'त्रिमूर्ति' के नाम दर्ज हुआ IPL का ये अद्भुत रिकॉर्ड, एक ही मुकाम पर पहुंचे धोनी, रोहित और विराट

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भारतीय क्रिकेट की 'त्रिमूर्ति' के नाम IPL का एक अद्भुत रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। एक ही मुकाम एमएस धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली पहुंच गए हैं। आईपीएल में अब सबसे ज्यादा मैच इन तीनों बल्लेबाजों ने खेले हैं। 

'त्रिमूर्ति' के नाम दर्ज हुआ IPL का ये अद्भुत रिकॉर्ड, एक ही मुकाम पर पहुंचे धोनी, रोहित और विराट

IPL 2026 में भले ही महेंद्र सिंह धोनी एक भी मैच नहीं खेल पाए हों, लेकिन फिर भी वह आईपीएल के 19वें सीजन के 54वें मैच से पहले तक इस लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने वाले प्लेयर थे। हालांकि, अब ऐसा नहीं है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी और मुंबई इंडियंस यानी एमआई के बीच हुए मुकाबले के बाद एमएस धोनी अब सबसे ज्यादा आईपीएल मैच खेलने वाले खिलाड़ी नहीं हैं, क्योंकि उनकी बराबरी दो और भारतीय दिग्गजों ने कर ली है। ये दिग्गज कोई और नहीं, बल्कि विराट कोहली और रोहित शर्मा हैं। इस तरह भारतीय क्रिकेट की यह त्रिमूर्ति आईपीएल में अब एक मुकाम पर खड़ी हो गई है।

दरअसल, आईपीएल के इतिहास में अब सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों में एमएस धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली बराबर मैचों के साथ संयुक्त रूप से नंबर वन की कुर्सी पर विराजमान हैं। धोनी, रोहित और विराट ने 278-278 आईपीएल मैच खेले हैं। हालांकि, विराट कोहली एकमात्र बल्लेबाज हैं, जिन्होंने एक ही टीम के लिए सभी आईपीएल मैच खेले हैं, जबकि एमएस धोनी और रोहित शर्मा ने दो-दो टीमों के लिए आईपीएल खेला है। एमएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए आईपीएल खेला है, जबकि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस से पहले डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल खेल चुके हैं।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

भारतीय क्रिकेट के स्तंभ कहे जाने वाले एमएस धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली आपस में 12 आईपीएल ट्रॉफी शेयर करते हैं। रोहित और धोनी ने 5-5 ट्रॉफी बतौर कप्तान जीती हैं, जबकि रोहित ने एक और ट्रॉफी डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद के साथ जीती थी। वहीं, विराट कोहली ने पिछले साल ही आईपीएल की ट्रॉफी अपने करियर में पहली बार उठाई थी। वे बतौर कप्तान उस ट्रॉफी को नहीं जीत पाए, लेकिन रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने खिताबी जीत हासिल की थी। 18 साल का इंतजार 2025 में आकर आरसीबी का खत्म हुआ था।

IPL में इन तीनों दिग्गजों के रिकॉर्ड को देखें तो बतौर बल्लेबाज विराट कोहली, रोहित और एमएस धोनी से कहीं आगे हैं। विराट कोहली ने 278 मैचों में 9040 रन बनाए हैं, जबकि रोहित शर्मा ने इतने ही मैचों में 7289 रन बनाए हैं। एमएस धोनी के रनों की संख्या आईपीएल में 5439 है। वे मध्य क्रम में खेले हैं और आखिरी के कई साल तो वे सिर्फ फिनिशर के तौर पर खेले हैं, जहां काफी कम रन वे बनाते हैं। वहीं, विराट कोहली और रोहित शर्मा ने अपना पूरा करियर टॉप ऑर्डर में खेला है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।