जसप्रीत बुमराह IPL 2026 में इतने बेबस क्यों? आखिर क्यों फीकी पड़ी हुई है MI के पेसर की चमक? जानिए

Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

जसप्रीत बुमराह IPL 2026 में अभी तक एक भी विकेट नहीं निकाल पाए हैं। बुमराह ने एक या दो नहीं, बल्कि इस सीजन 5 मैच खेल लिए हैं। यहां तक कि पिछले 6 आईपीएल मैचों में उनका एक भी विकेट नहीं है। इसके पीछे का कारण जान लीजिए।

जसप्रीत बुमराह IPL 2026 में इतने बेबस क्यों? आखिर क्यों फीकी पड़ी हुई है MI के पेसर की चमक? जानिए

जसप्रीत बुमराह का नाम सुनते ही बड़े-बड़े बल्लेबाज खौफ खाते हैं, लेकिन आईपीएल 2026 में ऐसा नहीं दिख रहा। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भी उनकी पहली गेंद पर छक्का जड़ देते हैं। हैरानी की बात ये है कि आईपीएल के मौजूदा सीजन में विकेटों का भी खाता अभी तक उनका नहीं खुल पाया है। यहां तक कि पिछले 6 आईपीएल मैचों में बुमराह विकेटलेस रहे हैं। ऐसे में जान लीजिए कि दुनिया के सबसे खतरनाक बॉलर कहे जाने वाले जसप्रीत बुमराह आखिरकार इतने बेबस आईपीएल में क्यों नजर आ रहे हैं।

1. क्या चोट है परेशानी?

आपको शायद याद नहीं हो, लेकिन आईपीएल 2026 से ठीक पहले जसप्रीत बुमराह बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे थे। रिपोर्ट्स में बताया गया था कि वे स्ट्रक्चर्ड वर्कलोड मैनेजमेंट और रुटीन फिटनेस टेस्ट के लिए वहां गए थे। क्या कोई छोटी-मोटी निगल उनको थी? इस पर अभी कुछ सामने नहीं आया है, लेकिन वहां जाने के बाद से वे रूखे-रूखे से नजर आए हैं। 8.63 का उनका इकॉनमी रेट आईपीएल 2026 में है, जो 4 या इससे ज्यादा मैच खेलने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप 10 से भी बाहर हैं।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

2. नहीं मिल रहा साथ

जसप्रीत बुमराह के साथ समस्या आईपीएल 2026 में ये भी है कि उनको दूसरे गेंदबाजों से साथ नहीं मिल रहा। दीपक चाहर, हार्दिक पांड्या और ट्रेंट बोल्ट के अलावा शार्दुल ठाकुर भी उनको अच्छा साथ दूसरे छोर से नहीं दे रहे। स्पिनर भी खूब रन खा रहे हैं। अगर बुमराह दबाव डालते हैं तो दूसरे छोर से रन चले जाते हैं। इसके बाद बुमराह की भी पिटाई होने लग जाती है। इस तरह उन्हें दूसरे छोर से साथ नहीं मिल रहा।

3. कप्तान नहीं कर रहा सपोर्ट

जसप्रीत बुमराह के साथ दिक्कत यह भी बताई जा रही है कि उन्हें कप्तान से पूरा सपोर्ट नहीं मिल रहा है। मनोज तिवारी ने कहा है कि अगर बुमराह को आप पहला ओवर नहीं दे रहे हैं तो फिर दूसरा ओवर भी मत दो। ट्रेंट बोल्ट हों या फिर दीपक चाहर, कोई भी पहले ओवर में स्विंग हासिल नहीं कर रहा है। ऐसे में सारा बोझ जसप्रीत बुमराह पर भी आकर गिर रहा है।

4. क्या गेंदबाजी में दिक्कत?

अपने खतरनाक स्विंग और इनस्विंग के अलावा यॉर्कर और स्लोअर्स के लिए फेमस जसप्रीत बुमराह को स्विंग इतनी नहीं मिल रही। यहां तक कि स्लोअर्स भी बल्लेबाज पिक कर ले रहे हैं, जबकि यॉर्कर्स उतनी अच्छी अभी तक बुमराह से देखने को नहीं मिली हैं। हालांकि, गेंदबाजी में गति अभी भी बरकरार है। वे ओवर में दो-तीन गेंद आराम से 140 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से फेंक लेते हैं।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।