Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL 2025Why will no overseas player be able to fetch more than Rs 18 crore in his pocket in the IPL 2026 mini auction
इस बार IPL नीलामी में क्यों किसी विदेशी खिलाड़ी को 18 करोड़ से ज्यादा नहीं मिल सकता?

इस बार IPL नीलामी में क्यों किसी विदेशी खिलाड़ी को 18 करोड़ से ज्यादा नहीं मिल सकता?

संक्षेप:

इस बार आईपीएल मिनी ऑक्शन में किसी भी विदेशी खिलाड़ी को 18 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि नहीं मिल सकती। उन्हें ही क्यों, किसी भी विदेशी खिलाड़ी को 18 करोड़ रुपये से ज्यादा नहीं मिल सकते। बोली भले ही इससे ज्यादा की लग जाए, लेकिन विदेशी खिलाड़ी इससे ज्यादा नहीं पा सकता।

Dec 04, 2025 03:32 pm ISTChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए 16 दिसंबर को आबू धाबी में मिनी नीलामी होने जा रही है। इसमें 1355 क्रिकेटर हिस्सा लेंगे। सबसे ज्यादा 2 करोड़ रुपये बेस प्राइस वाली लिस्ट में कुल 45 खिलाड़ी हैं जिनमें सिर्फ दो भारतीय हैं। नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन पर खूब पैसे बरसने की उम्मीद है। 2023 में उन्हें मुंबई इंडियंस ने 17.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस बार उन्हें किसी भी कीमत पर 18 करोड़ रुपये से ज्यादा रकम नहीं मिल सकती। उन्हें ही क्यों, किसी भी विदेशी खिलाड़ी को 18 करोड़ रुपये से ज्यादा नहीं मिल सकते। बोली भले ही इससे ज्यादा की लग जाए, लेकिन विदेशी खिलाड़ी इससे ज्यादा नहीं पा सकता।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी

आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ियों की बात करें तो मिचेल स्टार्क का नाम सबसे ऊपर है। 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। उसी नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने पैट कमिंस को 20.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। सैम करन भी एक बार 18.5 करोड़ रुपये में बिक चुके हैं। ये तीनों आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।

IPL 2025 News in Hindi - आईपीएल 2025 न्यूज़,आईपीएल समाचार

इस बार किसी विदेशी को अधिकतम 18 करोड़ ही मिलेंगे

कैमरन ग्रीन या किसी भी विदेशी खिलाड़ी के लिए इस बार भले ही चाहे जितनी बोली लग जाए। भले ही आईपीएल में सबसे ज्यादा महंगे विदेशी खिलाड़ी का रिकॉर्ड टूट जाए, लेकिन उसे 18 करोड़ रुपये से ज्यादा नहीं मिल सकता। ऐसा है आईपीएल के नए नियमों की वजह से।

ये भी पढ़ें:IPL 2026 नीलामी: 2 करोड़ रुपये बेस प्राइस वाले सभी 45 खिलाड़ियों की लिस्ट देखिए

ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल लाए गए आईपीएल के नए मैक्सिमम फी नियम के मुताबिक मिनी ऑक्शन में किसी भी ओवरसीज यानी विदेशी खिलाड़ी को रीटेन किए गए खिलाड़ियों के हाईएस्ट स्लैब से ज्यादा नहीं मिल सकता। हाईएस्ट रिटेंशन प्राइस चूंकि 18 करोड़ रुपये है तो किसी विदेशी खिलाड़ी को इससे ज्यादा नहीं मिल सकता।

अगर 18 करोड़ रुपये से ज्यादा बोली लगी तब?

विदेशी खिलाड़ियों के लिए हाईएस्ट बोली लगाने पर कोई सीमा नहीं लगी है। फ्रेंचाइजियों में अगर किसी ओवरसीज प्लेयर को खरीदने के लिए होड़ लगी तो ऐसा नहीं है कि बोली 18 करोड़ रुपये से ऊपर नहीं जा सकती। फ्रेंचाइजी 18 करोड़ से ज्यादा में भी खरीद सकती हैं लेकिन वैसी स्थिति में उस ओवरसीज खिलाड़ी को मिलेंगे 18 करोड़ रुपये ही। 18 करोड़ रुपये से अगर ज्यादा की बोली लगी तो उस बढ़ी हुई राशि को बीसीसीआई अपने आप रख लेगी और उसका इस्तेमाल खिलाड़ियों के कल्याण के लिए किया जाएगा।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।