RCB के खिलाफ गुजरात टाइटन्स को कैसे मिली जीत? कप्तान शुभमन गिल ने बताए 3 कारण

Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

गुजरात टाइटन्स को इस मैच में RCB के खिलाफ जीत क्यों मिली? इसका जवाब गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल ने दिया है। उन्होंने बल्लेबाजी या गेंदबाजी नहीं, बल्कि फील्डिंग को जीत का प्रमुख कारण माना है।

RCB के खिलाफ गुजरात टाइटन्स को कैसे मिली जीत? कप्तान शुभमन गिल ने बताए 3 कारण

गुजरात टाइटन्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बुरी तरह हराया और जीटी ने अपना बदला भी पूरा कर लिया। गुजरात टाइटन्स को इसी सीजन आरसीबी से हार मिली थी और अब रिवर्स मुकाबले में गुजरात ने आरसीबी ने हराकर बदला पूरा कर लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आरसीबी को जीटी ने 4 विकेट से हराया। जीटी को इस मैच में जीत क्यों मिली? इसका जवाब गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल ने दिया है। उन्होंने बल्लेबाजी या गेंदबाजी नहीं, बल्कि फील्डिंग को जीत का प्रमुख कारण माना है।

शुभमन गिल ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा, "जीतकर बहुत अच्छा लग रहा है, आप जानते हैं, इस तरह के विकेट पर, उनके जैसी टीम को 160 रन से कम पर रोकना बॉलर्स का बहुत बढ़िया काम था।" आज रात की जीत का कारण क्या था? इसके जवाब में शुभमन गिल ने कहा, "मुझे लगता है कि हमारी फील्डिंग एक वजह थी, मुझे लगता है कि कुछ मौकों पर, हमने गेम में उतनी अच्छी फील्डिंग नहीं की और मुझे लगता है कि आज उन दिनों में से एक था, सब एक साथ आए। फील्ड में एनर्जी बहुत, बहुत अच्छी थी, खासकर दूसरे ओवर के बाद, विराट भाई ने हमारे खिलाफ कुछ रन किए और हम सब कैसे एक साथ वापस आए। यह हमारे लिए बहुत ज़रूरी था।"

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

क्या पावरप्ले में एग्रेसिव होने के लिए उनकी तरफ से कोई जानबूझकर कोशिश की गई थी? इस पर गिल ने कहा, "सच कहूं तो, ऐसा नहीं है। मुझे बस ऐसा लग रहा था कि मैं ज़ोन में हूं और पहली बॉल पर, मैं थोड़ा लकी हो गया और दूसरी बॉल पर, मैं अपने ज़ोन में आ गया, तो मैंने सोचा, ठीक है, शायद आज मेरा दिन है, आप जानते हैं। मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा था। मैं कॉन्फिडेंट महसूस कर रहा था। तो मैंने सोचा, मैं बॉलर्स का सामना करना चाहता हूं।"

17 गेंदों में 27 रनों की पारी खेलने वाले राहुल तेवतिया को लेकर कप्तान गिल बोले, "वह हमारे लिए बहुत ज़रूरी खिलाड़ी है। बहुत खुश हूं कि उसने गेम खत्म किया। टाइमआउट में हमारी यही बातचीत हुई थी। मुझे लगता है, हमने कुछ ज़्यादा विकेट गंवा दिए, जितने हम चाहते थे, लेकिन आखिर में मुझे लगता है कि उसने कुछ अच्छे रन बनाए और बीच में सभी को कुछ हिट मिले।" गुजरात टाइटन्स को सीजन की पांचवीं जीत मिली है। टीम के खाते में अब 10 पॉइंट्स हो गए हैं।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।