Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL 2025was Venkatesh iyer flops due to huge price tag pressure in ipl 2025 kkr captain Ajinkya Rahane rejects this theory
क्या 23.75 करोड़ रुपये के प्राइस टैग से दबाव में आ गए वेंकटेश अय्यर? अजिंक्य रहाणे ने बताया इस थ्योरी में कितना दम

क्या 23.75 करोड़ रुपये के प्राइस टैग से दबाव में आ गए वेंकटेश अय्यर? अजिंक्य रहाणे ने बताया इस थ्योरी में कितना दम

संक्षेप: केकेआर के उपकप्तान वेंकटेश अय्यर का आईपीएल 2025 में प्रदर्शन दमदार नहीं रहा। उन्हें नीलामी में 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। क्या बहुत ज्यादा कीमत की वजह से दबाव में आ गए थे वेंकटेश अय्यर? केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अय्यर का बचाव करते हुए इस थ्योरी को खारिज किया है।

Mon, 26 May 2025 03:19 PMChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

आईपीएल के पिछले सीजन की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का इस सीजन में प्रदर्शन काफी खराब रहा। 14 मैच वह सिर्फ 5 ही जीत सकी। आखिरी लीग मैच में तो उसे सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 110 रन से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। टीम के कई खिलाड़ियों का प्रदर्शन उनके नाम के अनुरूप नहीं था। इसमें सबसे ऊपर नाम वेंकटेश अय्यर का है, जिन्हें 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। क्या बहुत ज्यादा कीमत में बिकने की वजह से वह दबाव में थे? ऐसे सवाल उठ रहे लेकिन केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने उनका यह कहकर बचाव किया है कि कीमत का मैदान पर रवैये से क्या लेना-देना।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

केकेआर के उपकप्तान वेंकटेश अय्यर आईपीएल 2025 में न सिर्फ खराब फॉर्म से गुजरे बल्कि चोट की वजह से आखिर के कुछ मैच भी नहीं खेल पाए। अय्यर पर प्राइस टैग के दबाव की बात को सिरे से खारिज करते हुए रहाणे ने कहा, ‘अगर कोई खिलाड़ी 20 करोड़ प्लस पाता है या 1 या 2 या 3 या 4 करोड़ पाता है तो मैदान में उसका रवैया (मनोभाव) नहीं बदलता है। यही मायने रखता है। एक खिलाड़ी के तौर पर आप सिर्फ उन चीजों पर फोकस करते हैं जो नियंत्रण करने लायक होती हैं। और मुझ लगता है कि वेंकटेश अय्यर सिर्फ नियंत्रण योग्य चीजों पर ही फोकस कर रहे थे।’

IPL 2025 News in Hindi - आईपीएल 2025 न्यूज़,आईपीएल समाचार
ये भी पढ़ें:क्लाइव लॉयड को जिम्बॉब्वे दे दो फिर भी…धोनी के बचाव में किसने ये कहा?
ये भी पढ़ें:IPL में फ्लॉप, इंग्लैंड के खिलाफ टीम से कटा पत्ता, फिर भी शमी के बचाव में विटोरी
ये भी पढ़ें:आखिरी मैच में हुई KKR की कुटाई तो कप्तान रहाणे बोले- IPL वाकई में कठिन है...

रहाणे ने कहा, 'वेंकटेश का फोकस सही चीजों पर था। वह कड़ी मेहनत के साथ ट्रेनिंग कर रहा था, खेल के दौरान प्रतिबद्ध था और योगदान देने की कोशिश कर रहा था। उसका रवैया शानदार था। एक खराब सीजन किसी भी खिलाड़ी के साथ हो सकता है। इसका पैसे से या प्राइस टैग के दबाव से कुछ लेना-देना नहीं होता। यह सिर्फ फॉर्म और टीम से जुड़ा होता है। हमारे लिए, दुर्भाग्य से 3 से 4 खिलाड़ी एक साथ खराब फॉर्म से जूझ रहे थे, उसी ने अंतर पैदा किया।'

आईपीएल 2025 में वेंकटेश अय्यर ने 11 मैच खेले और सिर्फ 142 रन ही बना पाए। उनका औसत 20.29 का और स्ट्राइक रेट 139.22 का रहा। उनके प्रदर्शन के मद्देनजर तो अब इस बात पर भी संदेह है कि अगले साल आईपीएल में केकेआर उन्हें रीटेन करेगी भी या नहीं।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।