मुंबई इंडियंस ने आखिरकार 13 साल बाद तोड़ा ये तिलिस्म, कप्तान पांड्या बोले- बहुत इंतजार किया है

Vikash Gaur Bhasha, मुंबई
share

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने आईपीएल 2026 के मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) पर मिली जीत के बाद कहा कि सत्र का पहला मैच जीतने के लिए लंबा इंतजार (13 सत्र) करना पड़ा।

मुंबई इंडियंस ने आखिरकार 13 साल बाद तोड़ा ये तिलिस्म, कप्तान पांड्या बोले- बहुत इंतजार किया है

रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के दूसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को मुंबई इंडियंस ने हाई स्कोरिंग मैच में हराया। केकेआर पर मिली जीत के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि सत्र का पहला मैच जीतने के लिए लंबा इंतजार टीम को करना पड़ा। 13 साल के बाद एमआई अपना सीजन का पहला लीग मैच जीती है।

मुंबई इंडियंस हमेशा आईपीएल में धीमी शुरुआत करने वाली टीम रही है, लेकिन इस दौरान 5 खिताब भी मुंबई इंडियंस ने जीते हैं। टीम ने आईपीएल में आखिरी बार अपना पहला मैच अप्रैल 2012 में जीता था, जिसमें उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को आठ विकेट से हराया था। टीम ने 2013 से लेकर 2020 के बीच पांच बार खिताब जरूर जीता, लेकिन पहले मैच में हार का सिलसिला जारी रहा।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

रोहित शर्मा (78 रन) और रेयान रिकलटन (81 रन) के अर्धशतकों के साथ पहले विकेट के लिए 148 रन की साझेदारी से मुंबई इंडियंस ने केकेआर को छह विकेट से हराकर टूर्नामेंट के पहले मैच में 13 सत्र से चले आ रहे अपने हार के सिलसिले को खत्म किया। पांड्या ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा, ''सत्र का पहला मैच जीतने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। हम जब भी मैदान पर उतरे, हमने हमेशा सत्र की शुरुआत जोरदार तरीके से करने का सोचा। पूरी टीम बहुत खुश है कि हम ऐसा कर पाए।''

केकेआर ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे (67) और अंगकृष रघुवंशी (51) के अर्धशतकों से 20 ओवर में चार विकेट पर 220 रन का स्कोर खड़ा किया। इस बड़े स्कोर का पीछा करने के बारे में उन्होंने कहा, ''क्रिकेट में आजकल के मिजाज और पिच को देखते हुए हमारे गेंदबाजों को इसका श्रेय जाता है कि उन्होंने केकेआर को 240 या 250 रन के स्कोर तक नहीं पहुंचने दिया। ये लक्ष्य मुश्किल हो जाते हैं, लेकिन 220 का स्कोर हासिल किया जा सकता है। ''

रोहित (43 गेंद, चार चौके और आठ छक्के) और रिकलटन (38 गेंद, छह चौके, छह छक्के) की मदद से मुंबई इंडियंस ने 19.1 ओवर में चार विकेट पर 224 रन बनाकर जीत हासिल की। पांड्या ने कहा, ''रोहित और रिकलटन ने जबरदस्त प्रदर्शन किया।''

रिकलटन और क्विंटन डिकॉक में से किसी एक को चुनने के बारे में उन्होंने कहा, ''रेयान ने पिछले साल हमारे लिए बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था। और क्विनी एक बेहतरीन इंसान हैं। वह समझ गए थे कि हम एक खिलाड़ी का साथ दे रहे हैं और टीम में निरंतरता बनाए रखना चाहते हैं। यह तरीका काम आया। जब भी मैं रोहित को कुछ शॉट्स खेलते देखता हूं तो हर कोई हैरान रह जाता है। उनकी बल्लेबाजी बेहतरीन नहीं बल्कि जबरदस्त है। ''

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।