IPL 2026 छोड़कर अपने घर क्यों गए थे कुलदीप यादव? स्पिनर ने कहा- खुश नहीं था क्योंकि हम...

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कुलदीप यादव इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 छोड़कर अपने घर गए थे। उन्होंने इसका खुलासा केकेआर मैच के बाद किया। कुलदीप दिल्ली कैपिटल्स की ओर से प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

IPL 2026 छोड़कर अपने घर क्यों गए थे कुलदीप यादव? स्पिनर ने कहा- खुश नहीं था क्योंकि हम...

दिल्ली कैपिटल्स (DC) के स्पिनर कुलदीप यादव आईपीएल 2026 में उम्मीदों के प्रदर्शन नहीं कर सके। उन्होंने 12 मैचों में 10 विकेट लिए। उन्होंने 19वें सीजन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ किया। कुलदीप ने रविवार को डीसी के अंतिम लीग मैच में चार ओवर के स्पेल में 29 रन देकर तीन अहम विकेट चटकाए। उन्होंने केकेआर के कप्तान अजिक्य रहाणे (63), कैमरून ग्रीन (2) और रिंकू सिंह (0) का शिकार किया। 31 वर्षीय स्पिनर को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया। डीसी ने 203/5 का स्कोर बनाने के बाद केकेआर को 40 रनों से रौंदा। हालांकि, दिल्ली की टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंची। डीसी ने केकेआर से पहले राजस्थान रॉयल्स (RR) को पांच विकेट से मात दी थी। दिल्ली 14 मैचों में 14 अंक जुटाकर तालिका में छठे पायदान पर रही।

'मैं खुश नहीं था, मैं अपने घर चला गया…'

कुलदीप ने बताया कि वह राजस्थान मैच के बाद होमटाउन कानपुर लौट गए थे ताकि अपने कोच के साथ उन चीजों पर काम करें, जिसमें सुधार की जरुरत थी। वह इसी वजह से केकेआर के सामने अच्छी प्रदर्शन कर पाए। कुलदीप ने केकेआर मुकाबले के बाद कहा, ''मैच से पहले मैं उतना खुश नहीं था, क्योंकि हम एक टीम के तौर पर जिस तरह से फिनिश करना चाहते थे, उस तरह से फिनिश नहीं कर पाए। मेरा सीजन भी उतना अच्छा नहीं गया था। मुझे अपने आपसे काफी अधिक उम्मीद थी, लेकिन मैं वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाया।'' उन्होंने कहा, ''पिछले मैच के बाद मैं अपने घर चला गया था और अपने कोच के साथ उन एरिया में काम किया जिसमें करने की जरूरत थी और वहां मैंने एक मैच भी खेला। कुछ छोटी चीजें होती हैं जिन्हें आप बहुत जल्दी भूल जाते हैं खास तौर से सफेद गेंद की क्रिकेट में। वहां जाकर उन चीजो पर काम करना और फिर वापस आकर यहां इस तरह की गेंदबाजी करना शानदार है।''

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

‘कोच से बात की तो उन्होंने सीधे बोला कि…’

उन्होंने कहा, ''जब मैंने अपने कोच से बात की तो उन्होंने सीधे बोला कि गेंद को स्पिन कराना होगा, बल्लेबाज को चकमा देना होगा। मैं जानता हूं कि बल्लेबाज तुम्हारे खिलाफ आक्रामक हो रहे हैं, लेकिन जब तुम गेंद को स्पिन कराते हो तो तुम्हारे पास उन्हें आउट करने का मौका होता है। पिछले कुछ मैचों में मैं अपने पूरे शरीर का इस्तेमाल नहीं कर रहा था। मुझे लगता है कि मैंने टुकड़ों में अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन अपने रनअप या लय में आप कुछ चीजें भूल जाते हैं जिससे आपके खेल पर असर पड़ता है।''

'यह मेरे लिए शानदार मैच रहा क्योंकि…'

कुलदीप ने कहा, ''मैं थोड़ा ओपन चेस्ट से गेंदबाजी कर रहा था और कई बार आप अपने पूरे शरीर का इस्तेमाल नहीं करते हैं। मैंने केवल गेंद को पुश किया और यहां पर टी20 बल्लेबाज सामने की ओर मारने या बैकफुट पर खेलने में काफी मजबूत हैं। जब आप अपने शरीर का अधिक इस्तेमाल करने लगते हैं और गेंद को स्पिन कराने की कोशिश करते हैं तो आपको परिणाम देखने को मिलते हैं। आपको डिप और ड्रिफ्ट मिलती है और आप गति में मिश्रण भी कर सकते हैं। ये देखना अच्छा लगा। मुझे लगता है कि यह मेरे लिए शानदार मैच रहा क्योंकि पिछले मैच से वापसी कर रहा था।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।