कौन हैं सौरभ दुबे? कप्तान रहाणे को नहीं था उनकी गेंदबाजी पर भरोसा, ऐसे जीता हर किसी का दिल; नहीं मिला POTM
सौरभ दुबे ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी की। 19वें ओवर में तो उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। सौरभ ने KKR vs GT के इस मैच में 2.4 ओवर में 23 रन खर्च कर जोस बटलर का महत्वपूर्ण विकेट लिया।

गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 के 60वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों 29 रनों से हार का सामना करना पड़ा। पहले बैटिंग करते हुए केकेआर ने 247 रन बोर्ड पर लगाए। इस स्कोर का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस ने एक समय पर केकेआर की धड़कने बढ़ा दी थी। मगर अंत में बाजी कोलकाता ने ही मारी। इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच तो केकेआर के दिग्गज स्पिनर सुनील नरेन ले गए। नरेन ने शुभमन गिल के महत्वपूर्ण विकेट समेत इस मैच में 2 शिकार किए थे, मगर उनके अलावा एक और गेंदबाज रहा जिसने हर किसी का दिल जीता। वह गेंदबाज हैं 28 साल के म। सौरभ ने जीटी के खिलाफ 19वें ओवर में शानदार गेंदबाजी कर ना सिर्फ उनकी रनगति पर लगाम लगाई, बल्कि जोस बटलर का महत्वपूर्ण विकेट भी लिया।
सौरभ दुबे की गुजरात टाइटंस के खिलाफ कातिलाना गेंदबाजी
सौरभ दुबे ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ पारी का पहला ओवर डाला था। इस ओवर में साई सुदर्शन ने उन्हें दो चौके लगाए थे और जीटी ने कुल 15 रन बटौरे थे। पहला ओवर महंगा होने की वजह से कप्तान अजिंक्य रहाणे ने उन्हें दूसरी बार गेंद नहीं थमाई।
पावरप्ले के आखिरी ओवर के दौरान जब मथीशा पथिराना चोटिल हुए तो सौरभ दुबे को वापसी का मौका मिला। उनके ओवर की बची चार गेंदों पर मात्र तीन ही रन खर्च किए। सौरभ उस समय लय में दिखे, मगर कप्तान ने उन पर ज्यादा भरौसा नहीं जताया।
KKR vs GT मैच में तीसरी और आखिरी बाद उन्हें गेंद पारी के 19वें ओवर में मिली। उस समय रहाणे के बाद गेंदबाजी के ज्यादा विकल्प भी नहीं बचे थे, ऐसे में उन्हें गेंद सौरभ को एक बार फिर थमानी पड़ी। गुजरात टाइटंस को जीत के लिए 12 गेंदों पर 45 रनों की दरकार थी। कार्तिक त्यागी के पिछले ही ओवर में 21 रन बटौरकर जीटी ने मैच बनाने की कोशिश की थी।
19वें ओवर में सौरभ दुबे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए बिना बाउंड्री दिए मात्र 5 रन खर्च किए। गुजरात के बल्लेबाजों पर दबाव बनाते हुए उन्होंने जोस बटलर का विकेट भी हासिल किया जो 57 के निजी स्कोर पर आउट हुए।
कौन है सौरभ दुबे?
सौरभ दुबे का जन्म 23 जनवरी, 1998 को हुआ था। वह महाराष्ट्र के विदर्भ के एक भारतीय बाएं हाथ के मीडियम-फास्ट बॉलर हैं, जो अपनी हाइट, तेज बाउंस लेने की काबिलियत और नैचुरल स्विंग के लिए जाने जाते हैं। उन्हें 2026 IPL सीजन के लिए आकाश दीप की चोट के रिप्लेसमेंट के तौर पर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने साइन किया था।
दुबे को 2019 ACC इमर्जिंग टीम्स एशिया कप के दौरान पहचान मिली, जहां वह भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर थे। उन्हें टॉप-लेवल डोमेस्टिक क्रिकेट का कम अनुभव है, लेकिन उन्होंने विदर्भ के व्हाइट-बॉल सेटअप और IPL ट्रेनिंग कैंप ट्रायल्स में प्रभावित किया है।
फरवरी 2022 में उन्हें IPL नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा था। टीम का हिस्सा होने के बावजूद, वह किसी भी मैच में नहीं दिखे और बाद में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें अगले सीजन के लिए रिलीज कर दिया।
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



