बदन पर CSK की पीली जर्सी और सिर पर PBKS की लाल टोपी, सरफराज खान vs मुशीर में पिता किसके साथ?
एक तरफ बड़ा बेटा, दूसरी तरफ छोटा बेटा। गर्व से सीना चौड़ा किए पिता के लिए मुश्किल है किसी एक टीम को सपोर्ट करना। इसलिए नौशाद ने अलग ही तरीका अपनाया। बदन पर सीएसके की पीली जर्सी पहन ली जो बड़े बेटे सफराज खान की टीम है। सिर पर पंजाब किंग्स की लाल टोपी लगा ली जो छोटे बेटे मुशीर की टीम है।

आईपीएल 2026 में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स का मुकाबला है। इस मैच में एक दिलचस्प मुकाबला दो सगे भाइयों में भी दिखेगा। दोनों ही बल्लेबाज हैं। दोनों ही अलग-अलग टीमों में हैं। दोनों एक दूसरे की टीमों के खिलाफ दम दिखाने को उतावले हैं। एक भाई हैं चेन्नई सुपर किंग्स के सरफराज खान तो दूसरे भाई हैं पंजाब किंग्स के मुशीर खान। इन दोनों भाइयों के इस दिलचस्प टक्कर का गवाह बनेंगे पिता नौशाद खान। एक तरफ बड़ा बेटा, दूसरी तरफ छोटा बेटा। गर्व से सीना चौड़ा किए पिता के लिए मुश्किल है किसी एक टीम को सपोर्ट करना। इसलिए नौशाद ने अलग ही तरीका अपनाया। बदन पर सीएसके की पीली जर्सी पहन ली जो बड़े बेटे सफराज खान की टीम है। सिर पर पंजाब किंग्स की लाल टोपी लगा ली जो छोटे बेटे मुशीर की टीम है।
चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स दोनों ने ही अपने सोशल मीडिया हैंडल से नौशाद खान के अपने-अपने बेटों के साथ अलग-अलग और खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। सीएसके ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें सरफराज अपने पिता को उनके नाम वाली 97 नंबर की सीएसके की जर्सी गिफ्ट कर रहे हैं। साथ में वह जर्सी नंबर 97 नंबर के पीछे का राज भी बता रहे। हिंदी में नौ और सात जो नौशाद की तरह साउंड करता है।
सीएसके की तरफ से शेयर किए गए वीडियो में सरफराज खान अपने पिता का स्वागत कर रहे हैं। वीडियो बहुत ही खूबसूरत है। नौशाद कहते हैं, 'चेन्नई में आपका स्वागत है अब्बू। सीएसके ने आपके लिए एक जर्सी बनाई है, इसमें लिखा है 97 नंबर और आपका नाम। 97 आपका फेवरिट नंबर है क्योंकि आपका नाम हिंदी में पढ़ें तो नौशाह होता है। इसलिए आपके लिए जर्सी बनाया है और नंबर दिया है नौ सात।'
इसके बाद नौशाद अपने बेटे को शुभकामना देते हैं- ऑल द बेस्ट।
इसके बाद वीडियो में नौशाद खान अपने बेटे सरफराज की दी हुई टी-शर्ट को पहने हुए दिखाई देते हैं। वह अपने छोटे बेटे मुशीर का कैप दिखाते हैं और कहते हैं कि ये मुशीर की टीम है। फिर सीएसके वाली अपनी टी-शर्ट की तरफ इशारा करके कहते हैं कि ये सरफराज की टीम है। नौशाद अपने दिल पर हाथ रखकर कहते हैं, ‘और दोनों टीम इधर हैं। किसी एक को नाराज नहीं कर सकते। किसी एक को अच्छा और किसी को खराब नहीं कह सकते। दोनों टीमें अच्छी हैं। दोनों अच्छा करें।’
इसके बाद सरफराज खान कहते हैं, ‘इनका हाल मैं जानता हूं। बड़ा बेटा हूं तो ये सीएसके को ही सपोर्ट करेंगे।’
