विराट कोहली ने IPL 2026 में 600 रन बनाकर रचा इतिहास, क्रिस गेल और केएल राहुल छूट गए पीछे

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Virat Kohli RCB vs GT Qualifier 1: विराट कोहली गुजरात टाइटंस के खिलाफ फिफ्टी से चूक गए। हालांकि, आरसीबी के स्टार बल्लेबाज कोहली ने क्रिस गेल और केएल राहुल को पछाड़कर इतिहास रच डाला।

विराट कोहली ने IPL 2026 में 600 रन बनाकर रचा इतिहास, क्रिस गेल और केएल राहुल छूट गए पीछे

विराट कोहली अपने करियर के उस चरण में है, जब वह मैदान पर उतरते हैं तो अक्सर कोई ना कोई रिकॉर्ड बनाते या तोड़ते हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का हिस्सा कोहली ने मंगलवार को आईपीएल 2026 में शानदार बल्लेबाजी की लेकिन फिफ्टी से चूक गए। उन्होंने धर्मशाला में गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालीफायर-1 में 25 गेंदों में 43 रन जुटाए। उनके बल्ले से पांच चौके और एक छक्का निकला। कोहली ने अपनी पारी के दौरान सीजन में 600 रन कंप्लीट किए और इतिहास रच डाला। वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सबसे ज्यादा लगातार 600 प्लस रन बनाने वाले प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने लगातार चार बार यह कारनामा अंजाम दिया है। कोहली ने 2023 में 14 मैचों में 639, 2024 में 15 मुकाबलों में 741, 2025 में 15 मैचों में 657 रन बटोरे। वहीं, कोहली जारी सीजन में 15 मैचों में 50.00 के औसत से 600 रन जोड़ चुके हैं, जिसमें एक शतक और चार अर्धशतकीय पारियां हैं।

कोहली ने गेल और राहुल को पछाड़ा

कोहली ने आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा लगातार 600 प्लस रन बनाने के मामले में क्रिस गेल और केएल राहुल को पछाड़ा है। राहुल ने 2020, 2021 और 2022 में 600 से अधिक रन जुटाए। वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज गेल ने 2011, 2012 और 2013 में यह कमाल किया था। गेल 2021 में आखिरी मर्तबा आईपीएल में खेले थे। बता दें कि कोहली एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा 600 प्लस रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भी शीर्ष पर काबिज है। वह छह बार ऐसा कर चुके हैं। कोहली के बाद राहुल हैं, जिन्होंने चार बार 600+ रन जुटाए। दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) का हिस्सा राहुल 19वें सीजन में 600 का आंकड़ा छूने से महज सात रन से चूके। उन्होंने 14 मुकाबलों में 45.61 के औसत से 593 रन बनाए। उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक जमाए। दिल्ली की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफायर नहीं कर पाई।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

IPL सीजन में सबसे ज्यादा लगातार 600+ रन

4 - विराट कोहली (2023-26)

3 - केएल राहुल (2020-22)

3 - क्रिस गेल (2011-13)

2 - शुभमन गिल (2025-26)

2 - साई सुदर्शन (2025-26)

2 - डेविड वार्नर (2016-17)

एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा 600+ रन

6 - विराट कोहली

4 - केएल राहुल

3 - शुभमन गिल

3 - डेविड वॉर्नर

3 - क्रिस गेल

2 - साई सुदर्शन

2 - फाफ डुप्लेसी

2 - सूर्यकुमार यादव

कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 40 प्लस रन बनाकर आउट होने वाले खिलाड़ियों की फेहरिस्त में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 19वीं बार अपना विकेट 40 या उससे अधिक रन जोड़कर गंवाया। कोहली से आगे दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं। मुंबई इंडियंस (एमआई) की ओर से खेलने वाले रोहित 20 मर्तबा 40s में आउट हुए हैं। क्वालीफायर-1 की बात करें तो आरसीबी ने जीटी के खिलाफ 254/5 का स्कोर खड़ा किया। यह आईपीएल प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। आरसीबी के लिए कप्तान रजत पाटीदार ने 33 गेंद में नाबाद 93 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने पांच चौके और 9 छक्के ठोके। कृणाल पंड्या ने 43 रनों की पारी खेली, जिसमें पांच चौके और दो छक्के हैं। देवदत्त पडिक्कल ने 30 और वेंकटेश अय्यर ने 19 रनों का योगदान दिया। जीटी की ओर से कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने दो-दो विकेट चटकाए जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने एक शिकार किया।

IPL में सबसे ज्यादा बार 40s पर आउट

20 - रोहित शर्मा

19 - विराट कोहली

18 - शिखर धवन

15 - ब्रेंडन मैकुलम

15 - अजिंक्य रहाणे

14 - संजू सैमसन

14 - रॉबिन उथप्पा

14 - डेविड वॉर्नर

13 - श्रेयस अय्यर

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।