कप्तान रियान पराग क्यों नहीं खेल रहे 'करो या मरो' मैच? यशस्वी जायसवाल को संभालनी पड़ी कमान
RR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग लखनऊ सुपर जायंंट्स के खिलाफ नहीं खेल रहे हैं। उनकी गैर मौजूदगी में यशस्वी जायसवाल टीम की कमान संभाल रहे हैं।

राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच मंगलवार को आईपीएल 2026 का 64वां मैच खेला जा रहा है। राजस्थान टीम ने जयपुर के मैदान पर टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी है। यह आरआर के लिए 'करो या मरो' का मुकाबला है। हालांकि, कप्तान रियान पराग एलएसजी के खिलाफ नहीं खेल रहे हैं। उनकी गैर मौजूदगी में यशसवी जायसवाल टीम की कमान संभाल रहे हैं। यशस्वी ने बताया कि रियान को चोटिल होने के कारण बाहर बैठना पड़ा। रियान ने जारी सीजन में 11 मैचों में 25.80 के औसत से 258 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक हैं। उन्होंने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 26 गेंदों में 51 रनों की आतिशी पारी खेली थी।
टॉस के बाद क्या बोले यशस्वी?
टॉस के बाद यशस्वी ने कहा, ''हम पहले बॉलिंग करेंगे। मुझे लगता है कि यह एक अच्छा विकेट है। उम्मीद है कि बाद में कुछ ओस पड़ेगी।'' जब आरआर की कप्तानी का बारे में यशस्वी से पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है और राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी को रिप्रेजेंट करना हमेशा गर्व की बात है।'' उन्होंने रियान को लेकर कहा, ''उसे हैमस्ट्रिंग की चोट है और मुझे उम्मीद है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएगा। इसी वजह से वह आज का मैच नहीं खेल रहा है।'' अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी चोट से उबर रहे हैं।। यशस्वी ने कहा, ''जड्डू भाई ठीक हो रहे हैं। उन्हें कुछ दिक्कत है लेकिन वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे।''
राजस्थान ने तीन बदलाव किए
आरआर ने तीन बदलाव करते हुए संदीप शर्मा, सुशांत मिश्रा और लुहान-ड्रे प्रेटोरियस को मौका दिया है। एलएसजी ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। लखनऊ ने मोहम्मद शमी की जगह मोहसिन खान और आयुष बडोनी की जगह एडन मारक्रम को शामिल किया। बता दें कि आरआर को अगर अपने दम पर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखनी हैं तो अंतिम दो लीग मैचों में जीत दर्ज करनी होगी। एलएसजी पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। टॉस गंवाने के बाद लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा, ''हम जानते हैं कि यह बैटिंग के लिए अच्छा विकेट है। पहले बैटिंग या बॉलिंग करने में कोई दिक्कत नहीं। एक टीम के तौर पर हम अपने फैंस के लिए हर मैच खेलने में गर्व और कॉन्फिडेंस महसूस करते हैं। साथ ही हम अपना बेस्ट देना चाहते हैं क्योंकि हम जानते हैं कि हमारे पास एक अच्छी टीम है और हम यह कर सकते हैं।''
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI: यशस्वी जायसवाल (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, सुशांत मिश्रा, संदीप शर्मा, बृजेश शर्मा, यशराज पुंजा।
लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग XI: मिशेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहसिन खान, मयंक यादव, आकाश महाराज सिंह, प्रिंस यादव।
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



