किंग इस सीजन भी किंग है, उसे कोई प्रिंस नहीं पछाड़ पाया, आंकड़े देख आप भी कहेंगे बात में दम तो है!

Vimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आईपीएलरप 2026 में अपने उम्र के 37वें पड़ाव में भी विराट कोहली 26 साल के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल से बेहतर औसत, स्ट्राइक रेट और प्रदर्शन रखते हैं। क्रिेकेट के किंग आज भी प्रिंस की तुलना में कहीं बेहतर नजर आते हैं, आंकड़ों में देखिए।

किंग इस सीजन भी किंग है, उसे कोई प्रिंस नहीं पछाड़ पाया, आंकड़े देख आप भी कहेंगे बात में दम तो है!

विराट कोहली 37 साल की उम्र में आईपीएल 2026 में शिकरत कर रहे हैं। इस टूर्नामेंट में वे सिर्फ अपनी भागीदारी ही नहीं सुनिश्चित कर रहे हैं बल्कि अपना प्रभाव भी छोड़ रहे हैं, आंकड़े जिसकी गवाही पेश करते हैं। आईपीएल के इस सीजन में विराट कोहली का बल्ला इस कदर चला है कि उनके स्ट्राइक रेट और औसत दोनों में सुधार आया है। कोहली की खास बात यह है कि वे अपनी उम्र के क्रिकेटरों से नहीं, बल्कि नई पीढ़ी के युवा खिलाड़ियों से प्रतियोगिता कर रहे हैं और उन्हें पीछे छोड़ते नजर आ रहे हैं। विराट कोहली को क्रिकेट की दुनिया का किंग कहा जाता है और शुभमन गिल को प्रिंस के नाम से जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि विराट कोहली की आगे की क्रिकेट विरासत को शुभमन गिल ही बढ़ाएंगे। हालांकि, इस सीजन के प्रदर्शन में अपनी युवा उम्र के साथ भी शुभमन गिल से पीछे नजर आते हैं। किंग को इस सीजन भी प्रिंस अब तक नहीं पछाड़ पाए हैं।

स्ट्राइक रेट और औसत के मामले में आगे नजर आते हैं कोहली

आईपीएल 2026 में विराट कोहली ने अब तक कुल 10 मैच खेले हैं, जिसकी सभी 10 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 379 रन बनाए हैं और इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक जड़े हैं। खास बात यह है कि विराट कोहली का स्ट्राइक रेट इस सीजन 164.07 का रहा है, जबकि उन्होंने अपनी औसत को भी मेंटेन किया है। विराट कोहली की आईपीएल 2026 में औसत 47.38 की है, जो टी-20 क्रिकेट में काफी अच्छी मानी जाती है। वहीं, शुभमन गिल की बात करें तो उन्होंने इस सीजन अब तक 9 मैचों की 9 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 378 रन बनाए हैं। वे विराट कोहली से रनों के मामले में सिर्फ 1 रन पीछे हैं और 1 पारी कम भी खेली है। गिल ने भी 3 फिफ्टीज जड़ी हैं। हालांकि, खास बात यह है कि इस दौरान शुभमन गिल का स्ट्राइक रेट विराट कोहली के से कम है और यहां तक कि औसत में भी किंग कोहली ने अपने प्रिंस को पीछे छोड़ दिया है। शुभमन गिल ने इस सीजन 42 की औसत और 154.92 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
मानक (स्ट्रैंडर्ड)शुभमन गिल विराट कोहली
पारियां 109
कुल रन 379378
अर्धशतक 33
बल्लेबाजी औसत 47.3842.00
स्ट्राइक रेट 164.07154.92

इन आंकड़ों से साफ पता चलता है कि विराट कोहली ने अपने करियर के शुरुआती साल से लेकर अब तक ऐसा निरंतर प्रदर्शन कर रहे हैं कि युवा खिलाड़ी भी उनकी तुलना में कमतर नजर आ रहे हैं और वे क्रिकेट के मानकों के अनुसार अपनी ढलती उम्र में भी युवा प्रतिभाओं, जिनसे उनकी तुलना होती है, कहीं आगे नजर आते हैं।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।