गुजरात टाइटंस के खिलाफ पंजाब किंग्स की हार के 5 गुनहगार कौन-कौन? कप्तान अय्यर ने ही सबसे बड़ी चूक कर दी
रविवार को पंजाब किंग्स को गुजरात टाइटंस के हाथों चार विकेट से हार मिली। इस हार के 5 सबसे बड़े मुजरिम कौन-कौन थे और उन्होंने क्या-क्या गलतियां की हैं, आइए आज हम आपको बताते हैं। इस सूची में कप्तान अय्यर का नाम भी शामिल है।

आईपीएल 2026 के 46वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हरा दिया है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया यह मैच काफी रोमांचक रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 164 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे गुजरात टाइटंस ने 19.5 ओवर में हासिल कर लिया। पंजाब किंग्स की आईपीएल 2026 में अब हार का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यह उनकी लगातार दूसरी हार है। आज के मैच में पंजाब किंग्स की हार के पांच सबसे बड़े मुजरिम कौन-कौन रहे आपको बताते हैं।
प्रियांश आर्या
युवा सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या से अब पंजाब किंग्स की टीम रनों की उम्मीद करने लगी है और उनकी तेज शुरुआत पर कई बार हार जीत का फैसला भी हो जाता है। आर्या रिस्क से भरा हुआ क्रिकेट खेलते हैं। हालांकि, आज की पिच को ध्यान में रखते हुए उन्हें संभलकर खेलने की आवश्यकता थी, लेकिन वे ऐसा नहीं कर सके और 2 गेंदों में सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे गए। प्रियांश आर्या इस मैच की हार के बड़े मुजरिमों में से एक हैं। प्रियांश आर्या प्रदर्शन- 2 गेंदें, 2
रन।
कूपर कोनोली
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कूपर कोनोली टॉप आर्डर में आकर पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी को मजबूती प्रदान करते हैं, लेकिन आज के मैच में वे भी फेल रहे। उन्होंने आज 1 गेंद का सामना किया और बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गए। वे भी हार के एक बड़े मुजरिमों में से एक हैं। कूपर कोनोली प्रदर्शन- 1 गेंद, 0 रन।
नेहाल वढेरा
युवा बल्लेबाज नेहाल वढेरा पर भी पंजाब किंग्स की टीम निर्भर है, लेकिन बाएं हाथ के इस बल्लेबाज का बल्ला पूरी तरह से खामोश रहने लगा है। आज के मैच में वढेरा को गेंद ही नहीं समझ में आ रही थी। उन्होंने कुल 6 गेंदों का सामना किया लेकिन खाता तक नहीं खोल सके और पवेलियन लौट गए। मध्यक्रम में अगक वढेरा का बल्ला चलता तो मैच का परिणाम कुछ और भी हो सकता था। नेहाल वढेरा प्रदर्शन, 6 गेंद, 0 रन।
श्रेयस अय्यर की औसत कप्तानी और बल्लेबाजी
गुजरात टाइटंस के खिलाफ 4 विकेट से मिली करीबी हार के बाद श्रेयस अय्यर की कप्तानी भी सवालों के घेरे में है। उन्होंने आज के मैच में गेंदबाजों का सही से इस्तेमाल नहीं किया यही वजह रही कि उन्हें आखिरी ओवर मार्को स्टोइनिश को देना पड़ा जो जरूरी रन डिफेंड नहीं कर पाए। अय्यर की कप्तान आज के मैच में इतनी औसत रही कि उन्होंने आईपीएल के सबसे सफल गेंदबाज यूजी चहल से सिर्फ 1 ओवर की गेंदबाजी कराई जिसमें चहल ने 11 रन दिए थे इसके बाद उन्हें वापस तक नहीं लाया गया। चहल के ओवर पूरे ना होने की वजह से आखिर का ओवर स्टोइनिश को डालना पड़ा जबकि इसे अर्शदीप या कोई अन्य गेंदबाज डालता। अय्यर की कप्तानी के अलावा आज के मैच में उनका बल्ला भी खामोश रहा। उन्होंने 21 गेंदों में 19 रनों की पारी सिर्फ 90.48 की स्ट्राइक रेट से खेली, इस दौरान 3 चौके जड़े। श्रेयस अय्यर खराब कप्तानी, चहल के ओवर बचाकर रखना, प्रदर्शन 21 गेंदों में 19 रन, 3 चौके, 90.48 की स्ट्राइक रेट।
प्रभसिमरन सिंह की धीमी बल्लेबाजी
पंजाब किंग्स की हार के पांचवें गुनहगार सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह कहे जा सकते हैं। पिछले मुकाबले में उन्होंने अर्धशतक जड़ा था लेकिन धीमी गति से रन बनाए थे। इस मैच में भी प्रभ का बल्ला नहीं चला और उन्होंने 14 गेंदों में 15 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 2 चौके। प्रभ का जल्दी आउट हो जाना और धीमी स्ट्राइट रेट से बल्लेबाजी करना पंजाब किंग्स की हार का बड़ा कारण है। प्रभसिमरन सिंह का प्रदर्शन- 14 गेंदों में 15 रन, 2 चौके, 107.14 का स्ट्राइक रेट
लेखक के बारे में
Vimlesh Kumar Bhurtiyaविमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार
संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।
खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



