वीरेंद्र सहवाग ने डिकोड किया SRH की जीत का सबसे बड़ा 'फॉर्मूला', बोले- ऐसा दबाव बनाते हैं कि...
वीरेंद्र सहवाग ने बताया है कि एसआरएच के पास कौन सी ताकत है, जिसके दम पर वह सामने वाली टीम को नेस्तनाबूद कर देती है। सहवाग ने कहा है कि वह घर पर बड़ा स्कोर बनाते हैं, जिससे टीम दबाव में आ जाती है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी ने 55 रनों से सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार झेलने के बावजूद आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान बरकरार रखा। आरसीबी अब क्वालीफायर 1 में खेलेगी, लेकिन पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने सनराइजर्स हैदराबाद की ही तारीफ की है, जिसने 250 से ज्यादा रन बनाकर मैच को बड़े अंतर से जीता। हालांकि, उन्हें टॉप 2 में पहुंचने का मौका नहीं मिला। टीम अब अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद एलिमिनेटर में खेलेगी। सहवाग ने बताया है कि एसआरएच के पास कौन सी ताकत है, जिसके दम पर वह सामने वाली टीम को नेस्तनाबूद कर देती है।
स्टार स्पोर्ट्स के शो पर वीरेंद्र सहवाग ने बताया कि घर पर एसआरएच की बैटिंग का दबदबा होता है। आरसीबी के लिए अब सिलेक्शन में सिरदर्द प्लेऑफ्स में जाकर होगा। उन्होंने पंजाब किंग्स वर्सेस एलएसजी मैच पर भी बात की। सहवाग ने कहा, "SRH का अपने घर में बैटिंग का दबदबा उनकी सबसे बड़ी ताकत है। जब वे टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हैं, तो वे अपने बेस्ट फॉर्म में होते हैं। उन्होंने लगातार 230 से 240 रन बनाए हैं। इस तरह का टोटल चेज़ करने वाली टीम पर तुरंत प्रेशर डालता है। RCB के खिलाफ, वे और भी ऊपर गए, 255 रन बनाए। इससे पहले ही ओवर से चेज करना बहुत मुश्किल हो गया।"
सहवाग ने माना, “RCB टारगेट का पीछा करने के इरादे से उतरी थी, लेकिन सब जानते थे कि अगर पावरप्ले उनके पक्ष में नहीं गया, तो मैच SRH के कंट्रोल में होगा और ठीक वैसा ही हुआ। पावरप्ले खत्म होने के बाद जब RCB ने विकेट गंवाए, तो ज़रूरी रन रेट बढ़ता गया और गेम हाथ से निकल गया। फ्लैट ट्रैक पर, बड़ा टोटल बनाना और फिर स्कोरबोर्ड के प्रेशर को बाकी काम करने देना, घर पर SRH का सिग्नेचर मूव बन गया है।”
क्रिकेटर से कमेंटेटर बने वीरेंद्र सहवाग ने वेंकटेश अय्यर की भी तारीफ की, जो लगातार ओपनर के तौर पर तेज गति से रन बना रहे हैं। उन्होंने कहा, "वेंकटेश अय्यर टॉप ऑर्डर में बैटिंग करते समय सबसे अच्छे रहते हैं। उन्होंने KKR के लिए उस पोजीशन पर अपनी सबसे अच्छी पारियां खेलीं।" पंजाब किंग्स के मैच को लेकर उन्होंने कहा, "पंजाब किंग्स लखनऊ के खिलाफ यह गेम हारना नहीं चाहेगी। दूसरा मौका नहीं मिलेगा। उनके पास प्लेऑफ में जगह बनाने के काफी मौके थे, लेकिन वे उन्हें भुना नहीं पाईं। उनकी बैटिंग ने अहम मौकों पर उन्हें निराश किया है और उनकी बॉलिंग में डिसिप्लिन की कमी रही है। कभी-कभी जब आप बहुत सारे गेम जीतते हैं तो एवरेज का नियम काम आता है, लेकिन पंजाब हाल ही में इसके गलत साइड पर रही है।"
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



