कौन हैं प्रफुल्ल हिंगे, जिन्होंने IPL डेब्यू में पहले ओवर में 3 विकेट लेकर रच दिया इतिहास, सूर्यवंशी को भी नहीं बक्शा
आईपीएल 2026 के 21वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से डेब्यू करने वाले प्रफुल्ल हिंगे ने इतिहास रच दिया है। वे आईपीएल डेब्यू के पहले ओवर में तीन विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले इतिहास में ऐसा किसी भी गेंदबाज ने नहीं किया है। उनके बारे में विस्तार से जानिए।

आईपीएल 2026 के 21वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से डेब्यू करने वाले प्रफुल्ल हिंगे ने इतिहास रच दिया है। वे आईपीएल के डेब्यू मैच में पारी के पहले ओवर में तीन विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले इतिहास में ऐसा किसी भी गेंदबाज ने नहीं किया है। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से पारी का पहला ओवर डालने आए 24 वर्षीय प्रफुल्ल हिंगे ने अपनी दूसरी ही गेंद पर 15 वर्षीय वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी को एक तेज गति की उछलती हुई गेंद पर विकेटकीपर के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए ध्रुव जुरैल भी उनकी स्पीड को नहीं संभाल सके और आउट हो गए। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के एक और बल्लेबाज लहुआन-ड्रे प्रेटोरियस को भी बाउंड्री लाइन पर कैच कराकर पवेलियन भेज दिया।
नागपुर के रहने वाले हैं प्रफुल्ल हिंगे
आईपीएल के इतिहास में ऐसा कारनामा करने वाले इस गेंदबाज के बारे में अब हर कोई जानना चाहता है। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं कि आखिर प्रफुल्ल हिंगे कौन हैं, कहां के रहने वाले हैं और उनका डोमेस्टिक करियर कैसा है। प्रफुल्ल हिंगे का जन्म 18 जनवरी 2002 को नागपुर में हुआ। वे महाराष्ट्र राज्य के निवासी हैं और विदर्भ की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल के मिनी ऑक्शन में उन्हें साल 2026 के लिए 30 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। हालांकि, इस सीजन के शुरुआती मैचों में एसआरएच ने उन पर भरोसा नहीं दिखाया, लेकिन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आज के मुकाबले में अपनी टीम में शामिल किया।
घरलू क्रिकेट में ऐसा रहा है प्रदर्शन
आईपीएल में पदार्पण से पहले हिंगे ने केवल एक टी20 मैच खेला था, जो उन्होंने 2025/26 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में विदर्भ की ओर से आंध्र प्रदेश के खिलाफ खेला था। उन्होंने अपने चार ओवरों में 1-23 के आंकड़े दर्ज किए, जिसमें आंध्र प्रदेश के कप्तान रिकी भुई को आउट करना शामिल था और इस मैच में विदर्भ ने 19 रन से जीत हासिल की थी। हिंगे ने जनवरी 2025 में लिस्ट-ए क्रिकेट में पदार्पण किया था और विदर्भ की उस टीम का हिस्सा थे जिसने 2025/26 विजय हजारे ट्रॉफी जीती थी। उन्होंने पांच मैचों में 56.60 की औसत से पांच विकेट लिए थे। हिंगे ने विदर्भ को 2024/25 रणजी ट्रॉफी का खिताब दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई थी, जो उनका पहला प्रथम श्रेणी क्रिकेट सीजन था। उन्होंने चार मैचों में 27.09 की औसत से 11 विकेट लिए थे। इसके बाद रणजी लीग के अगले सीजन में इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने नियमित रूप से खेलना शुरू किया और छह मैचों में 26.37 की औसत से 16 विकेट लिए, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4-60 रहा। उन्होंने विदर्भ प्रो टी20 लीग के पहले सीजन में भी हिस्सा लिया, जहां उन्होंने छह मैचों में 8.96 की इकॉनमी से आठ विकेट लिए और आईपीएल स्काउट्स का ध्यान आकर्षित किया।
आज के मैच में प्रफुल्ल का प्रदर्शन किसी सपने से कम नहीं
आज के मैच की बात करें तो उन्होंने चार ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। पहले ओवर में तीन विकेट लेने के बाद प्रफुल्ल ने रियान पराग को भी पवेलियन भेज दिया। प्रफुल्ल हिंगे ने पावरप्ले के अंदर चार विकेट लेकर एक और लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है। वे पावरप्ले के भीतर 4 या उससे अधिक विकेट लेने वाले आईपीएल 8वें गेंदबाज बन गए हैं।
आईपीएल पारी के पहले से छठे ओवर के भीतर 4 या उससे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज
5/12 - इशांत शर्मा (डेक्कन चार्जर्स) बनाम केटीके, कोच्चि, 2011
4/11 - शोएब अख्तर (केकेआर) बनाम डीसी, कोलकाता, 2008
4/9 - अजीत चंदिला (आरआर) बनाम पीडब्ल्यूआई, जयपुर, 2012
4/8 - धवल कुलकर्णी (जीएल) बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2016 का पहला क्वार्टर
4/29 - पैट कमिंस (केकेआर) बनाम आरआर, दुबई, 2020
4/16 - दीपक चाहर (सीएसके) बनाम केकेआर, मुंबई विश्व कप, 2021
4/7 - मोहम्मद शमी (जीटी) बनाम डीसी, अहमदाबाद, 2023
4/18 - प्रफुल हिंगे (एसआरएच) बनाम आरआर, हैदराबाद, 2026
लेखक के बारे में
Vimlesh Kumar Bhurtiyaविमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार
संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।
खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



