VIDEO: शुभमन गिल ने पकड़ा कैच ऑफ द सीजन? सेलिब्रेशन ऐसा CSK फैंस के मुंह पर लगा ताला

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Shubman Gill take Shivam Dube Catch VIDEO: शुभमन गिल ने सीएसके के खिलाफ शानदार एथलेटिसिजम दिखाकर शिवम दुबे का कैच पकड़ा। इस कैच की हर जगह तारीफ हो रही है। यह कैच ऑफ द टूर्नामेंट भी हो सकता है।

Shubman Gill IPL 2026 Catch of the Season

Shubman Gill take Shivam Dube Catch VIDEO: शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स 89 रनों से रौंदा। इस जीते के साथ जीटी ने आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल के टॉप-2 में अपनी जगह पक्की करने की दावेदारी ठोकी है। शुभमन गिल सीएसके के खिलाफ मैच में हर डिपार्टमेंट में छाए। बल्लेबाजी से लेकर कप्तानी तक उन्होंने हर जगह प्रभावित किया, मैच खत्म होने से पहले उन्होंने फील्डिंग में कुछ ऐसा कर दिया जिससे हर कोई उनका दीवाना हो गया। शुभमन गिल ने सीएसके की पारी के दौरान शिवम दुबे का एक कैच पकड़ा, जिसे कैच ऑफ द टूर्नामेंट भी कहा जा रहा है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

शुभमन गिल ने पकड़ा शिवम दुबे का हैरतअंगेज कैच

शिवम दुबे 16 गेंदों पर 47 रन बनाकर तबाही मचा रहे थे। सीएसके को जीत के लिए 58 गेंदों पर 114 रनों की दरकार थी। जिस तरह दुबे बैटिंग कर रहे थे, अगर वह अगले 5-6 ओवर टिक जाते तो मैच पलटने का दम रखते थे।

मगर उनकी तूफानी पारी पर ब्रेक राशिद खान ने 11वें ओवर में लगाया। ओवर की तीसरी गेंद पर दुबे ने लॉन्ग ऑफ के ऊपर से बड़ा शॉट खेलना चाहा, मगर गेंद उनके बैट पर अच्छे से आई नहीं।

कवर्स की दिशा में मौजूद कप्तान शुभमन गिल पीछे की तरफ दौड़ और शानदार डाइव लगाते हुए कैच को पकड़ा। पढ़ने में आप गिल के इस कैच के जजबात नहीं समझ पाएंगे, इसलिए आप एक बार वीडियो देखिए-

शुभमन गिल बने कैच ऑफ द सीजन के दावेदार

शुभमन गिल ने अपने इस कैच से खुद को कैच ऑफ द सीजन का दावेदार बना दिया है। आईपीएल 2026 में बहुत से कमाल के कैच लपके गए। अंत में जिस कैच को सबसे ज्यादा वोट मिलेंगे उसे कैच ऑफ द सीजन घोषित किया जाएगा। फिलहाल गिल ने अपने इस कैच से पंजाब किंग्स के श्रेयस अय्यर को टक्कर दी है। श्रेयस अय्यर का यह कैच ऑफ द सीजन मुंबई इंडियंस के खिलाफ था, उन्होंने लॉन्ग ऑन पर हार्दिक पांड्या का कैच बाउंड्री के बाहर जाते हुए लपका था, हालांकि इस कैच को पूरा मार्को यानसन ने किया था।

कैसा रहा GT vs CSK मैच?

सलामी बल्लेबाजों साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल के अर्धशतक और दोनों के बीच शतकीय साझेदारी के बाद मोहम्मद सिराज और राशिद खान की धारदार गेंदबाजी से गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 89 रन से हराकर अंक तालिका में शीर्ष दो में अपनी जगह बरकरार रखी।

इस जीत से टाइटंस के 14 मैच में 18 अंक हो गए हैं और टीम दूसरे स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भी 13 मैच में 18 अंक हैं लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण वह शीर्ष पर है। इस हार के साथ सुपरकिंग्स की नॉकआउट में जगह बनाने की रही सही उम्मीद भी खत्म हो गई। टीम 14 मैच में 12 अंक के साथ सातवें स्थान पर है।

टाइटंस के 230 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सुपरकिंग्स की टीम सिराज (26 रन पर तीन विकेट), राशिद (18 रन पर तीन विकेट) और कागिसो रबाडा (32 रन पर तीन विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 13.4 ओवर में 140 रन पर ढेर हो गई। सुपरकिंग्स की ओर से शिवम दुबे (47 रन, 17 गेंद, चार छक्के, चार चौके) शीर्ष स्कोरर रहे। उनके अलावा सिर्फ सलामी बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट (24) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाए।

टाइटंस ने सुदर्शन (84 रन, 53 गेंद, सात चौके, चार छक्के) और गिल (64 रन, 37 गेंद, सात चौके, तीन छक्के) के अर्धशतक और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 125 रन की साझेदारी से चार विकेट पर 229 रन बनाए। सुदर्शन ने जोस बटलर (नाबाद 57 रन, 27 गेंद, पांच चौके, चार छक्के) के साथ भी दूसरे विकेट के लिए 37 गेंद में 82 रन की साझेदारी की।

सुपरकिंग्स की ओर से मुकेश चौधरी (36 रन पर एक विकेट), स्पेंसर जॉनसन (47 रन पर एक विकेट) और अंशुल कंबोज (56 रन पर एक विकेट) ने एक-एक विकेट चटकाया।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।