IPL ऑक्शन में आए वैभव सूर्यवंशी तो रचा जाएगा इतिहास, लग सकती है 50 करोड़ की बोली; एक्सपर्ट की भविष्यवाणी
वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2025 की नीलामी में 1.10 करोड़ का खरीदा था, मगर अब वह नीलामी में उतरे तो इतिहास रचा जा सकता है। ऐसे एक्सपर्ट का कहना है। उनकी बोली 50 करोड़ तक जा सकती है।

वैभव सूर्यवंशी का अब आईपीएल के ऑक्शन टेबल पर तो आना मुश्किल है। जिस तरह वह तबाही मचा रहे हैं, उसे देखते हुए राजस्थान रॉयल्स किसी भी किमत पर उन्हें नहीं छोड़ना चाहेगी। मगर कब किसकी किस्मत पलट जाए, इसका किसी को नहीं पता। ऐसे में पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने आईपीएल 2026 के उन 5 अनकैप्ड भारतीयों के नाम बनाए हैं, जो अगर बड़े आईपीएल ऑक्शन में उतरते हैं तो उन्हें नीलामी में कितने पैसे मिल सकते हैं। इस लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी के अलावा प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, कार्तिक त्यागी और साकिब हुसैन शामिल हैं।
वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2025 की नीलामी में 1.10 करोड़ रुपए का खरीदा था, पहले सीजन उन्हें सिर्फ 7 मैच खेलने का मौका मिला था, मगर इस सीजन उन्होंने पूरे मैच खेल खूब धमाल मचाया है। वह आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप की रेस में भी पहले पायदान पर हैं। उन्होंने इस सीजन 680 रन बनाए हैं वो भी 200 के अधिक के स्ट्राइक रेट से। ऐसे में अगर वह अगले बड़े ऑक्शन में आते हैं तो सभी 9 टीमों पर उनकी नजरें होंगी।
पूर्व क्रिकेटर आकाश चोड़पा का मानना है कि अगर वैभव सूर्यवंशी आईपीएल ऑक्शन टेबल पर आते हैं तो इतिहास रचा जाएगा। टीमें 30 करोड़ तक उन पर बोली लगा सकती है। वहीं अगर कोई टीम ज्यादा बाहदुर हुई तो वह 33 करोड़ तक भी बोली को लेकर जा सकती है।
वहीं अंत में उन्होंने कहा कि अगर 200 करोड़ का पर्स होगा तो वैभव सूर्यवंशी 50 करोड़ में भी जा सकते हैं।
बता दें, आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी अभी तक लखनऊ सुपर जाएंट्स के ऋषभ पंत रहे हैं, जिन्हें 27 करोड़ में एलएसजी ने अपनी टीम में शामिल किया था।
आकाश चोपड़ा ने इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज साकिब हुसैन पर भी 8-9 करोड़ तक की बोली लग सकती है। आईपीएल 2026 में साकिब ने अपनी कमाल की गेंदबाजी से इंप्रेस किया है, हालांकि यह उनका पहला सीजन है। अभी एक दो सीजन खेलने के बाद पता चलेगा कि वह कितने असरदार हैं।
इस लिस्ट में पंजाब किंग्स के प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या का भी नाम है। प्रियांश आर्या दो सीजन से कमाल कर रहे हैं, हालांकि इस सीजन बीच में उनकी परफॉर्मेंस थोड़ी गिरी थी, मगर आकाश चोपड़ा को फिर भी लगता है कि वह 8-10 करोड़ में जा सकते हैं। वहीं प्रभसिमरन सिंह की बोली 10-12 करोड़ तक लग सकती है। प्रभसिमरन सिंह एक बैटिंग होने के साथ-साथ विकेट कीपर का भी ऑप्शन देते हैं।
आखिरी नामों में कोलकाता नाइट राइडर्स के कार्तिक त्यागी, चेन्नई सुपर के आयुष म्हात्रे शामिल हैं। आकाश चोपड़ा के अनुसार म्हात्रे 7 से 10 तो त्यागी 10 प्लस में जा सकते हैं। भारतीय तेज गेंदबाज काफी डिमांड में रहते हैं।
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



