‘शून्य के गम’ में विराट कोहली ने फोड़ा 'शतकीय बम', 14 हजारी बनकर रचा नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Md.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share

विराट कोहली ने आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ शतक ठोका। बतौर ओपनर कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को जिताकर लौटे। उन्होंने टी20 में 14 हजार रन कंप्लीट कर लिए हैं।

‘शून्य के गम’ में विराट कोहली ने फोड़ा 'शतकीय बम', 14 हजारी बनकर रचा नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का आईपीएल 2026 के 57वें मैच में बल्ला गरजा। पिछले दो मैचों में शून्य पर लौटने के गम को भूलते हुए कोहली ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 'शतकीय बम' फोड़ा। उन्होंने रायपुर के मैदान पर 60 गेंदों में 11 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 115 रन बनाए। कोहली की बदौलत आरसीबी ने 193 रनों का टारगेट 19.1 ओवर में चेज किया और छह विकेट से जीत हासिल की। यह कोहली का आईपीएल में नौवां और टी20 क्रिकेट में दसवां शतक है। वह टी20 में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने अभिषेक शर्मा (9 सेंचुरी) का रिकॉर्ड तोड़ा। सबसे छोटे फॉर्मेट में कुल चार खिलाड़ी ही 10 या उससे अधिक शतक लगा पाए हैं। 37 वर्षीय कोहली के नाम आईपीएल में पहले से सर्वाधिक शतक का रिकॉर्ड है।

14 हजारी बनकर रचा नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

कोहली ने 14 हजारी बनकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड रचा है। वह टी20 क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 14 हजार रन पूरे करने वाले प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने क्रिस गेल को पछाड़ा। वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज गेल 423 पारियों में 14 हजारी बने थे। लिस्ट में तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर हैं। उन्होंने 431 पारियों में इतने रन जोड़े थे। कोहली 14000 रन बनाने वाले पहले भारतीय हैं। बता दें कि कोहली ने आरसीबी बनाम केकेआर मैच में उतरते ही एक कारनामा अंजाम दिया था। वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले क्रिकेटर बन चुके हैं। यह उनका भारतीय लीग में 279वां मैच था। वह 2008 में आईपीएल की शुरुआत से आरसीबी का हिस्सा हैं। कोहली के बाद मुंबई इंडियंस (एमआई) के रोहित शर्मा (278) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के एमएस धोनी हैं। धोनी ने अनफिट के कारण मौजूदा सीजन में अभी तक एक भी मुकाबला नहीं खेला है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

T20 में सबसे कम पारियों में 14000 रन

409 - विराट कोहली

423 - क्रिस गेल

431 - डेविड वार्नर

468 - जोस बटलर

505 - एलेक्स हेल्स

633 - कीरोन पोलार्ड

T20 में सबसे ज्यादा शतक

22 - क्रिस गेल

13 - बाबर आजम

10 - विराट कोहली

10 - डेविड वॉर्नर

IPL में सेंचुरी लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

39 साल 184 दिन - एडम गिलक्रिस्ट बनाम आरसीबी

38 साल 319 दिन - सनथ जयसूर्या बनाम सीएसके

38 साल 210 दिन - क्रिस गेल बनाम एसआरएच

37 साल 356 दिन - सचिन तेंदुलकर बनाम केटीके

37 साल 189 दिन - विराट कोहली बनाम केकेआर

36 साल 350 दिन - रोहित शर्मा बनाम सीएसके

कोहली ने पडिक्कल के साथ दमदार पार्टनरशिप की

मैच की बात करें तो 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी के लिए विराट कोहली और जेकब बेथेलकी सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 37 रन जोड़े। चौथे ओवर में कार्तिक त्यागी ने बेथेल (15) को आउट किया। इसके बाद, कोहली ने देवदत्त पडिक्कल के साथ दूसरे विकेट लिए 92 रन की पार्टनरशिप कर अपनी टीम को जीत की राह दिखाई। 14वें ओवर में कार्तिक ने पडिक्कल को पवेलियन भेजा। पडिक्कल ने 27 गेंदों में सात चौके लगाते हुए 39 रन बनाए। 16वें ओवर में सुनील नरेन ने कप्तान रजत पाटीदार (11) का शिकार किया। 18वें ओवर की पांचवी गेंद पर कार्तिक ने टिम डेविड (2) को मनीष पांडे के हाथों कैच कराया। कोहली ने 19वें ओवर में अपना शतक पूरा किया। यह मैच बारिश के कारण 75 मिनट देर से शुरू हुआ था। आरसीबी जीत के साथ ही फिर से अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। उसके खाते में 16 अंक हैं।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।