अगर KKR vs MI मैच बारिश में धुला तो क्या होगा? IPL 2026 में पांच टीमों की अटकी हैं सांसें

Md.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share

KKR vs MI IPL 2026 Match: आज कोलकाता नाइट राइडर्स की मुंबई इंडियंस से भिड़ंत हो रही है। एमआई को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला।

अगर KKR vs MI मैच बारिश में धुला तो क्या होगा? IPL 2026 में पांच टीमों की अटकी हैं सांसें

कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच बुधवार को आईपीएल 2026 का 65वां मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमें कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर आमाने-सामने हैं। केकेआर ने टॉस जीतकर एमआई को बैटिंग के लिए उतारा। हालांकि, मुंबई की पारी में आठ ओवर का खेल होने के बाद बारिश ने खलल डाल दिया। मैच रोके जाने के समय मुंबई का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 57 रन था। एमआई प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है लेकिन यह केकेआर के लिए बेहद अहम मुकाबला है। ऐसे में क्रिकेट फैंस के मन में सवाल उठ रहा कि अगर केकेआर बनाम एमआई बारिश में धुल गया तो क्या होगा? अगर आप भी इस सवाल के जवाब की तलाश में हैं तो चलिए जानते हैं। प्लेऑफ में चार टीमों को जगह मिलती है।

IPL 2026 में पांच टीमों की अटकी हैं सांसें

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ में एंट्री कर चुकी हैं। अब सिर्फ एक स्लॉट बाकी है। एक स्लॉट के लिए पांच टीमों की सांसें अटकी हैं, जिसमें केकेआर भी शामिल है। केकेआर अभी 12 मैचों में 6 जीत और 5 हार के बाद अंक तालिका में आठवें स्थान पर है। उसके खाते में 11 अंक हैं। केकेआर का मौजूदा सीजन में एक मैच बारिश की भेंट चढ़ चुका है। अगर आज का मैच रद्द हो गया तो केकेआर और एमआई को एक-एक अंक बांटना पड़ेगा। केकेआर के खाते में 12 अंक हो जाएंगे लेकिन प्लेऑफ की उम्मीदें और भी धुंधली पड़ जाएंगी। केकेआर इस स्थिति में अपना अंतिम मैच जीतकर सिर्फ 14 अंकों तक पहुंच सकेगी। दिल्ली कैपिटलल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के 13 मैचों में 12-12 अंक हैं। पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के क्रमश: 13 और 14 अंक हैं। राजस्थान एकमात्र टीम है, जो 16 अंक तक पहुंचकर सीधे प्लेऑफ का टिकट कटा सकती है। आरआर को आखिरी मैच में एमआई से भिड़ना है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
पोजीशन टीमकुल मैचजीतहारकोई नतीजा नहींनेट रन रेटअंक
1 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Q)139401.06518
2 गुजरात टाइटंस (Q)138500.40016
3 सनराइजर्स हैदराबाद (Q)138500.35016
4 राजस्थान रॉयल्स137600.08314
5 पंजाब किंग्स136610.02713
6 चेन्नई सुपर किंग्स13670-0.02712
7 दिल्ली कैपिटल्स13670-0.87112
8 कोलकाता नाइट राइडर्स12561-0.03811
9 मुंबई इंडियंस (E)12480-0.5048
10 लखनऊ सुपर जायंट्स (E)13490-0.7028

रोहित शर्मा नहीं खेल पाए बड़ी पारी

मैच की बात करें तो टॉस गंवाकर बैटिंग करने उतरी मुंबई टीम ने खराब आगाज किया। कैमरून ग्रीन ने तीसरे ओवर में एमआई को डबल झटका दिया। उन्होंने रयान रिकेल्टन (6) और नमन धीर (0) का शिकार किया। दिग्गज रोहित शर्मा बड़ी पारी नहीं खेल सके। उन्होंने 13 मैचों में दो छक्कों की मदद से 15 रन बटोरे। रोहित को सौरभ दुबे ने चौथे ओवर में आउट किया। सूर्यकुमार यादव के बल्ले से भी 15 रन निकले। उन्होंने 6 गेंदों का सामना करने के बाद दो चौके और एक छक्का मारा। सूर्या को सौरभ ने छठे ओवर में बोल्ड किया। एमआई के चार विकेट 41 रन पर गिर गए। मैच रोके जामने के समय तिलक वर्मा और कप्तान हार्दिक पांड्या 7-7 रन बनाकर नाबाद थे।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।