कब होगा वैभव सूर्यवंशी का भारतीय टीम में डेब्यू? जानिए BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने क्या जबाव दिया
15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट टीम में कब डेब्यू करेंगे इस सवाल के जबाव में बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने क्या जबाव दिया है इस पूरी रिपोर्ट में जानिए। उन्होंने कहा है कि हम लगातार प्लेयर्स को वॉच आउट कर रहे हैं।

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन से हर किसा का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। उनके बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए अब यह भी चर्चा होने लगी है कि वैभव सूर्यवंशी को भारतीय व्हाइट बॉल सेटअप खासकर टी-20 क्रिकेट में कब शामिल किया जाएगा। इसको लेकर एक सवाल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बार्ड के सचिव देवजीत सैकिया से पूछा गया, जिसका उन्होंने काफी सकारात्मक जबाव दिया। उन्होंने अपने बयान में कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सिलेक्टर्स की टीम खिलाड़ियों को खासकर नई प्रतिभाओं को बारीकी से देख रही है और उनके प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया जाएगा।
वैभव सूर्यवंशी पर नजर बनाए हुए हैं सिलेक्टर्स
मीडिया से बात करते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव ने कहा "देखिए वे लोग (वैभव सूर्यवंशी) ने अभी करियर शुरू किया है और हमारे सिलेक्टर्स हर जगह जा रहे हैं, हर प्रदर्शन को नोटिस कर रहे हैं, इसीलिए हमारे जितने भी पांच सिलेक्टर्स हैं वे सभी आईपीएल मैचों में फिजिकली प्रेजेंट होकर देख रहे हैं, क्योंकि कोई नया टैलेंट उभरकर सामने आ रहा है तो वह उनकी नजर में आना चाहिए इसीलिए हम लोग कोशिश कर रहे हैं।"
नए प्लेयर्स का आना भारतीय क्रिकेट के लिए सकारात्मक
उन्होंने भारतीय क्रिकेट की मजबूती की ओर संकेत करते हुए कहा कि "ये बहुत अच्छी बात है कि भारतीय टीम में व्हाइट बॉल क्रिकेट में काफी अच्छे प्लेयर ऑलरेडी हैं अभी नए प्लेयर भी आ रहे हैं, जैसे अभी आपने वैभव सूर्यवंशी का नाम लिया, काफी अच्छे प्लेयर्स आ रहे हैं, आईपीएल के ऑक्शन में भी देखिए कई नए प्लेयर को फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम में शामिल किया है और वे लोग बहुत शानदार प्रदर्शन भी कर रहे हैं। यह बहुत ही सकारात्मक बात है भारतीय क्रिकेट के लिए और इसका उज्ज्वल भविष्य देखने को मिलेगा।"
इस आईपीएल सीजन में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन
देवजीत सैकिया के इस बयान से साफ पता चल रहा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल वैभव सूर्यवंशी जैसी युवा प्रतिभा पर लगातार नजर बनाए हुए है और उनके प्रदर्शन के आधार पर देखा जाएगा कि किसे भारतीय टीम में शामिल करना है या नहीं करना है। बता दें कि वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अब तक कमाल का प्रदर्शन किया है और अब तक खेली गई 10 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 40 से अधिक की औसत और 237 से अधिक की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 404 रन बनाए हैं। वे ऑरेंज कैप की रेस में टॉप-5 में शामिल हैं।
लेखक के बारे में
Vimlesh Kumar Bhurtiyaविमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार
संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।
खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