पंजाब किंग्स ने भी मुशीर के अभ्यास के दौरान स्टैंड में मौजूद उनके पिता नौशाद का एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। उसके साथ कैप्शन लिखा है, ‘जब आपका सबसे बड़ा सपोर्टर स्टैंड में हो।’
सरफराज खान के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 51 मैच खेले हैं जिनमें उनके नाम 22.29 की औसत और 130.86 के स्ट्राइक रेट से 602 रन हैं। आईपीएल में उनके नाम 1 अर्धशतक है जब उन्होंने 67 रनों की पारी खेली थी।
वहीं मुशीर खान के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक सिर्फ एक ही मैच खेला है और वो भी आईपीएल 2025 में। अपने डेब्यू मैच में वह 3 गेंद खेले थे लेकिन खाता नहीं खोल पाए थे। इस बार भी वह पंजाब किंग्स के स्क्वाड का हिस्सा हैं लेकिन कितने मैचों में प्लेइंग इलेवन में जगह बना पाते हैं, ये देखना दिलचस्प होगा।
लेखक के बारे में
Chandra Prakash Pandeyचन्द्र प्रकाश पाण्डेय वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में करीब दो दशक का अनुभव रखने वाले चन्द्र प्रकाश को जटिल विषयों का सरल विश्लेषण करने में महारत हासिल है। बचपन में न्यूज के प्रति ऐसा प्रेम हुआ कि रात में रेडियो पर न्यूज बुलेटिन के दौरान पढ़ाई-लिखाई का अभिनय करते लेकिन कान और दिल-दिमाग ध्वनि तरंगों पर अटका रहता। तब क्या पता था कि आगे चलकर न्यूज की दुनिया में ही रचना-बसना है। रेडियो में कभी काम तो नहीं किया लेकिन उस विधा के कुछ दिग्गज प्रसारकों संग टीवी न्यूज की दुनिया में कदमताल जरूर किया। चन्द्र प्रकाश पाण्डेय ने टीवी पत्रकारिता से शुरुआत की। पेशे में पहला दशक टीवी न्यूज के ही नाम रहा जहां उन्होंने 'न्यूज24', 'श्री न्यूज', 'फोकस न्यूज', 'न्यूज वर्ल्ड इंडिया' और भोजपुरी न्यूज चैनल 'हमार टीवी' में अलग-अलग समय पर अलग-अलग भूमिकाएं निभाई। इस दौरान डेली न्यूज शो के साथ-साथ 'विनोद दुआ लाइव: आजाद आवाज' जैसे कुछ स्पेशल शो के लिए भी लेखन किया। अगस्त 2016 में उन्होंने 'नवभारत टाइम्स' के साथ डिजिटल जर्नलिज्म की दुनिया में कदम रखा। NBT में उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, जियोपॉलिटिक्स, क्राइम, स्पोर्ट्स, कोर्ट से जुड़ी खबरों का लेखन-संपादन किया। इस दौरान उन्होंने लोकसभा और विधानसभा चुनावों समेत महत्वपूर्ण विषयों पर कई स्पेशल सीरीज भी लिखी जिनमें लीगल न्यूज एक्सप्लेनर्स 'हक की बात' की एक लंबी श्रृंखला भी शामिल है। मार्च 2025 से वह लाइव हिंदुस्तान में शब्दाक्षरों के चौके-छक्के जड़ रहे हैं।
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय मूल रूप से यूपी के देवरिया के रहने वाले हैं। गांव की मिट्टी में पलते-बढ़ते, खेत-खलिहान में खेलते-कूदते इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की। उसके बाद मैथमेटिक्स का छात्र 'राजनीति कला है या विज्ञान?' में उलझ गया। बी.ए. और बी. एड. की पढ़ाई के बाद पत्रकारिता की ओर रुझान बढ़ा और मॉस कम्यूनिकेशंस में मास्टर्स किया। अभी भी सीखने-समझने का सतत क्रम जारी है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



