TV पर टीम को देखकर कई बार खड़ा हो जाता हूं, अजीब लगता है, RCB के साथ ना होने पर छलका यश दयाल का दर्द
आईपीएल 2026 में आरसीबी के स्क्वॉड का हिस्सा होते हुए भी टीम में ना होने का दुख यश दयाल को है। 2025 की आईपीएल ट्रॉफी जिताने में अहम योगदान देने वाले आरसीबी के इस तेज गेंदबाज ने एक पॉडकास्ट में इसका खुलासा किया है और टीम को लेकर काफी इमोशनल बातें कही हैं।

आईपीएल 2026 में आरसीबी के स्क्वॉड का हिस्सा होते हुए भी टीम में ना होने का दुख यश दयाल को है। 2025 की आईपीएल ट्रॉफी जिताने में अहम योगदान देने वाले आरसीबी के इस तेज गेंदबाज ने एक पॉडकास्ट में इसका खुलासा किया है और टीम को लेकर काफी इमोशनल बातें कही हैं।
मैं मैच देखते हुए बीच में खड़ा हो जाता हूं
यश दयाल ने एक पॉडकास्ट में आरसीबी की टीम के लिए अपनी भावनाएं बयां करते हुए कहा "अगर आप बाहर बैठे हो तो देखकर बड़ा टीवी पर..., कभी-कभी क्या होता है कि मैं देखकर बीच में ही उठ जाता हूं। ये याद करके की अपनी टीम है।" उन्होंने आगे कहा "दूसरी चीज ये है कि उन्होंने कभी टीम से निकाला नहीं। उन्होंने रिटेन लिस्ट में ही रखा यहां तक कि मेरा रिप्लेसमेंट भी उन्होंने अभी तक अनाउंस नहीं किया। हो सकता है कि उनको मैं इंपोर्टटेंट पार्ट लगा होऊं। मैं ज्यादा मिस करता हूं आरसीबी को। टीम मिस करती है या नहीं करती है वो तो वो बताएंगे फैंस बताएंगे आप बताएंगे, लेकिन मैं बहुत ज्यादा मिस करता हूं। मुझे लगता है कि मुझे वहां पर होना चाहिए था।"
बुरे वक्त आरसीबी साथ थी, चोरी से नहीं की शादी
यश दयाल ने इसी इंटरव्यू में इस बात का भी जिक्र किया कि मुश्किल समय में जब कोई नहीं था उनके साथ तब आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु उनके साथ थी। उन्होंने अपनी शादी के बारे में भी बात की। इसी साल फरवरी महीने में यश दयाल ने दिल्ली की कंटेंट क्रिएटर श्वेता पुंडीर से शादी की है। उनकी शादी को लेकर तमाम चर्चाएं चलीं कि उन्होंने गुपचुप तरीके से चोरी छिपे शादी कर ली। अब इस पर बात करते हुए यश दयाल ने कहा है कि मैंने चोरी छिपे शादी नहीं की है बल्कि सबकी उपस्थिति पूरे धूमधाम से ब्याह रचाया है।
2023 से आरसीबी के साथ हैं यश दयाल
बता दें कि यश दयाल को साल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम ने अपने स्क्वॉड का हिस्सा बनाया था और उसके बाद देखते ही देखते वे आरसीबी के प्रमुख गेंदबाज बन गए थे। यश दयाल ने साल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को प्लेऑफ में क्वालीफाई कराने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा साल 2025 में जब आरसीबी पहली बार चैंपियन बनी उस जीत में भी यश दयाल का प्रमुख योगदान था। आईपीएल 2026 से पहले उन पर यौन शोषण के कुछ आरोप लगे और मामला अदालत में लंबित होने के कारण रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने उन्हें रिटेन तो किया लेकिन अज्ञात कारणों की वजह से टीम में शामिल नहीं किया। फिलहाल, यश दयाल घर में अपने करीबी लोगों के साथ समय बिता रहे हैं।
लेखक के बारे में
Vimlesh Kumar Bhurtiyaविमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार
संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।
खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



