IPL 2026 में विराट कोहली का जलवा, T20I से संन्यास के बाद भी दिखा रहे किंग तो किंग होता है

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

विराट कोहली आईपीएल 2026 में जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। 37 साल का ये बल्लेबाज भले ही 2 साल पहले ही टी20 इंटरनेशनल को अलविदा कह दिया था लेकिन उनका प्रदर्शन बता रहा कि किंग तो अब भी किंग ही है। उन्होंने अब तक 5 पारियों में 228 रन बनाए हैं और टूर्नामेंट के टॉप रनस्कोरर हैं।

IPL 2026 में विराट कोहली का जलवा, T20I से संन्यास के बाद भी दिखा रहे किंग तो किंग होता है

विराट कोहली आईपीएल 2026 में जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। 37 साल का ये बल्लेबाज भले ही 2 साल पहले ही टी20 इंटरनेशनल को अलविदा कह दिया था लेकिन उनका प्रदर्शन बता रहा कि किंग तो अब भी किंग ही है। वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन जैसे युवा तमाम धुरंधरों के बीच भी विराट कोहली आईपीएल 2026 में फिलहाल सबसे बड़े रन स्कोरर हैं। लखनऊ सुपर जॉइंट्स के खिलाफ बुधवार को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे विराट कोहली ने 34 गेंदों में 49 रन की पारी खेली। अब तक इस सीजन के 5 मैचों में उनके नाम 57 के औसत से सबसे ज्यादा 228 रन दर्ज हो चुके हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 158 से ऊपर का है।

विराट कोहली बुधवार को सिर्फ 1 रन से अर्धशतक से चूक गए। अगर वह एक रन और बना लिए होते तो इस आईपीएल सीजन में ये उनका तीसरा अर्धशतक होता। अब तक 5 पारियों में वह 4 बार 30 प्लस की पारी खेल चुके हैं। इस सीजन में उनका सबसे कम व्यक्तिगत स्कोर 28 रन का रहा है। विराट कोहली ने आईपीएल 2026 में अब तक 5 पारियों में 25 चौके और 8 छक्के जड़े हैं।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

विराट कोहली ने जून 2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की खिताबी जीत के बाद टी20 इंटरनेशनल को अलविदा कह दिया था। तब तीन दिग्गजों ने एक साथ टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लिया था- कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा।

आईपीएल 2026 में अब तक विराट कोहली का प्रदर्शन

लखनऊ के खिलाफ 49 रन

लखनऊ सुपर जॉइंट्स की टीम बुधवार को पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 146 रन पर सिमट गई। जवाब में आरसीबी ने 15.1 ओवर में ही 5 विकेट से ये मैच जीत लिया। टीम को 9 रन के स्कोर पर ही फिल सॉल्ट के रूप में बड़ा झटका लगा लेकिन उसके बाद किंग कोहली ने मोर्चा संभाल लिया। उन्हें आवेश खान ने आउट किया लेकिन उससे पहले वह आरसीबी की जीत की बुनियाद रख चुके थे। कोहली ने 34 गेंदों में 49 रन की अपनी पारी के दौरान 6 चौके और एक छक्का जड़ा। उनका स्ट्राइक रेट 144.11 का रहा।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ 50 रन

इससे पहले 12 अप्रैल को विराट कोहली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़ा था। उन्होंने 38 गेंदों में 50 रन की पारी खेली थी। उस मैच में भी आरसीबी की जीत हुई थी।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 32 रन

10 अप्रैल को विराट कोहली ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सिर्फ 16 गेंद में 32 रन की पारी खेली। उनका स्ट्राइक रेट 200 का रहा। हालांकि इस मैच में आरसीबी को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 28 रन

5 अप्रैल को विराट कोहली ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 18 गेंद में 28 रन की पारी खेली थी। उस मैच में भी आरसीबी की जीत हुई थी।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 69 रन

28 मार्च को आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में विराट कोहली ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बेंगलुरु में 69 रनों की नाबाद पारी खेली थी। चेज मास्टर की इस शानदार पारी की बदौलत ही आरसीबी ने 200 प्लस के लक्ष्य को 16वें ओवर में ही हासिल कर लिया। कोहली अंत तक आउट नहीं हुए और 38 गेंद में 69 रन बनाए। अपनी उस पारी में उन्होंने 5 चौके और उतने ही छक्के जड़े थे और उनका स्ट्राइक रेट 181.57 का रहा।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey

चन्द्र प्रकाश पाण्डेय वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में करीब दो दशक का अनुभव रखने वाले चन्द्र प्रकाश को जटिल विषयों का सरल विश्लेषण करने में महारत हासिल है। बचपन में न्यूज के प्रति ऐसा प्रेम हुआ कि रात में रेडियो पर न्यूज बुलेटिन के दौरान पढ़ाई-लिखाई का अभिनय करते लेकिन कान और दिल-दिमाग ध्वनि तरंगों पर अटका रहता। तब क्या पता था कि आगे चलकर न्यूज की दुनिया में ही रचना-बसना है। रेडियो में कभी काम तो नहीं किया लेकिन उस विधा के कुछ दिग्गज प्रसारकों संग टीवी न्यूज की दुनिया में कदमताल जरूर किया। चन्द्र प्रकाश पाण्डेय ने टीवी पत्रकारिता से शुरुआत की। पेशे में पहला दशक टीवी न्यूज के ही नाम रहा जहां उन्होंने 'न्यूज24', 'श्री न्यूज', 'फोकस न्यूज', 'न्यूज वर्ल्ड इंडिया' और भोजपुरी न्यूज चैनल 'हमार टीवी' में अलग-अलग समय पर अलग-अलग भूमिकाएं निभाई। इस दौरान डेली न्यूज शो के साथ-साथ 'विनोद दुआ लाइव: आजाद आवाज' जैसे कुछ स्पेशल शो के लिए भी लेखन किया। अगस्त 2016 में उन्होंने 'नवभारत टाइम्स' के साथ डिजिटल जर्नलिज्म की दुनिया में कदम रखा। NBT में उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, जियोपॉलिटिक्स, क्राइम, स्पोर्ट्स, कोर्ट से जुड़ी खबरों का लेखन-संपादन किया। इस दौरान उन्होंने लोकसभा और विधानसभा चुनावों समेत महत्वपूर्ण विषयों पर कई स्पेशल सीरीज भी लिखी जिनमें लीगल न्यूज एक्सप्लेनर्स 'हक की बात' की एक लंबी श्रृंखला भी शामिल है। मार्च 2025 से वह लाइव हिंदुस्तान में शब्दाक्षरों के चौके-छक्के जड़ रहे हैं।

चन्द्र प्रकाश पाण्डेय मूल रूप से यूपी के देवरिया के रहने वाले हैं। गांव की मिट्टी में पलते-बढ़ते, खेत-खलिहान में खेलते-कूदते इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की। उसके बाद मैथमेटिक्स का छात्र 'राजनीति कला है या विज्ञान?' में उलझ गया। बी.ए. और बी. एड. की पढ़ाई के बाद पत्रकारिता की ओर रुझान बढ़ा और मॉस कम्यूनिकेशंस में मास्टर्स किया। अभी भी सीखने-समझने का सतत क्रम जारी है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।