Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL 2025Will Mustafizur Rahman who was released by KKR receive any compensation What do the IPL rules say
KKR से निकाले गए मुस्तफिजुर रहमान को क्या मिलेगा मुआवजा? क्या कहता है IPL का नियम

KKR से निकाले गए मुस्तफिजुर रहमान को क्या मिलेगा मुआवजा? क्या कहता है IPL का नियम

संक्षेप:

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ अपने अनुबंध को समाप्त करने में कोई भूमिका नहीं होने के बावजूद किसी भी प्रकार का वित्तीय मुआवजा मिलने की संभावना नहीं है।

Jan 06, 2026 01:21 pm ISTChandra Prakash Pandey नई दिल्ली, भाषा
share Share
Follow Us on

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ अपने अनुबंध को समाप्त करने में कोई भूमिका नहीं होने के बावजूद किसी भी प्रकार का वित्तीय मुआवजा मिलने की संभावना नहीं है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

केकेआर ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के निर्देशों पर उन्हें टीम से बाहर कर दिया था। केकेआर ने मुस्तफिजुर को आईपीएल नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के साथ चली कड़ी बोली प्रक्रिया के बाद 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। बीसीसीआई ने अपने इस फैसले का कोई विशेष कारण नहीं बताया और केवल इतना कहा कि ‘चारों तरफ घट रहे घटनाक्रमों’ के कारण यह जरूरी हो गया था।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने इस पर कड़ा रवैया अपनाते हुए भारत में होने वाले अपने टी20 विश्व कप के मैचों को श्रीलंका में स्थानांतरित करने की मांग की है।

IPL 2025 News in Hindi - आईपीएल 2025 न्यूज़,आईपीएल समाचार
ये भी पढ़ें:IPL का लाइव टेलीकास्ट बांग्लादेश में बैन, क्या BCCI को होगा भारी नुकसान? जानिए

बीसीसीआई के इस कदम ने इस खिलाड़ी के अधिकारों को लेकर बहस छेड़ दी है, खासकर इसलिए क्योंकि उन्होंने न तो स्वेच्छा से प्रतियोगिता से नाम वापस लिया और न ही उन पर किसी गलत काम का आरोप लगाया गया है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि मौजूदा बीमा ढांचे में मुआवजे के लिए बहुत कम गुंजाइश है।

आईपीएल से जुड़े एक जानकार सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई को बताया, ‘आईपीएल के सभी खिलाड़ियों का वेतन बीमाकृत होता है। विदेशी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के मामले में अगर वे शिविर में शामिल होने के बाद या टूर्नामेंट के दौरान घायल हो जाते हैं तो आमतौर पर फ्रेंचाइजी भुगतान करती है।’

उन्होंने कहा, ‘आम तौर पर 50 प्रतिशत तक का भुगतान बीमा से किया जाता है। यह भारत के उन केंद्रीय अनुबंधित क्रिकेटरों के लिए बेहतर है जो चोटिल हो जाते हैं क्योंकि आमतौर पर उनका भुगतान बीसीसीआई करता है।’

ये भी पढ़ें:T20 विश्व कप को लेकर BCB का बयान- हम BCCI से बात नहीं कर रहे, क्योंकि…

हालांकि मुस्तफिजुर का मामला बीमा के सामान्य नियमों के अंतर्गत नहीं आता है। उन्हें चोट या लीग में भाग लेने से जुड़े क्रिकेट संबंधी किसी कारण से टीम से नहीं निकाला गया, इसलिए केकेआर उन्हें किसी भी तरह की मुआवजा राशि का भुगतान करने के लिए बाध्य नहीं है।

सूत्र ने कहा, ‘वर्तमान स्थिति में जो कुछ हुआ वह बीमा के दायरे में नहीं आता है और इसलिए केकेआर पर एक पैसा भी भुगतान करने का कोई आधिकारिक दायित्व नहीं है।’

सूत्र ने बताया, ‘मुस्तफिजुर के पास किसी तरह के अधिक विकल्प नहीं है। विशेषकर आईपीएल भारतीय कानून के दायरे में आता है। कोई भी विदेशी क्रिकेटर कानूनी कार्रवाई करने की स्थिति से नहीं गुजरना चाहेगा या खेल पंचाट (सीएएस) का सहारा नहीं लेना चाहेगा।’

बीसीबी ने आईपीएल में भाग लेने के लिए मुस्तफिजुर को दिया गया अनापत्ति प्रमाण पत्र भी वापस ले लिया है, जिससे उनका मामला और कमजोर पड़ गया है।

ये भी पढ़ें:मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर करने पर क्या बोले अजहरुद्दीन? BCCI ने जो किया…

सूत्र ने इस संबंध में भू राजनीतिक संदर्भ का भी जिक्र किया जिसे देखते हुए खिलाड़ी किसी तरह का जोखिम नहीं लेने की कोशिश करेगा।

उन्होंने कहा, ‘भारत-बांग्लादेश का राजनीतिक परिदृश्य भारत-पाकिस्तान के मुकाबले कहीं अधिक अस्थिर है। यह अगले साल भी बदल सकता है, इसलिए कोई कानूनी कार्रवाई का जोखिम क्यों उठाना चाहेगा।’

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।