क्या एमएस धोनी IPL 2027 में खेलेंगे? CSK कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ बोले- मुझे भी अगले साल ही…

Md.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share

Will MS Dhoni play in IPL 2027? एमएस धोनी ने आईपीएल 2026 में एक भी मैच नहीं खेला। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का प्रदर्शन 19वें सीजन में अच्छा नहीं रहा। धोनी अगले साल खेलेंगे या नहीं, अभी कंफर्म नहीं है।

क्या एमएस धोनी IPL 2027 में खेलेंगे? CSK कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ बोले- मुझे भी अगले साल ही…

क्या एमएस धोनी आईपीएल 2027 में खेलेंगे? इसका जवाब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के पास भी नहीं है। गायकवाड़ ने आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की रेस से बाहर होने के बाद कहा कि उन्हें भी अगले साल ही पता चलेगा कि धोनी खेलेंगे या नहीं। 44 वर्षीय धोनी चोटिल होने के कारण 19वें सीजन में एक भी मैच नहीं खेल सके। पांच बार की चैंपियन सीएसके को गुरुवार को अहमदाबाद में अपने आखिरी लीग में गुजरात टाइटंस (GT) के हाथों 89 रनों से ऐतिहासिक हार मिली। यह चेन्नई की आईपीएल में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी शिकस्त है। गुजरात ने 229/4 का स्कोर खड़ा करने के बाद सीएसके को 13.4 ओवर में 140 रनों पर समेट दिया। इस हार के साथ ही चेन्नई की प्लेऑफ की धुंधली सी उम्मीदें भी खत्म हो गईं। उसने 14 मैचों में से छह जीते और 8 गंवाए।

'एमएस धोनी की बहुत कमी खली'

गायकवाड़ से जब जीटी मैच के बाद पूछा गया कि क्या अगले सीजन में धोनी खेलेंगे तो चेन्नई के कप्तान ने कहा, ''आपको और मुझे, हम दोनों को ही अगले साल इस बारे में पता चलेगा। उनकी कमी हमें बहुत खली। वह आखिरी ओवरों में आकर सिर्फ क्रीज पर टिककर ही मैच का रुख बदल सकते हैं। अगले सीरीज के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता लेकिन हमारे पास जो खिलाड़ी हैं हम उनसे बहुत खुश हैं।'' वहीं, गायकवाड़ ने अंतिम मैच हारने पर कहा कि उनकी टीम नॉकआउट में जगह बनाने की उम्मीद जीवंत रखने के लिए जल्द से जल्द लक्ष्य हासिल करना चाहती थी लेकिन ऐसा करने में नाकाम रही।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

'230 का पीछा कर रहे होते हैं तो…'

सीएसके के खिलाफ मोहम्मद सिराज (26 रन पर तीन विकेट), राशिद खान (18 रन पर तीन विकेट) और कगिसो रबाडा (32 रन पर तीन विकेट) ने धारदार गेंदबाजी की। जीटी ने साई सुदर्शन (53 गेंदों में 84 रन), कप्तान शुभमन गिल ( 37 गेंदों में 64 रन) और जोस बटलर (27 गेंदों में नाबाद 57) के अर्धशतक पर विशाल स्कोर बनाया था। गायकवाड़ ने कहा, ''हम लक्ष्य को जल्द से जल्द हासिल करना चाहते थे। जब आप 230 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहे होते हैं तो उस गेंदबाजी आक्रमण के सामने यह आसान नहीं होता। हमने एक बड़ा जोखिम लिया इसका श्रेय उन्हें जाता है।''

'पावरप्ले में गेंदबाजी अच्छी नहीं थी'

उन्होंने कहा, ''शुरुआत में विकेट थोड़ा नरम था, उन्होंने अच्छी शुरुआत की। पावरप्ले में हमारी गेंदबाजी अच्छी नहीं थी। उनके सलामी बल्लेबाजों को रोकना मुश्किल था। हमारे पास उन्हें 200 रन से कम पर रोकने का मौका था, लेकिन हम ऐसा नहीं कर पाए। '' गायकवाड़ ने कहा कि खराब शुरुआत के बाद उनकी टीम ने लय हासिल की लेकिन खिलाड़ियों की चोटों ने उनकी परेशानी बढ़ा दी। उन्होंने कहा, ''यह एक मुश्किल सत्र रहा। लगातार तीन हार के बाद हमें लय मिली। हमने सही जगहों पर गेंदबाजी की लेकिन चोटों ने हमें परेशान किया। घोष और ओवरटन के बाहर होने से हमारी टीम का संतुलन बिगड़ गया। पिछले तीन मैच में हमारे पास एक बल्लेबाज या गेंदबाजी की कमी थी।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।