33 साल की उम्र में IPL डेब्यू, जानिए कौन है रघु शर्मा जिन्हें मुंबई इंडियंस ने दिया मौका?
मुंबई इंडियंस ने घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन कर चुके रघु शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में डेब्यू का मौका दिया है। रघु घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे।

पंजाब के क्रिकेटर रघु शर्मा ने शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई के बीच खेले जा रहे मुकाबले के दौरान आईपीएल डेब्यू किया। मैच शुरू होने से पहले एमए चिदंबरम स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने रघु को मुंबई इंडियंस की कैप सौंपी। मुंबई इंडियंस ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 44वें मुकाबले में टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने इस मैच के लिए एक बदलाव किया है। कृष भगत को अश्विनी कुमार के स्थान पर लाया गया है। वहीं सीएसके ने रामकृष्ण घोष और प्रशांत वीर को गुरजपनीत सिंह और अकील हुसैन की जगह अंतिम एकादश में जगह दी।
मुंबई इंडियंस ने रघु शर्मा को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी है, जबकि उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल किया गया है। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2026 में जीत हासिल करने के लिए संघर्ष कर रही है। टीम ने 8 मैच खेले हैं और सिर्फ दो जीत हासिल कर सकी है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई को 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें दूसरी बार लीग स्टेज में भिड़ रही हैं। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को 103 रनों से हराया था।
कौन है पंजाब लेग स्पिनर रघु शर्मा?
रघु शर्मा को इस समय ज्यादा लोग नहीं जानते, हालांकि घरेलू क्रिकेट में वह उभरता हुआ नाम हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और टीमों के लिए विकेट चटकाए हैं। रघु का जन्म पंजाब के जालंधर में 1993 में हुआ था। रघु शर्मा ने पंजाब और बाद में पुदुचेरी का अलग-अलग फॉर्मेट में प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 2017-18 सीजन में रणजी ट्रॉफी में फर्स्ट क्लास डेब्यू किया और खुद की भरोसेमंद स्पिनर के रूप में पहचान बनाई। रेड बॉल क्रिकेट में उन्होंने 12 फर्स्ट क्लास मैचों में 57 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने पांच बार पांच विकेट हॉल और तीन बार 10 विकेट हॉल लिया है। सीमित ओवरों के क्रिकेट में रघु विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 सीजन में आठ मैचों में 14 विकेट लेकर चर्चा में रहे। चार टी20 मैचों में शर्मा ने चार विकेट लिए हैं।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-
मुंबई इंडियंस (एकादश): विल जैक्स, रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह और एएम गजनफर।
चेन्नई सुपर किंग्स (एकादश): संजू सैमसन (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवर्टन , रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज और मुकेश चौधरी।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



