विराट कोहली की चोट पर RCB के कप्तान ने दिया अपडेट, मगर फैंस को सता रही है चिंता
विराट कोहली मुंबई इंडियंस के खिलाफ फील्डिंग के लिए नहीं उतरे। आरसीबी के फैंस इससे परेशान हैं। कप्तान रजत पाटीदार ने इंजरी पर अपडेट दिया तो है, लेकिन उन्होंने कहा है कि उनको लगता है कि वह ठीक हैं।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए आईपीएल 2026 के मैच में दमदार अर्धशतक जड़ा। हालांकि, फैंस की चिंता उस समय बढ़ गई, जब वे फील्डिंग के लिए नहीं उतर पाए। एंकल इंजरी की वजह से पूरे मैच में विराट कोहली ड्रेसिंग रूम में बैठे रहे। बाद में वह मैदान पर नजर जरूर आए, लेकिन चलने में उनको परेशानी हो रही थी। इस पर आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने मैच के बाद कहा कि उनको इंजरी के बारे में ज्यादा नहीं पता है, लेकिन उनको लगता है कि वह ठीक हैं।
रजत पाटीदार ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा, "बहुत अच्छा लग रहा है। मुझे लगता है, जब भी हम मुंबई आते हैं, खासकर इस ग्राउंड पर, माहौल, फैंस, और उनके साथ खेलना और भरे हुए स्टेडियम में खेलना - वह एक अलग एहसास होता है। (अपनी बैटिंग का निडर स्वभाव) यह था, मैं कहूंगा कि यह हर व्यक्ति के बारे में ज़्यादा क्लैरिटी है, मैं कहूंगा (मजबूत बैटिंग पर) और जिस तरह से विराट भाई और साल्ट ने इनिंग्स शुरू की, मुझे लगता है कि उसने हमें ड्राइविंग सीट पर रखा। फिर मेरा और टिम (डेविड) का एक अच्छा कैमियो, मुझे लगता है कि यह पूरी तरह से टीम एफर्ट था, मैं कहूंगा।"
क्या आपने पेसर्स के खिलाफ खेलने पर काम किया है? इसके जवाब में रजत पाटीदार ने कहा, "सच कहूं तो, लोग कहते थे कि मुझे स्पिन खेलना पसंद है, लेकिन अगर कोई मुझसे पूछे, तो मैं कहूंगा कि मुझे फास्ट बॉलिंग खेलना पसंद है और इस ट्रैक पर फास्ट बॉलर्स को खेलना, मुझे लगता है कि यह फास्ट बॉलर को खेलने के लिए बहुत अच्छा ट्रैक है। इसलिए मुझे लगता है कि मुझे फास्ट बॉलिंग का सामना करना पसंद है।"
दाएं हाथ के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली की चोट को लेकर कप्तान पाटीदार ने कहा, "मुझे अभी नहीं पता, लेकिन मुझे लगता है कि वह अभी ठीक हैं।" विराट ने एमआई के खिलाफ फील्डिंग नहीं की थी। वे आरसीबी की ट्रेवलिंग किट में ड्रेसिंग रूम में बैठे नजर आए थे। हालांकि, पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में विराट कोहली नजर आए और उन्होंने एमआई की टीम के खिलाड़ियों से हाथ भी मिलाया, लेकिन यह बात भी है कि वह पूरी तरह सहज नजर नहीं आ रहे थे। विराट कोहली इस सीजन लय में नजर आए हैं। वे अब तक चार मैचों में 179 रन बना चुके हैं। दो अर्धशतक भी विराट कोहली के बल्ले से निकले हैं।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



