बेंगलुरु से क्यों छीना फाइनल, 3 शहरों में क्यों होंगे प्लेऑफ्स के मैच? BCCI ने बताई हर एक बात

May 06, 2026 02:19 pm ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

बेंगलुरु से IPL 2026 के फाइनल की मेजबानी छिन गई है। इस बार बीसीसीआई ने दो नहीं, बल्कि 3 शहरों को प्लेऑफ्स की मेजबानी के लिए चुना है। बीसीसीआई ने क्यों ऐसा किया है? इसके पीछे की हर एक बात बोर्ड ने बताई है। 

बेंगलुरु से क्यों छीना फाइनल, 3 शहरों में क्यों होंगे प्लेऑफ्स के मैच? BCCI ने बताई हर एक बात

दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग यानी आईपीएल में एक रवायत है कि जो टीम फाइनल जीतती है, उसे अगले साल अपने होम ग्राउंड पर फाइनल मैच की मेजबानी करने का मौका मिलता है। इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल की डिफेंडिंग चैंपियन है, लेकिन आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला उनके होम ग्राउंड बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं खेला जाएगा। इसके पीछे का कारण क्या है कि आखिर बेंगलुरु से फाइनल की मेजबानी क्यों छिनी है? इसके बारे में जान लीजिए और ये भी जान लीजिए कि इस बार बीसीसीआई ने दो की जगह तीन शहरों को प्लेऑफ्स की मेजबानी के लिए क्यों चुना है?

दरअसल, बीसीसीआई ने बुधवार 6 मई को आईपीएल 2026 के प्लेऑफ्स के मैचों के शेड्यूल का ऐलान किया है, जिसमें दो क्वालीफायर, एक एलिमिनेटर और फाइनल मुकाबला शामिल है। हम देखते हुए आए हैं कि आईपीएल में प्लेऑफ्स दो ही शहरों में आयोजित होते हैं, लेकिन इस बार तीन शहरों को चार मैचों की मेजबानी दी गई है। इनमें धर्मशाला, चंडीगढ़ और अहमदाबाद शामिल हैं। आमतौर पर क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर एक शहर में आयोजित होता है और क्वालीफायर 2 और फाइनल किसी अन्य शहर में आयोजित होता है, लेकिन 2026 के सीजन के साथ ऐसा नहीं है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

बीसीसीआई ने ऐसा करने के पीछे स्पेशल केस बताया है। बीसीसीआई ने जो मीडिया रिलीज जारी की है। उसमें बताया है कि कुछ ऑपरेशनल और लॉजिस्टिक वजहों से, IPL 2026 प्लेऑफ्स के मुकाबले तीन जगहों पर आयोजित होंगे, जो कि एक स्पेशल केस है। प्लेऑफ्स के मैचों के लिए वैसे भी पिछले साल की फाइनलिस्ट को तवज्जो दी जाती है। इस बार भी ऐसा ही कुछ है, लेकिन पिछले साल फाइनल हारने वाली टीम के तीन प्लेऑफ्स के मैच आयोजित करने का मौका मिल रहा है।

बेंगलुरु में होना था फाइनल

वहीं, बेंगलुरु जो फाइनल की मेजबानी का अधिकार रखता था, उसको लेकर बोर्ड ने बताया है कि बेंगलुरु को शुरू में फाइनल होस्ट करने के लिए चुना गया था, लेकिन लोकल एसोसिएशन और अधिकारियों की कुछ जरूरतों की वजह से फाइनल की जगह बदल दी गई है। बोर्ड ने बताया है कि ये मांगे BCCI की तय गाइडलाइंस और प्रोटोकॉल के दायरे से बाहर थीं। इस वजह से अहमदाबाद को फाइनल के लिए चुना गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कर्नाटक के विधायक मांग कर रहे थे कि उन्हें हर मैच के लिए 5 टिकट दी जाएं। बाद में 3 टिकटें उनको देने का फैसला डिप्टी चीफ मिनिस्टर ने किया। प्लेऑफ्स के मैचों में भी यही डिमांड थी। ऐसे में बोर्ड ने वहां से मैच की मेजबानी ही छीन ली।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।