KKR मैच में सूर्यकुमार यादव क्यों बने इम्पैक्ट प्लेयर? मुंबई इंडियंस के हेड कोच ने बताई वजह

Md.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share

सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस बनााम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतरे थे। एमआई ने वानखेड़े में आयोजित यह मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम किया।

KKR मैच में सूर्यकुमार यादव क्यों बने इम्पैक्ट प्लेयर? मुंबई इंडियंस के हेड कोच ने बताई वजह

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (एमआई) ने आईपीएल 2026 में अपने अभियान का विजयी आगाज किया है। एमआई ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा (और रयान रिकेल्टन के अर्धशतकों के दम पर 6 विकेट से जीत दर्ज की। मुंबई ने 221 रनों का रिकॉर्ड टारगेट चेज किया। मुंबई ने 14 साल में पहली बार IPL सीजन के अपने पहले मैच में जीत दर्ज की। हालांकि, शानदार जीत के बावजूद सूर्यकुमार यादव का इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतरना चर्चा का विषय रहा। पिछले सीजन के उलट एमआई मैनेजमेंट ने रोहित को इम्पैक्ट सबस्टिट्यूट के तौर पर खिलाने से परहेज किया। सूर्या एमआई की बॉलिंग के दौरान बेंच पर बैठे रहे। मुंबई के हेड कोच महेला जयवर्धने ने ऐसा करने का कारण बताया है। उन्होंने कहा कि मामूली चोट के कारण सूर्या को इम्पैक्ट प्लेयर बनाया गया। टी20 वर्ल्ड कप 2026 विजेता कप्तान सूर्या तीसरे नंबर पर उतरे ने 8 गेंदों में तीन चौकों के जरिए 16 रन बनाए।

'मैंने और टीम मैनेजमेंट ने सोच-समझकर...'

दरअसल, जयवर्धने से प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा गया कि रोहित के बाद क्या अब सूर्यकुमार को 'इंपैक्ट सब' के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा? हेड कोच ने जवाब में कहा, ''मुझे उम्मीद है कि फालतू कहानियां नहीं बनाई जाएंगी। टीम बहुत खुश है। सूर्या आया और हमारे साथ जुड़ गया। उसे अतिरिक्त ब्रेक दिया गया, जो वह चाहता था। उसे मामूली से जकड़न है और वह फील्डिंग वगैरह कर रहा था। मुझे पता है कि अगले मैच में 5 दिन हैं। मैं बस उसे थोड़ा एक्स्ट्रा टाइम देना चाहता था। वह आखिर में 3-4 ओवर फील्डिंग करने के लिए तैयार था लेकिन मैंने मना कर दिया।'' मुंबई को अपना दूसरा मैच चार अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के विरुद्ध खेलना है। हेड कोच ने आगे कहा, ''और कोई बात नहीं है। यह एक बदलाव था। प्लीज कहानियां मत बनाइए। यह बस एहतियात के तौर पर किया गया था। ये बहुत कीमती खिलाड़ी हैं। मैंने और टीम मैनेजमेंट ने सोच-समझकर फैसला लिया है। इससे ज्यादा कुछ नहीं है।''

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

पहले विकेट के लिए MI की दमदार साझेदारी

केकेआर मैच की बात करें तो रोहित ने 43 गेंदों में चार चौके और आठ छक्के की मदद से 78 रन बटोरे। रिकलटन ने 38 गेंदों में छह चौके और छह छक्कों के जरिए 81 रन जुटाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 148 रन की साझेदारी की। मुंबई ने 19.1 ओवर में चार विकेट पर 224 रन बनाकर जीत हासिल की और टूर्नामेंट के 13 सत्र से चले आ रहे पहले मैच में हार के सिलसिले को खत्म किया। मुंबई हमेशा आईपीएल में धीमी शुरुआत करने वाली टीम रही है। टीम ने आईपीएल में आखिरी बार अपना पहला मैच अप्रैल 2012 में जीता था जिसमें उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को आठ विकेट से हराया था। टीम ने 2013 से लेकर 2020 के बीच पांच बार खिताब जीता लेकिन पहले मैच में हार का सिलसिला जारी रहा। केकेआर ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे (67) और अंगकृष रघुवंशी (51) के अर्धशतकों से 20 ओवर में चार विकेट पर 220 रन का स्कोर खड़ा किया।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।