विराट कोहली पर जरुरत से ज्यादा निर्भर होना खतरनाक, संजय मांजरेकर ने RCB को चेताया
संजय मांजरेकर ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जरुरत से ज्यादा विराट कोहली पर निर्भर ना रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि टीम को अपने प्लान पर बने रहना चाहिए और जिस रणनीति से खेलते आए हैं उसी पर बने रहना चाहिए।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का पहला क्वालीफायर मंगलवार को धर्मशाला में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में हैं और फैंस को पैसा वसूल मुकाबला देखने को मिल सकता है। हालांकि पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जरुरत से ज्यादा विराट कोहली पर निर्भर ना रहने की सलाह दी है। बेंगलुरु और गुजरात के बीच जारी सीजन में दो भिड़ंत हो चुकी है, जहां पर एक बार रजत पाटीदार की टीम ने बाजी मारी तो वहीं दूसरे मुकाबले में शुभमन गिल की टीम ने मुकाबला जीता। दोनों टीमों ने ही 9-9 मुकाबले जीते हैं और पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में हैं।
अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने 14 मैचों में 50.63 के औसत से 557 रन बनाए हैं। वह टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। विराट कोहली का गुजरात के खिलाफ भी रिकॉर्ड शानदार है। उन्होंने 8 मैचों में 76.66 के औसत से 460 रन बनाए हैं। संजय मांजरेकर ने बेंगलुरु को चेताया है कि अगर कोहली प्लेऑफ में बहुत ज्यादा जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेने की कोशिश करेंगे, तो यह आरसीबी को खतरनाक स्थिति में धकेल सकता है।
RCB को अपने प्लान पर टिके रहना चाहिए
मंजरेकर ने स्पोर्टस्टार पॉडकास्ट में कहा, ''रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अपना वही तरीका बनाए रखना चाहिए। विराट कोहली एक प्रमुख खिलाड़ी हैं, लेकिन सब कुछ उन्हीं पर निर्भर नहीं करता। यही सोच उन्हें इतनी मजबूत टीम बनाती है। विराट को उसी तरीके से खेलना जारी रखना बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि अंतिम चरणों में उनकी सारी जिम्मेदारी अपने ऊपर लेने की प्रवृत्ति होती है, और यदि वे ऐसा करते हैं, तो यह आरसीबी के लिए एक खतरनाक स्थिति होगी। इसलिए मेरा मानना है कि टीम को अपना वही प्लान बनाए रखना चाहिए।''
विराट कोहली प्लेऑफ्स में ज्यादा कमाल नहीं दिखा सके हैं। उन्होंने 17 पारियों में 26.4 के औसत से 396 रन बनाए हैं। उन्होंने दो अर्धशतक लगाए हैं और उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 70 रन है। विराट कोहली ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जारी सीजन में शतक लगाया था। हालांकि इससे पहले वह लगातार दो पारियों में जीरो पर भी आउट हुए थे। दोनों टीमों ने 14 मैचों में 18 अंक के साथ लीग चरण के अपने अभियान का समापन किया, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण आरसीबी शीर्ष स्थान पर रहा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स निस्संदेह आईपीएल 2026 की दो सबसे संपूर्ण टीमें रही हैं, हालांकि प्लेऑफ तक पहुंचने के लिए उन्होंने अलग-अलग रास्ते अपनाए हैं।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



