कोहली ने IPL इतिहास में की सबसे ज्यादा कमाई, रोहित और धोनी किस नंबर पर? CSK या RCB नहीं; ये फ्रेंचाइजी सबसे कीमती
विराट कोहली IPL इतिहास में की सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) नहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) सबसे कीमती फ्रेंचाइजी है।

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार 18 साल पुराने आईपीएल के इतिहास में सबसे अधिक कमाई करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के साथ अपने जुड़ाव से 230 करोड़ रुपये कमाए हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि शाहरुख खान के मालिकाना हक वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) 19,200 करोड़ रुपये से अधिक के मूल्यांकन के साथ सबसे आगे है। इसके बाद अंबानी परिवार के मालिकाना हक वाली मुंबई इंडियंस 18,400 करोड़ रुपये और चेन्नई सुपर किंग्स 18,400 करोड़ रुपये के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।
रोहित शर्मा और एमएस धोनी किस नंबर पर?
'फनेटिक स्पोर्ट्स और हुरुन' की रिपोर्ट के मुताबिक, इंडियन प्रीमियर लीग की सभी 10 फ्रेंचाइजी का कुल मूल्यांकन 1.63 लाख करोड़ रुपये है। दिलचस्प बात यह है कि रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल टीम का औसत मूल्यांकन मौजूदा 1.8 अरब डॉलर से बढ़कर 2032 तक 15 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब फ्रेंचाइजी के बीच सौदे करने में दिलचस्पी काफी बढ़ गई है। रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल के इतिहास में सबसे अधिक कमाई करने वालों की सूची में कोहली के बाद रोहित शर्मा 227.2 करोड़ रुपये की कमाई के साथ दूसरे और महेंद्र सिंह धोनी 200 करोड़ रुपये की कमाई के साथ तीसरे स्थान पर हैं। दिग्गज धोनी ने चोटिल होने के कारण आईपीएल 2026 में एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स का सिर्फ एक लीग मैच बाकी है।
महिला क्रिकेटरों में स्मृति मंधाना सबसे आगे
महिला क्रिकेटरों की बात करें तो स्मृति मंधाना महिला प्रीमियर लीग (WPL) में अब तक कुल 13.7 करोड़ रुपये की कमाई के साथ सबसे आगे हैं। वहीं शीर्ष 10 महिला खिलाड़ियों ने अब तक कुल मिलाकर सिर्फ 90 करोड़ रुपये ही कमाए हैं। देश के राष्ट्रीय खेल हॉकी के मामले में यह अंतर और भी अधिक स्पष्ट है। रिपोर्ट के अनुसार हॉकी इंडिया लीग में डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह 78 लाख रुपये के वेतन के साथ सबसे अधिक वेतन पाने वाले खिलाड़ी हैं। उनके बाद फारवर्ड अभिषेक नैन 72 लाख रुपये और मिडफील्डर हार्दिक सिंह 70 लाख रुपये की कमाई के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। रिपोर्ट के अनुसार हॉकी युवा प्रतिभाओं को सामने लाने के मामले में सबसे आगे है। इसमें 14 साल के केतन कुशवाहा और 15 साल के दो खिलाड़ी - पूर्ति आशीष तानी और राहुल यादव जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



