RR और GT में कौन जीतेगा क्वालिफायर 2? अनिल कुंबले ने की भविष्यवाणी, वैभव सूर्यवंशी पर भी बोले

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

महान लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालिफायर में गुजरात टाइटन्स पर राजस्थान रॉयल्स का पलड़ा भारी बताया है। उन्होंने कहा कि वैभव सूर्यवंशी इस मैच में भी वैसा ही करेंगे, जैसा सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में किया था।

RR और GT में कौन जीतेगा क्वालिफायर 2? अनिल कुंबले ने की भविष्यवाणी, वैभव सूर्यवंशी पर भी बोले

भारतीय स्पिन दिग्गज अनिल कुंबले ने 15 वर्ष के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की आक्रामक बल्लेबाजी और निरंतरता की जमकर तारीफ की है। जिओ हॉटस्टार के 'गेम प्लान' में जिओस्टार एक्सपर्ट कुंबले ने कहा कि केवल छक्कों की ताकत नहीं, बल्कि प्रदर्शन में निरंतरता ही इस युवा खिलाड़ी को खास बनाती है। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालिफायर में राजस्थान रॉयल्स का पलड़ा भारी बताया। कुंबले ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी इस मैच में भी वैसा ही करेंगे, जैसा सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में किया था।

'कौन जीतेगा, ये कहना मुश्किल'

क्वालिफायर 2 कौन जीतेगा, इसे लेकर उन्होंने कहा, ‘यह भविष्यवाणी करना मुश्किल है। यह बहुत मुश्किल है क्योंकि राजस्थान ने अच्छा किया है। हालांकि इसके बाद भी शायद उन्हें कम करके आंका जा रहा है। मैं समझता हूं कि मैं अंडरडॉग्स के साथ जाऊंगा। मुझे अब भी उम्मीद है कि वैभव वैसा ही करेगा जैसा उसने SRH के खिलाफ किया था क्योंकि अगर वैभव ऐसा करता है तो राजस्थान को फायदा होगा।’

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

वैभव सूर्यवंशी का दबदबा

वैभव सूर्यवंशी इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र में 65 छक्के जड़कर इतिहास रच चुके हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल के 2012 में बनाए गए 59 छक्कों के पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

राजस्थान रॉयल्स के इस युवा खिलाड़ी ने 15 पारियों में 680 रन बनाकर ऑरेंज कैप (आईपीएल सत्र में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी को दी जाने वाली सूची में शीर्ष स्थान) भी अपने नाम कर ली है। इसी के साथ उन्होंने एक टी20 सीरीज में किशोर खिलाड़ी द्वारा सबसे अधिक रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है।

वैभव सूर्यवंशी की निरंतरता उसे खास बनाती है: कुंबले

कुंबले ने 'जिओ हॉटस्टार' के 'गेम प्लान' में कहा, 'वैभव सूर्यवंशी 'ऑरेंज कैप' धारक हैं, और यह उपलब्धि सिर्फ एक बार या कुछ ही टीमों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने से नहीं मिलती। उन्होंने पिछले दो महीनों में लगातार ऐसा प्रदर्शन किया है, और यह इस युवा खिलाड़ी के बारे में बहुत कुछ कहता है।'

उन्होंने कहा, ‘वह सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी हैं, लेकिन यह सिर्फ मैदान पर जाकर कुछ छक्के जड़ने की बात नहीं है।’

'सूर्यवंशी के उभार से यशस्वी जायसवाल पर दबाव'

कुंबले ने कहा कि सूर्यवंशी के उभार से उनके सलामी जोड़ीदार यशस्वी जायसवाल पर भी दबाव बढ़ा है। जायसवाल ने इस सत्र में 15 मैचों में 426 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 32.77 और स्ट्राइक रेट 153.24 रहा है।

कुंबले ने कहा, ‘जायसवाल को गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की है, लेकिन वह निश्चित रूप से दबाव में हैं। कुछ साल पहले सारी चर्चा उन्हीं पर थी, लेकिन अब 15 साल का एक खिलाड़ी पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोर रहा है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में भी उनकी साझेदारी शानदार रही थी। उन्होंने आठ ओवरों में करीब 120 रन बनाए, लेकिन इनमें से ज्यादातर रन सूर्यवंशी ने ही बनाए थे।’

कुंबले ने यह भी कहा, ‘जायसवाल को इस बात की निराशा होगी कि बल्लेबाजी के लिए आसान पिच पर भी वह तेजी से रन बनाने में विफल रहे।’

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey

चन्द्र प्रकाश पाण्डेय वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में करीब दो दशक का अनुभव रखने वाले चन्द्र प्रकाश को जटिल विषयों का सरल विश्लेषण करने में महारत हासिल है। बचपन में न्यूज के प्रति ऐसा प्रेम हुआ कि रात में रेडियो पर न्यूज बुलेटिन के दौरान पढ़ाई-लिखाई का अभिनय करते लेकिन कान और दिल-दिमाग ध्वनि तरंगों पर अटका रहता। तब क्या पता था कि आगे चलकर न्यूज की दुनिया में ही रचना-बसना है। रेडियो में कभी काम तो नहीं किया लेकिन उस विधा के कुछ दिग्गज प्रसारकों संग टीवी न्यूज की दुनिया में कदमताल जरूर किया। चन्द्र प्रकाश पाण्डेय ने टीवी पत्रकारिता से शुरुआत की। पेशे में पहला दशक टीवी न्यूज के ही नाम रहा जहां उन्होंने 'न्यूज24', 'श्री न्यूज', 'फोकस न्यूज', 'न्यूज वर्ल्ड इंडिया' और भोजपुरी न्यूज चैनल 'हमार टीवी' में अलग-अलग समय पर अलग-अलग भूमिकाएं निभाई। इस दौरान डेली न्यूज शो के साथ-साथ 'विनोद दुआ लाइव: आजाद आवाज' जैसे कुछ स्पेशल शो के लिए भी लेखन किया। अगस्त 2016 में उन्होंने 'नवभारत टाइम्स' के साथ डिजिटल जर्नलिज्म की दुनिया में कदम रखा। NBT में उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, जियोपॉलिटिक्स, क्राइम, स्पोर्ट्स, कोर्ट से जुड़ी खबरों का लेखन-संपादन किया। इस दौरान उन्होंने लोकसभा और विधानसभा चुनावों समेत महत्वपूर्ण विषयों पर कई स्पेशल सीरीज भी लिखी जिनमें लीगल न्यूज एक्सप्लेनर्स 'हक की बात' की एक लंबी श्रृंखला भी शामिल है। मार्च 2025 से वह लाइव हिंदुस्तान में शब्दाक्षरों के चौके-छक्के जड़ रहे हैं।

चन्द्र प्रकाश पाण्डेय मूल रूप से यूपी के देवरिया के रहने वाले हैं। गांव की मिट्टी में पलते-बढ़ते, खेत-खलिहान में खेलते-कूदते इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की। उसके बाद मैथमेटिक्स का छात्र 'राजनीति कला है या विज्ञान?' में उलझ गया। बी.ए. और बी. एड. की पढ़ाई के बाद पत्रकारिता की ओर रुझान बढ़ा और मॉस कम्यूनिकेशंस में मास्टर्स किया। अभी भी सीखने-समझने का सतत क्रम जारी है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।