैपिटल्स है, जिसका कैच एफिशिएंसी रेट सबसे ज्यादा खराब है।

पंजाब किंग्स तो यूं ही बदनाम है, यह टीम टपका रही है IPL 2026 में सबसे ज्यादा कैच; देखें पूरी लिस्ट

पंजाब किंग्स को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बुधवार 6 मई 2026 को खेले गए मैच में भले ही 33 रनों से हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हार का प्रमुख कारण टीम के खिलाड़ियों द्वारा कैच छोड़ना रहा। इसको लेकर कोच से लेकर कप्तान तक सभी नाखुश हैं। कूपर कोनोली और शशांक सिंह ने एसआरएच के बड़े खिलाड़ियों के कैच शुरुआत में छोड़े, जिन्होंने खूब रन बनाए। इसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा। हालांकि, अभी भी आईपीएल 2026 में सबसे घटिया कैच एफिशिएंसी रेट पंजाब किंग्स का नहीं है, लेकिन पंजाब की टीम बदनाम ऐसे हो रही है, जैसे हर एक कैच को छोड़ रही हो।

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स ने जरूर 73.6 फीसदी कैच ही पकड़े हैं, लेकिन एक टीम उनसे भी पीछे है, जिन्होंने सिर्फ 64.5 फीसदी कैच ही पकड़े हैं। यह टीम कोई और नहीं, बल्कि दिल्ली कैपिटल्स है, जिसके फील्डर्स ने 31 कैच पकड़े हैं 17 कैच छोड़े हैं। वहीं, पंजाब किंग्स ने 42 कैच पकड़े हैं और 15 कैच छोड़े हैं। सनराइजर्स हैदराबाद की भी हालत अच्छी नहीं है। एसआरएच ने 57 कैच पकड़े जरूर हैं, लेकिन 18 कैच छोड़े भी हैं। 76 फीसदी उनका कैच एफिशिएंसी रेट है। चौथे नंबर पर सीएसके है, जिसका कैच एफिशिएंसी रेट 76.5 फीसदी है। मुंबई इंडियंस ने 77.7 फीसदी कैच अब तक पकड़े हैं, जो लिस्ट में पांचवें पायदान पर है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

वहीं, आईपीएल के 19वें सीजन में बेस्ट कैच एफिशिएंसी रेट कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर का है। केकेआर ने 88.6 फीसदी कैच पकड़े हैं, जबकि दूसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स है। आरआर के फील्डर्स ने 87.2 फीसदी कैच इस सीजन पकड़े हैं। लिस्ट में तीसरा नाम आरसीबी का है, जिसका कैच एफिशिएंसी रेट 85.7 फीसदी है। लखनऊ सुपर जायंट्स भले ही पॉइंट्स टेबल में 10वें नंबर पर है, लेकिन इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है। उनका कैच एफिशिएंसी रेट 83.3 फीसदी है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम गुजरात टाइटन्स ने 81.3 फीसदी कैच पकड़े हैं। आंकड़े क्रिकबज के मुताबिक हैं।

IPL 2026 में बेस्ट कैच एफिशिएंसी रेट

TeamCatchesDroppedEfficiency
KKR47688.6%
RR48787.2%
RCB48885.7%
LSG40883.3%
GT611481.3%
MI351077.7%
CSK491576.5%
SRH571876%
PBKS421573.6%
DC311764.5%

एसआरएच के बल्लेबाज ईशान किशन का शानदार कैच मार्को यानसेन ने एक हाथ से जरूर पकड़ा, लेकिन इससे पहले 3 बार उनको जीवनदान भी मिला। ईशान ने 32 गेंदों में 55 रनों की पारी खेली। पहला कैच उनका 9 रन पर छूटा, दूसरा मौका उनको 18 रन पर मिला और तीसरा मौका 20 रन पर मिल गया। कूपर कोनोली ने दो और लॉकी फर्ग्यूसन ने उनका एक कैच छोड़ा। इसके अलावा एक स्टंपिंग भी इस दौरान प्रभसिमरन से मिस हुई। इस बीच हेनरिक क्लासेन का कैच शशांक सिंह ने 13 रन पर छोड़ा था, जो इस सीजन उनका पांचवां कैच ड्रॉप था। उधर, क्लासेन ने 43 गेंदों में 69 रनों की पारी खेली थी।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।