अगली फ्लाइट पकड़ो और…; माइकल वॉन ने प्लेऑफ से पहले क्यों RCB के स्टार बल्लेबाज को दी IPL छोड़ने की सलाह?

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

माइकल वॉन ने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैकब बेथल को प्लेऑफ से पहले आईपीएल छोड़ने की सलाह दी है। उनका कहना है कि अगर बेथल चोटिल है तो उन्हें अगली फ्लाइट से ही इंग्लैंड लौट जाना चाहिए।

अगली फ्लाइट पकड़ो और…; माइकल वॉन ने प्लेऑफ से पहले क्यों RCB के स्टार बल्लेबाज को दी IPL छोड़ने की सलाह?

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ओपनर जैकब बेथल को आईपीएल 2026 प्लेऑफ से पहले आईपीएल छोड़ने की सलाह दी है। आरसीबी आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर रहे हुए प्लेऑफ में पहुंची है। 26 मई को RCB vs GT पहला क्वालीफायर धर्मशाला में खेला जाना है। आरसीबी इस मैच से पहले चाहेगी कि बेथल फिट होकर टीम में वापसी करेंगे, मगर इस बीच वॉन की यह सलाह उन्हें पसंद नहीं आएगी। बता दें, बेथल चोट के चलते सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछला मैच नहीं खेल पाए थे, उनकी जगह पारी का आगाज वेंकटेश अय्यर ने किया था।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

माइकल वॉन ने क्रिकबज से कहा, “अगर जैकब बेथेल चोटिल हैं, तो उन्हें अगले प्लेन से इंग्लैंड वापस जाना चाहिए। इंग्लैंड 4 जून को एक टेस्ट मैच खेलेगा, ताकि इंग्लैंड उन्हें देख सके, यह देखने के लिए कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए फिट हैं या नहीं। मुझे लगता है कि उनके लिए UK में वापस जाकर जांच करवाना बेहतर होगा।”

वॉन ने युवा क्रिकेटरों के लिए IPL के अनुभव की अहमियत को माना, लेकिन इस बात पर जोर दिया कि इंग्लैंड की तैयारियों को अब प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

उन्होंने आगे कहा, “मैं थोड़ा पुराने ख्यालों वाला हूं, मुझे लगता है कि वे कहेंगे कि उसे आखिर तक रहना होगा, लेकिन अगर वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए नहीं खेलने वाला है, तो इंग्लैंड का अगले हफ्ते एक ट्रेनिंग कैंप है। उसे UK में वापस घर आ जाना चाहिए।”

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने IPL के माहौल में दो सीजन बिताने से बेथेल को मिले सीखने के अनुभव पर भी ज़ोर दिया।

वॉन ने कहा, “आप जानते हैं कि मैं IPL का बहुत बड़ा समर्थक हूं। अगर आप खेलने जा रहे हैं, तो यह आपके खेल को बहुत बढ़ाता है। और जाहिर है, जब आप ड्रेसिंग रूम में रोशनी के साथ एक युवा खिलाड़ी होते हैं, मैं पूरी तरह समझता हूं।

एक युवा खिलाड़ी के तौर पर, वह पिछले साल यहां था, इसलिए उसने बहुत कुछ सीखा। इस साल, उसने थोड़ा बहुत खेला है, लेकिन उसे ज्यादा सफलता नहीं मिली है। लेकिन अगर वह चोटिल होता है, तो इंग्लैंड का इस हफ्ते एक ट्रेनिंग कैंप है। बैज मैकुलम रविवार सुबह UK पहुंचेगा, और मुझे लगता है कि ट्रेनिंग कैंप सोमवार से शुरू होगा। उसे टीम के साथ UK वापस आ जाना चाहिए।”

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।