ना आव देखा ना ताव, जो आया उसे छक्का मारा, 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने बुमराह-हेजलवुड समेत इन गेंदबाजी की उधेड़ी बखिया

Vimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share

15 वर्षाय वैभव सूर्यवंशी का तूफान जब आता है तो अच्छे- अच्छे गेंदबाजों और टीमों को भी उड़ा ले जाता है। उन्होंने बुमराह- हेजलवुड समेत आईपीएल 2026 में किन गेंदबाजों के सामने बाउंड्री से शुरुआत की है, जानिए।

ना आव देखा ना ताव, जो आया उसे छक्का मारा, 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने बुमराह-हेजलवुड समेत इन गेंदबाजी की उधेड़ी बखिया

साल 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में जब राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी को 1.10 करोड़ की कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया था तब किसने सोचा होगा कि यह 14 वर्षीय लड़का दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों के लिए एक दिन शामत बन जाएगा। किसी ने सोचा हो या ना, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्ले की धार से इसे साबित जरूर कर दिया है। साल 2025 में जब आईपीएल शुरू हुआ तब वैभव के लिए राजस्थान की प्लेइंग XI में जगह नहीं बन रही थी, लेकिन इसे वैभव के लिए सौभाग्य ही कहेंगे कि उसी दौरान आईपीएल के मिड सीजन में संजू चोटिग हो गए और सूर्यवंशी को पहला मैच खेलने का मौका मिला। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपना पहला आईपीएल मैच खेला और तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर अपने करियर की शुरुआत की। ठाकुर के खिलाफ पहली गेंद पर छक्का मारना वैभव के लिए कोई इत्तेफाक नहीं था, बल्कि इस वंडर बॉय ने इसे अपनी आदत में शामिल कर लिया है। उन्होंने अब तक आधे दर्जन से अधिक गेंदबाजों की गेंदों पर छक्के से शुरूआत की है।

पहली गेंद पर छक्का सूर्यवंशी की आदत

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं और इस लीग में सबसे तेज शतक जड़ने वाले ओवरऑल दूसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले आईपीएल में सबसे तेज शतक जड़ने के मामले में सिर्फ क्रिस गेल का नाम है। सूर्यवंशी ने पिछले साल की अपनी लय को इस साल भी बरकरार रखा है। पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ काफी चर्चा थी कि सूर्यवंशी बुमराह के खिलाफ कैसा खेल दिखाएंगे। हर कोई उन्हें अपने युग के सबसे बेहतरीन गेंदबाज का सामना करते देखना चाहता था। सूर्यवंशी ने बुमराह का सामना किया और पहली ही गेंद पर उनकी बादशाहत पर प्रश्चचिन्ह खड़े कर दिए। बुमराह को पहली गेंद पर छक्का जड़ दिया। इसके बाद गेंदबाजी के लिए आए ट्रेंट बोल्ड को भी छक्के मारे। इतना ही नहीं उन्होंने शार्दुल ठाकुर को तो रडार पर ही ले लिया।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

हेजलवुड भुवी को भी रडार पर लिया

वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह, ठाकुर और बोल्ट को तो रडार पर लिया ही था, उन्होंने अगले मैच में आईपीएल के सबसे सफल तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को भी नहीं बक्शा। पिछले सीजन जब भुवी से सामना हुआ था तब सूर्यवंशी ने उनकी गेंद पर छक्का जड़ा था, लेकिन अगली ही गेंद पर अनुभवी कुमार ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया था। इसकी क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही थी और आरसीबी फैंस लिख भी रहे थे कि बुमराह के सामने चौके-छक्के मारना आसान है लेकिन भुवी के सामने नहीं। हालांकि, आज के मैच में फैंस की इस धारणा को भी सूर्यवंशी ने गलत साबित कर दिया। उन्होंने भुवी की पहली गेंद पर ही चौके से शुरुआत की और उसके बाद रडार पर ही ले लिया। मौजूदा समय में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक हेजलवुड का सामना सूर्यवंशी ने 2026 के आईपीएल सीजन में किया और पहली ही गेंद पर चौका जड़ा। तीन लगातार चौके जड़ने के बाद उन्हें आखिरी गेंद पर एक छक्का भी लगाया। इस तरह से उन्होंने हेजलवुड की चार ही गेंदों पर 18 रन बना दिए और आरसीबी की गेंदबाजी यूनिट के सरदार को ही नेस्तनाबूत कर दिया।

आज के मैच की बात करें तो आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने जैसे तैसे 201 रनों का स्कोर बनाया था, जिसे राजस्थान रॉयल्स ने सू्र्यवंशी के 26 गेंदों में 78 और जुरैल के 81 रनों की मदद से 18 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर आसानी से हासिल कर लिया।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।